टीम इंडिया के विकेटकीपर-बैटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) तेजी से रिकवर कर रहे हैं. उन्होंने दोबारा स्किल ट्रेनिंग शुरू कर दी है. सबसे बड़ी राहत की बात ये है कि फिलहाल उन्हें कोई दर्द महसूस नहीं हो रहा है. न ही चोट से जुड़े कोई क्लीनिकल लक्षण दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में वो कब वापसी करेंगे? इसकी कोई तय तारीख अभी सामने नहीं आई है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एहतियात के तौर पर उन्हें न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया है. यानी वो इंडिया-ए की टीम का हिस्सा नहीं होंगे.
पंत इंडिया-ए से बाहर! न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जुरेल मार ले जाएंगे बाजी?
IndA vs NZA 3rd Unofficial Test : टीम इंडिया के विकेटकीपर Rishabh Pant ने ईरानी कप की चोट से उबरकर दोबारा स्किल ट्रेनिंग शुरू कर दी है. हालांकि, एहतियात के तौर पर उन्हें न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ 7 नवंबर से होने वाले तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से भी बाहर कर दिया गया है.

इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीसरा चार दिवसीय मैच 7 नवंबर से शुरू होगा. वहीं, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 19 नवंबर से खेला जाएगा. अब सबसे बड़ा सवाल टीम मैनेजमेंट के सामने है. अगर पंत पूरी तरह फिट हो जाते हैं, तो क्या उन्हें सीधे पहले टेस्ट में प्लेइंग XI में जगह मिलेगी? या फिर न्यूजीलैंड में लगातार कमाल का प्रदर्शन कर रहे विकेटकीपर ध्रुव जुरेल पर ही भरोसा जताया जाएगा?
दरअसल, टेस्ट सीरीज से पहले पंत के पास प्रैक्टिस का इकलौता मौका यही अनऑफिशियल टेस्ट था. ऐसे में टीम मैनेजमेंट जुरेल को फर्स्ट चॉइस मान सकता है. वो पहले ही वहां के माहौल में पूरी तरह ढल चुके हैं. पंत भले ही फिट हो जाएं. लेकिन न्यूजीलैंड की कंडीशंस से तालमेल बिठाने में उन्हें टाइम लगेगा. उधर, जुरेल ने दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में 105 रनों की पारी खेलकर अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है.
ये भी पढ़ें : मिशन वर्ल्ड कप को लेकर रोहित का बड़ा फैसला! लगातार दूसरी बार इस घरेलू टूर्नामेंट में उतरेंगे
ईरानी कप में हुए थे चोटिलपंत पिछले दिनों जम्मू में खेले गए ईरानी कप के फाइनल में चोटिल हो गए थे. तभी से उनकी फिटनेस पर लगातार नजर रखी जा रही है. अच्छी खबर ये है कि उनकी रिकवरी एकदम सही ट्रैक पर है. उन्होंने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है.
फिलहाल मेडिकल और सपोर्ट स्टाफ्स उन पर बराबर नजर बनाए हुए हैं. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के सूत्रों की मानें, तो कहानी अभी थोड़ी बाकी है. स्किल ट्रेनिंग दोबारा शुरू करने के बाद पंत को अभी तीन से चार प्रैक्टिस सेशन पूरे करने होंगे. तभी उनकी फिटनेस और मैच खेलने की तैयारी का सही अंदाजा लग पाएगा.
इन सेशंस में उनकी फिजिकल कंडिशन को परखा जाएगा. साथ ही उनकी बैटिंग और विकेटकीपिंग से जुड़ी मूवमेंट्स पर भी बारीकी से ध्यान दिया जाएगा. इन प्रैक्टिस सेशंस के नतीजे जो कहेंगे, उसी के आधार पर उनकी वापसी का पूरा प्लान तैयार होगा.
यानी तीन से चार स्किल सेशंस पूरे होने के बाद ही पंत के 'रिटर्न टू प्ले' (RTP) की समय-सीमा साफ हो पाएगी. टीम मैनेजमेंट और मेडिकल स्टाफ्स पंत को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते. उनकी 100 फीसदी फिटनेस ही पहली प्राथमिकता है. ताकि मैदान पर वापसी के बाद उन्हें दोबारा चोट की वजह से बाहर का रास्ता न देखना पड़े.
वीडियो: Rishabh Pant की Test Vice-Captaincy क्यों गई? Gautam Gambhir ने बताई वजह









