टीम इंडिया को T20 सीरीज के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 ODI मैचों की सीरीज खेलनी है. यह सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी. इसके लिए भारतीय टीम की घोषणा पहले हो चुकी है. भारत की 16 सदस्यीय टीम में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को नहीं चुना गया. उनकी जगह सिलेक्टर्स ने फिंगर स्पिनर अक्षर पटेल को जगह दी. ODI वर्ल्ड कप शुरू होने में अभी एक साल बाकी है. ऐसे में जडेजा को भारत की ODI टीम में रेगुलर जगह नहीं दी जा रही है इसलिए उनके वनडे फ्यूचर को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
जडेजा का ODI करियर खत्म? पुजारा का दावा- 'अक्षर पटेल उनसे आगे निकल गए'
अभिषेक नायर भले रवींद्र जडेजा को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' बता रहे हों, लेकिन चेतेश्वर पुजारा की बात में दम है. आंकड़ों पर गौर करें, तो टीम इंडिया इस साल अब तक 12 ODI खेल चुकी है. इन 12 वनडे में से जडेजा को सिर्फ 5 मैचों में खेलने का मौका मिला. ये सभी मैच उन्होंने भारतीय सरजमीं पर खेले हैं.

न्यूजीलैंड टूर पर जडेजा को ODI टीम में नहीं सिलेक्ट करने पर पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने अपना पक्ष रखा. इस दौरान उन्होंने संकेत दिया कि जडेजा का ODI करियर खत्म हो सकता है. उन्हें ओवरसीज कंडीशन में मौके नहीं दिए जा रहे हैं. पुजारा के मुताबिक, अक्षर पटेल सिलेक्शन के मामले में जडेजा से आगे निकल चुके हैं. उन्होंने जियोस्टार पर एक शो में बात करते हुए कहा,
मुझे ऐसा ही लगता है. अगर भारतीय टीम जडेजा को ODI क्रिकेट में बनाए रखना चाहती तो उन्हें न्यूजीलैंड टूर के लिए जरूर सिलेक्ट किया जाता.
उन्होंने आगे कहा,
मुझे यकीन है कि जडेजा को बता दिया गया होगा कि उन्हें वनडे में जगह क्यों नहीं मिल रही है? दरअसल अक्षर पटेल ODI क्रिकेट में टीम के मेन ऑलराउंडर बन चुके हैं. उन्हें जडेजा से ज्यादा मौके भी दिए जा रहे हैं.
इस दौरान पुजारा ने आगे बताया,
नायर का नजरिया अलगजडेजा उम्र को देखते हुए मुझे लगता है कि टीम मैनेजमेंट ने उनसे बात की होगी. मैनेजमेंट ने उनसे कहा कि वह सिर्फ टेस्ट क्रिकेट पर फोकस करें. टीम उन्हें ODI में चांस देने के बारे में नहीं सोच रही है. ऐसे में उनका वनडे करियर खत्म हो सकता है. वह T20I से पहले ही रिटायरमेंट ले चुके हैं. मुझे लगता है कि अब उन्हें ODI टीम में शायद ही जगह मिले.
इस शो में पूर्व क्रिकेटर अभिषेक नायर भी शामिल थे. वह जडेजा के ODI फ्यूचर पर चेतेश्वर पुजारा की बात से ज्यादा सहमत नहीं हुए. उनका मानना है कि रवींद्र जडेजा अभी भी टीम इंडिया के लिए ‘इंश्योरेंस पॉलिसी’ हैं. वह वर्ल्ड कप में अक्षर पटेल के बैकअप प्लेयर के तौर पर टीम में जगह बना सकते हैं. अभिषेक नायर के मुताबिक,
रवींद्र जडेजा की शायद टीम में वापसी न हो. लेकिन, अगर कोई प्लेयर इंजर्ड होता है, तो सबसे पहले जडेजा का ही नाम माइंड में आएगा. क्योंकि, अक्षर पटेल के बाद टीम में उनके जैसा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है.
इस दौरान अभिषेक नायर ने आगे कहा कि सबसे अहम सवाल यह है कि अक्षर पटेल के बाद टीम में दूसरा विकल्प कौन है? इस समय अक्षर फर्स्ट चॉइस हैं. लेकिन, जड्डू अभी भी आपकी 'इंश्योरेंस पॉलिसी' हैं. अगर वर्ल्ड कप से पहले अक्षर पटेल के साथ कुछ हो जाता है, तो उनकी जगह जडेजा को टीम में शामिल किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: श्रेयस की बैटिंग पर कप्तानी का दबाव? 8 मैचों से नहीं लगा पाए हैं एक भी फिफ्टी
जडेजा ने खेले 5 मैचहालांकि, अभिषेक नायर भले रवींद्र जडेजा को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' बता रहे हों, लेकिन चेतेश्वर पुजारा की बात में दम है. आंकड़ों पर गौर करें तो टीम इंडिया इस साल अब तक 12 ODI खेल चुकी है. इन 12 वनडे में से जडेजा को सिर्फ 5 मैचों में खेलने का मौका मिला. ये सभी मैच उन्होंने भारतीय सरजमीं पर खेले हैं. रवींद्र जडेजा को आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया









