T20 World Cup के ग्रुप मैच में पाकिस्तान की टीम भारत से 61 रनों से हार गई. टीम का स्पिन हेवी अटैक किसी काम नहीं आया. टीम इंडिया ने मैच को एकतरफा जीत लिया. मैच के बाद पाकिस्तान टीम के कई प्लेयर्स की टीम में जगह को लेकर सवाल खड़े होने लगे. यहां तक पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने कह दिया कि पाकिस्तान की टीम कमजोर टीम से ही जीत पाती है.
‘बाबर-शाहीन को बाहर करो..’, पूर्व पाकिस्तानी प्लेयर ने नई टीम बनाने की बात कही
भारत से हारने के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने बाबर आजम, शाहीन अफरीदी जैसे प्लेयर्स को टीम से बाहर करने की बात करा दी.


भारत से हारने के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने बाबर आजम, शाहीन अफरीदी जैसे प्लेयर्स को टीम से बाहर करने की बात करा दी. X पर एक पोस्ट में यूसुफ ने लिखा,
“बाबर, शाहीन और शादाब जैसे प्लेयर्स का टीम में समय खत्म हो गया है. पाकिस्तान के T20 स्क्वाड को नए परफॉर्मर्स की जरूरत है, न कि कमजोर टीमों के खिलाफ जीत की.”

बता दें कि मैच में पाकिस्तान के बाबर आजम और शाहीन अफरीदी कुछ खास नहीं कर सके. 176 रन चेज करने उतरी पाकिस्तान की टीम के एक वक्त 6 रन पर दो विकेट गिर चुके थे. टीम को संभालने की जिम्मेदारी थी. कप्तान सलमान आगा भी साथ में मौजूद थे. लेकिन सबसे पहले आगा ने अपना विकेट दिया. उन्हें बुमराह ने आउट किया. वो सिर्फ चार रन बना पाए.
क्रीज पर उस्मान खान बाबर का साथ देने आए. उस्मान तो थोड़ी देर विकेट पर टिके. लेकिन बाबर चलते बने. दोनों के बीच 17 गेंद में 21 रनों की पार्टनरशिप हुई. जिसमें बाबर ने सिर्फ 2 रन बनाए.
पांचवें ओवर में अक्षर पटेल की बॉल को बाबर स्लॉग स्वीप करने गए. क्रॉस खेलने के चक्कर में वो बॉल पूरी तरह मिस कर गए. और बोल्ड हो गए. बाबर 7 गेंदों में सिर्फ 5 रन ही बना पाए. 71 के स्ट्राइक रेट से.
वहीं, शाहीन अफरीदी को पहले ओवर में ईशान किशन ने एक छक्का और एक चौका लगाया. अफरीदी ने दो ओवर में 31 रन देकर सिर्फ एक विकेट लिया. पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान 15 गेंद में 14 रन ही बना सके. टीम 18 ओवरों में 114 रनों पर ऑलआउट हो गई.
भारत के लिए हार्दिक, बुमराह, अक्षर, और वरुण ने 2-2 विकेट लिए. वहीं कुलदीप और तिलक वर्मा को एक विकेट मिला.
ईशान ने 77 रन बनाएइससे पहले टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए. विकेट स्पिनरों के लिए काफी मददगार था. टीम ने पहले ही ओवर में ही अभिषेक शर्मा का विकेट खो दिया. वो बिना रन बनाए आउट हो गए. लेकिन इसके बाद ईशान किशन ने कमाल की पारी खेली. उन्होंने 40 गेंदों में 77 रन बनाए.
तिलक ने 25 रनों की पारी खेली. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन बनाए. आखिर में शिवम दुबे 17 गेंद में 27 रन और रिंकू सिंह ने 4 बॉल्स में 11 रन बनाए.
वीडियो: "बाबर आजम एक फ्रॉड है", शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी बैटर को लेकर क्या कह दिया?


















.webp?width=120)
