The Lallantop

ग्लेन मैक्सवेल अब इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते नहीं दिखेंगे, संन्यास ले लिया

'द बिग शो' के नाम से मशहूर ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है. वह 14 साल तक ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले. मैक्सवेल के इंटरनेशनल करियर की शुरुआत 25 अगस्त 2012 को हुई. तब उन्होंने शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ ODI में डेब्यू किया था. इसके बाद सितंबर 2012 में उन्होंने दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ अपने T20I करियर की शुरुआत की.

Advertisement
post-main-image
ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायमेंट ले लिया है. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 2 नवंबर 2026 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी, जिसके साथ ही उन्होंने फर्स्ट क्लास और लिस्ट A क्रिकेट से भी विदा ले लिया है।
  • मैक्सवेल की रिटायरमेंट के पीछे कारणों में ऑस्ट्रेलियाई टीम की नई योजनाएं और युवा खिलाड़ियों को मौका देना शामिल था, जिससे उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से हटने का निर्णय लिया।
  • मैक्सवेल अब बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलेंगे, जहां उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027-2028 तक सुरक्षित है, जिससे वे घरेलू फ्रैंचाइजी क्रिकेट जारी रख पाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. 38 साल के इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने फर्स्ट क्लास और लिस्ट A क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है. इस घोषणा के साथ ही उनका 14 साल का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया. हालांकि, मैक्सवेल बिग बैश लीग (BBL) में मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलते रहेंगे. मेलबर्न स्टार्स के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027-2028 तक है.

Advertisement
ODI से पहले संन्यास ले चुके थे मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल ODI से पहले ही रिटायरमेंट ले चुके थे. उन्होंने 2 जून 2025 को वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. वह T20 इंटरनेशनल खेलने के लिए उपलब्ध थे. उन्होंने 2026 में T20 वर्ल्ड कप खेला था. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. कंगारू टीम ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई थी. 20 फरवरी 2026 को पाल्लेकेले में ओमान के खिलाफ खेला गया T20I मैच उनके करियर का आखिरी मुकाबला रहा. इस मैच में मैक्सवेल ने 2 विकेट लिए थे. जबकि, उन्हें बैटिंग करने का मौका नहीं मिला था. 

मैक्सवेल ने क्या कहा?

‘द बिग शो’ के नाम से मशहूर ग्लेन मैक्सवेल ने 2 नवंबर को फाइनल वर्ड पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा, 

Advertisement

मैं इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले रहा हूं. इसके साथ ही विक्टोरिया की ओर से 50 ओवर्स और चार दिवसीय डोमेस्टिक क्रिकेट भी नहीं खेलूंगा. अब मैं रेड बॉल क्रिकेट से पूरी तरह दूर रहूंगा.

इस दौरान उन्होंने अपने बारे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के रवैये पर बात की. मैक्सवेल ने आगे कहा, 

T20 वर्ल्ड कप से पहले और उसके बाद हमारी कई बार बात हुई थी. ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट की ओर से कोई प्रेशर नहीं था. इसलिए हमने इस डिसीजन को कुछ समय के लिए टाल दिया था. आने वाली कुछ सीरीज थीं. टीम फ्यूचर को ध्यान में रखकर प्लेयर्स को मौका देना चाहती थी. बांग्लादेश में ऐसा देखने को भी मिला. वहां कई नए प्लेयर्स को चांस मिला और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया. 

Advertisement
वर्ल्ड कप 2023 में खेली थी ऐतिहासिक पारी

ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया की 3 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे. इनमें  2 ODI और एक T20 वर्ल्ड कप शामिल है. उनके रहते कंगारू टीम ने 2015 में ODI वर्ल्ड कप, 2021 में T20 वर्ल्ड कप और 2023 में 50 ओवर्स का वर्ल्ड कप जीता था. 

मैक्सवेल  के लिए 2023 का वर्ल्ड कप काफी यादगार रहा. टूर्नामेंट में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली थी. इस वर्ल्ड कप मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम 292 रनों का पीछा कर रही थी. मैच में कंगारू टीम 91 रन पर 7 विकेट गिर गए थे.  

ऐसे में मैक्सवेल ने विस्फोटक बैटिंग की. तब उन्होंने 128 बॉल्स पर  201 रन बनाकर टीम को मैच जिताया था. इस ऐतिहासिक पारी में मैक्सवेल ने 21 चौके और 10 छक्के लगाए थे. यह उनकी करियर की सबसे यादगार पारी है.

मैक्सवेल का करियर

ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया को तीनों फॉर्मेट में रिप्रजेंट किया. उन्होंने कंगारू टीम के लिए 7 टेस्ट, 149 वनडे और 130 T20 इंटरनेशनल मैच खेले. मैक्सवेल ने 4 सेंचुरी के जरिए ODI में 3990 रन बनाए. वनडे में उनका हाईएस्ट स्कोर 201 रन रहा. उन्होंने T20 इंटरनेशनल में 2897 रन स्कोर किए, जिनमें 5 सेंचुरी शामिल हैं. शॉर्टेस्ट फॉर्मेट में उनका हाईएस्ट स्कोर 145 रन है. इसके अलावा उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक सेंचुरी के जरिए 339 रन बनाए. 

ये भी पढ़ें: 'इतनी मेहनत क्यों, बस पिता को देखकर खेलना चाहता हूं', सरफराज खान का दर्द छलका 

ग्लेन मैक्सवेल के इंटरनेशनल करियर की शुरुआत 25 अगस्त 2012 को हुई. तब उन्होंने शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ ODI में डेब्यू किया था. इसी साल सितंबर में उन्होंने दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ अपने T20I करियर की शुरुआत की. 

फिर, उन्होंने 2 मार्च 2013 को हैदराबाद में भारत के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया. मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए एक दशक से ज्यादा समय तक खेले. 2 नवंबर 2026 को रिटायरमेंट के ऐलान के साथ ही उनका 14 साल का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर खत्म हो गया. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement