टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने श्रीलंका के साथ टी20 सीरीज से पहले प्लेयर्स को चेताया है. उन्होंने कहा कि श्रीलंका की टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है. खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस पर फोकस करना चाहिए. उन्होंने प्लेयर्स को खेल में लगातार सुधार करने की नसीहत भी दी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद, भारत की T20 टीम डेढ़ महीने तक मैच नहीं खेलेगी.
गौतम गंभीर ने दी प्लेयर्स को नसीहत, 'ब्रेक पर हैं, तब भी फिटनेस पर फोकस करें'
भारतीय टीम का अब अगला टी20 सीरीज श्रीलंका के साथ है. टीम इंडिया नें कीवी टीम को उनकी जमीन पर हराया है. हालांकि, कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को चेताया है. कोच ने कहा खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस पर फोकस करना चाहिए.

इस लंबे ब्रेक को देखते हुए गंभीर ने T20 प्लेयर्स को फिट रहने की सलाह दी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने T20 सीरीज हाई नोट पर फिनिश की. इस सीरीज में भारत ने कीवियों को 3-2 से हराया.
गौतम गंभीर ने की प्लेयर्स की तारीफहैमिल्टन में खेले गए पांचवें T20I के बाद गौतम गंभीर ने ड्रेसिंग रूम में प्लेयर्स के साथ एक सेशन किया. इस दौरान उन्होंने कम समय की तैयारी और अंजान कंडीशन में टीम के बेहतरीन प्रदर्शन की तारीफ की. उन्होंने ड्रेसिंग रूम में प्लेयर्स के संबोधित करते हुए कहा,
आप सभी को पूरी सीरीज में किए गए प्रयासों पर गर्व होना चाहिए. सिर्फ एक दिन की तैयारी के बाद, न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उसके होम ग्राउंड पर सीरीज जीतना शानदार अचीवमेंट है. आप सभी को इस सक्सेस पर बहुत गर्व होना चाहिए.
इस दौरान हेड कोच ने प्लेयर्स को यह भी याद दिलाया कि उनका काम न्यूजीलैंड टूर के बाकी मैचों के लिए भी अच्छा माहौल तैयार करना है. गौतम गंभीर ने आगे कहा,
आप सबको हक है कि सिर उठाकर वापस लौटें. हम सीरीज के आखिरी दो मैच भी जीतना चाहते थे. लेकिन, क्रिकेट में कभी-कभी ऐसा होता है. मुझे लगता है कि आपने न्यूजीलैंड के खिलाफ बाकी मैचों के लिए अभी अच्छी टोन सेट कर ली है. T20 सीरीज शुरू होने से पहले मैंने कहा था कि टोन सेट करना आपकी जिम्मेदारी है. अब ODI और टेस्ट टीमों की रिस्पॉन्सिबिलिटी है कि वे यहीं से आगे बढ़ें.
भारत की T20 टीम न्यूजीलैंड सीरीज को पीछे छोड़ चुकी है. अब वह डेढ़ महीने बाद T20 सीरीज खेलेगी. उसका अगला असाइनमेंट श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज होगी. दोनों देशों के बीच यह सीरीज 22 से 27 दिसंबर के बीच खेली जाएगी. इस लंबे ब्रेक के देखते हुए गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के T20 प्लेयर्स को फिट रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा,
हम जानते हैं कि हमें ज्यादा T20 क्रिकेट नहीं खेलना है. अब हमारे पास लंबा ब्रेक है. इसलिए आप सभी अपनी फिटनेस बनाए रखें और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए बेहतर तैयारी करें. हमें किसी भी अपोनेंट टीम को कमजोर नहीं समझना चाहिए.
ये भी पढें: ODI सीरीज से 2 दिन पहले न्यूजीलैंड को लगा झटका, भारत के खिलाफ 2 प्लेयर टीम से बाहर
न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया अगला मिशन ODI सीरीज है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी. इसके बाद भारतीय टीम कीवियों के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगी.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले









