The Lallantop

एशिया कप खेलेंगे द्रविड़ और सहवाग के बेटे, अंडर-19 टीम में शामिल

कर्नाटक के अन्वय द्रविड़ और दिल्ली के आर्यवीर सहवाग ने हाल ही में संपन्न वीनू मांकड़ ट्रॉफी में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से प्रभावित करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था.

Advertisement
post-main-image
अन्वय द्रविड़ (बाएं) और आर्यवीर सहवाग (दाएं) घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. (Courtsey- X, BCCI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • BCCI ने अंडर-19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा की है जिसमें लक्ष्य रायचंदानी को कप्तानी दी गई है और अन्वय द्रविड़ तथा आर्यवीर सहवाग को भी टीम में शामिल किया गया है।
  • अंडर-19 खिलाड़ियों का चयन पिछले टूर्नामेंट व प्रदर्शन जैसे वीनू मांकड़ ट्रॉफी के अच्छे नतीजों के आधार पर किया गया है, जिसमें अन्वय और आर्यवीर ने उल्लेखनीय रन बनाए।
  • अंडर-19 एशिया कप नवंबर में ओमान के मस्कट में होगा जिसमें भारत पाकिस्तान, नेपाल एवं यूएई के साथ ग्रुप-ए में होगा, टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

BCCI ने अंडर-19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. टीम की कप्तानी लक्ष्य रायचंदानी को सौंपी गई है. इस टीम में भारतीय क्रिकेट के दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटों को भी मौका मिला है. अन्वय द्रविड़ और आर्यवीर सहवाग एशिया कप के जरिए अपना पहला बड़ा इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेलेंगे. इस बार यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा. इसका आयोजन पांच से 14 नवंबर के बीच ओमान की राजधानी मस्कट में होगा.

Advertisement
आर्यवीर और अन्वय का शानदार प्रदर्शन

कर्नाटक के अन्वय और दिल्ली के आर्यवीर ने हाल ही में अच्छा प्रदर्शन किया है. दोनों ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में अटैकिंग बल्लेबाजी से सिलेक्टर्स को प्रभावित किया. आर्यवीर सहवाग ने दिल्ली के लिए खेलते हुए इस टूर्नामेंट में शतक लगाया था. उन्होंने विजयनगरम में चंडीगढ़ के खिलाफ 143 गेंदों पर 173 रन बनाए थे. इसी टूर्नामेंट में अन्वय ने भी शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने गुजरात के खिलाफ महज 100 गेंदों पर 151 रन की पारी खेली थी. अन्वय इससे पहले जुलाई में हंबनटोटा में श्रीलंका के खिलाफ भी प्रभावशाली पारी खेल चुके हैं. उन्होंने यूथ वनडे मैच में 67 गेंदों पर 87 रन बनाए थे.

यह है टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम

उत्तराखंड के लक्ष्य रायचंदानी को टीम की कप्तानी सौंपी गई है. वह टीम के नियमित कप्तान हैं. फिलहाल वह रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं, लेकिन अब उन्हें वहां से रिलीज कर दिया जाएगा. यशवर्धन सिंह चौहान टीम के उपकप्तान होंगे. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3-0 से वनडे सीरीज जीतने वाली टीम में सिर्फ एक बदलाव किया है. चिगुरुपती वेंकट की जगह ईशान सूद को मौका मिला है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- राशिद खान का T20I में ऐतिहासिक कारनामा, दुनिया के सारे बॉलर्स को कोसों दूर छोड़ा! 

टूर्नामेंट की बात करें तो इस बार इसमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी. भारत को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, नेपाल और UAE के साथ रखा गया है. वहीं, ग्रुप-बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मलेशिया की टीमें शामिल हैं. फॉर्मेट के मुताबिक, ग्रुप राउंड में टॉप-2 पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. टूर्नामेंट का फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा.

भारतीय अंडर-19 टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवर्धन सिंह चौहान (उपकप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सावसानी, मोहित उलवा, काव्य पटेल, शाविन विनोद और ईशान सूद.

Advertisement

भारत का शेड्यूल

भारत बनाम नेपाल: छह नवंबर, मस्कट

भारत बनाम पाकिस्तान: आठ नवंबर, मस्कट

भारत बनाम यूएई: 10 नवंबर, मस्कट

वीडियो: उबर कैब में बैठे, तो आपका वीडियो रिकॉर्ड होगा, जानिए Record My Trip फीचर क्या है?

Advertisement