The Lallantop

8 साल के लड़के ने 6 साल की बच्ची को ईंट मार-मारकर लहूलुहान क्यों किया? पीड़िता के चाचा का बड़ा दावा

बच्ची के चाचा फाजिल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अब उसकी हालत में काफी सुधार है और वह पहले से बहुत बेहतर है. फाजिल ने भावुक होते हुए कहा कि उनकी बच्ची को मानो दोबारा जिंदगी मिली है।

Advertisement
post-main-image
बच्ची ने अपने चाचा से वीडियो कॉल पर बात की थी. (Courtesy-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हरियाणा के पंचकूला के संस्कृति मॉडल स्कूल में KG की छात्रा पर तीसरी कक्षा के एक लड़के ने पत्थर और गमले से हमला किया था जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुई थी और उसका PGI चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है।
  • हमले के पीछे कारण यह था कि लड़के ने बच्ची को 'पागल' कहा था और जब उसने शिकायत करने की बात कही तो वह डर गया और अपने पिता से ऊपर मिलवाने के बहाने उसे पहली मंजिल पर ले जाकर हमले को अंजाम दिया।
  • पीड़िता की हालत धीरे-धीरे सुधर रही है, प्रिंसिपल और दो जेबीटी शिक्षकों को निलंबित किया गया है, और हरियाणा शिक्षा विभाग जांच कर रहा है, जिससे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई संभव है।

हरियाणा के पंचकूला में KG की छात्रा पर तीसरी क्लास के एक लड़के ने पत्थरों और गमले से हमला किया था. बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी. उसका इलाज चल रहा है. पीड़िता के चाचा ने बताया कि लड़के ने भतीजी को ‘पागल’ कहा था. जब उसने कहा कि वो शिकायत करेगी, तो उसने घटना को अंजाम दिया. चाचा ने कहा कि अब बच्ची की हालत पहले से ठीक है. उन्होंने उसे ‘शेरनी’ बताया है. कहा है कि उसने दूसरा जीवन लिया है. 

Advertisement

ये घटना संस्कृति मॉडल स्कूल की है. 28 अक्टूबर को तीसरी क्लास का छात्र पीड़िता को पहली मंजिल पर लेकर गया था. उसने कहा था कि उसके पिता ऊपर हैं. जैसे ही बच्ची पहली मंजिल पर गई, छात्र ने उस पर पत्थरों से हमला कर दिया. फिर एक गमला उठाकर उसके सिर पर दे मारा. इस हमले के बाद बच्ची को एक खाली क्लासरूम में ले गया और वहां भी उसके साथ मारपीट करता रहा. बार-बार उसका सिर टकराता रहा.

बच्ची ने पूछा था- 'मम्मी मुझे पत्थर से मारा'

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची के बेहोश हो जाने के बाद भी हमला जारी रहा. इसके बाद लड़का बच्ची के बाल पकड़कर उसे स्कूल परिसर में घसीटता रहा. बच्ची को PGI चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है. इंडिया टुडे से जुड़े उमंग श्योराण के मुताबिक, बच्ची के चाचा फाजिल ने बताया कि बच्ची पहले से बेहतर है. उसने वीडियो कॉल पर भी बात की है.

चाचा फाजिल ने कहा,

"मैंने वीडियो कॉलिंग की थी. वो हंस रही थी. उसका अच्छा ट्रीटमेंट हो रहा है. VIP ट्रीटमेंट चल रहा है. सारे डॉक्टर्स बहुत ध्यान से देख रहे हैं. थोड़ा-थोड़ा खाना खा रही है. बात भी कर रही है. उसे डिस्चार्ज होने में एक-दो दिन और लगेंगे. फिर उसे घर ले आएंगे. ग्रैंड वेलकम करेंगे. उसने दूसरा जीवन लिया है. पूरी फाइटर है. शेरनी है. इतना होने के बाद भी और वो बात कर रही है. खेल रही है."

Advertisement

ये भी पढ़ें: तीसरी के छात्र ने KG की बच्ची को स्कूल में घसीटा, पटक कर पीटा, फिर सिर पर दे मारा गमला

फाजिल ने बताया कि बच्ची ने अपनी मम्मी से पूछा था कि मम्मा उसने मेरे को पत्थर से मारा था. उन्होंने कहा,

"हमने उसको समझाया कि नहीं बेटा आपकी तबीयत खराब थी. हम आपको हॉस्पिटल लेकर आए हैं. अभी तक हमने कुछ जिक्र नहीं किया जो हुआ उसके साथ."

मामले में प्रिंसिपल-टीचर्स सस्पेंड

चाचा ने बताया कि भतीजी को उस लड़के ने ‘पागल’ कहा था. जब उसने कहा कि शिकायत करूंगी तो वो डर गया और पिता से मिलवाने के बहाने ऊपर ले जाकर वारदात को दिया अंजाम. उन्होंने कहा,  

“पहले भी पता चला था कि बच्चा PUBG और कुछ अन्य गेम खेलता था. पहले बच्चे ने उसे पागल कहा. इसके बाद जब लड़की ने कहा कि मैं तुम्हारी शिकायत कर दूंगी, तो वह डर गया. उसने लड़की से कहा कि तुम्हारे पापा ऊपर हैं. ऊपर चलो. इसके बाद वह बच्ची को ऊपर ले गया और इस वारदात को अंजाम दिया.”

हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से गठित कमेटी भी मामले की जांच कर रही है. शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही बरतने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

अब तक स्कूल के प्रिंसिपल और दो जेबीटी टीचर्स को सस्पेंड किया जा चुका है. शिक्षा मंत्री के मुताबिक, उच्च अधिकारियों की निगरानी में जांच जारी है और अंतिम रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों एवं अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

वीडियो: मनीषा भानवाला ने पूरा किया पिता का सपना, 16 साल के इंतजार के बाद बनीं वर्ल्ड चैंपियन

Advertisement