15 फरवरी को कोलंबो में इंडिया-पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप मैच हुआ. जब मैच होता है तो सिर्फ प्लेयर्स आमने-सामने नहीं होते. दोनों देशों के फैंस भी आमने-सामने आते हैं. एक से बढ़कर एक वेशभूषा, स्टेडियम की जुगलबंदी और भरपूर एनर्जी होती है. मैच का अंत जो भी हो, शुरू में जोश अपने चरम पर होता है. इसी जोश में फैंस कुछ ऐसा कर जाते हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. इस मैच का भी एक वीडियो वायरल हुआ.
भारत पाकिस्तान मैच से पहले 'जन गण मन' गाया, पाकिस्तानी फैंस का वीडियो वायरल
एक पाकिस्तानी फैन भारत का नेशनल एंथम गाता हुआ दिखता है. वो भी पूरे उत्साह के साथ. वीडियो में उसके एक दो साथी भी बोल से बोल मिलाते दिखे. हालांकि बगल में खड़े साथी पर जब कैमरा फोकस किया जा रहा था तो वो मुंह फेर ले रहे थे.


जैसा कि सब जानते हैं कि मैच शुरू होने से पहले दोनों देशों का नेशनल एंथम गाया जाता है. अमूमन फैंस अपने-अपने देश का एंथम गाते हैं. लेकिन एक पाकिस्तानी फैन भारत का नेशनल एंथम गाता हुआ दिखता है. वो भी पूरे उत्साह के साथ. वीडियो में उसके एक दो साथी भी बोल से बोल मिलाते दिखे. हालांकि बगल में खड़े साथी पर जब कैमरा फोकस किया जा रहा था तो वो मुंह फेर ले रहे थे. वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने ढूंढना शुरू किया. नाम निकलकर आया अरशद मुहम्मद.
अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अरशद ने लिखा,
कोलंबो में भारत का राष्ट्रगान बज रहा है. इंडिया, हम पाकिस्तानी आप लोगों से बहुत प्यार करते हैं. पाकिस्तानी फैंस की तरफ से आपको ढेर सारा प्यार.
अरशद मोहम्मद मूल रूप से पाकिस्तान के हैं. फिलहाल UAE में रहते हैं. इनका एक यूट्यूब चैनल भी है जिसपर वो ट्रेवल व्लॉगस बनाते हैं.
इससे पहले वो 2 नवंबर 2025 को वूमेंस वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारत का नेशनल एंथम गाते दिखे थे. वही मैच जिसमें भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया. उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ऐसी तमाम वीडियोज हैं जिनमें वो भारत को सपोर्ट करते हुए दिखते हैं. एक वीडियो में वो पाकिस्तानी जर्सी पहने हुए भारतीय राष्ट्रगान गा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर कई लोग इसे व्यू बटोरने की तरकीब बता रहे हैं. तो कुछ लोग इसे बॉर्डर के परे क्रिकेट प्रेम बता रहे हैं. आप इस फैन के बारे में क्या सोचते हैं? कमेंट करके बताइए.
वीडियो: पाकिस्तान की शिकस्त पर उनकी मीडिया और पूर्व क्रिकेटर ने कैसे लगाई क्लास?

















.webp?width=120)




