मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खेमे में बड़े फेरबदल चल रहे हैं. कोचिंग स्टाफ तो पूरा बदल ही गया है. अब सबसे बड़ा सवाल कप्तानी का है. अगला कप्तान कौन होगा? यह फैसला लेना अब मुंबई के लिए सबसे मुश्किल काम है. रेस में दो बड़े नाम सबसे आगे हैं. पहले हैं 'हिटमैन' रोहित शर्मा (Rohit Sharma). दूसरे हैं तिलक वर्मा (Tilak Varma). तिलक के पास अभी कप्तानी का अनुभव थोड़ा कम है.
हार्दिक की छुट्टी तय! रोहित MI की कप्तानी के फर्स्ट चॉइस, तिलक को भी मिल सकती है कमान
MI Captaincy Row : Mumbai Indians में कोचिंग स्टाफ बदलने के बाद अब कप्तानी में बड़े बदलाव की तैयारी है. खबरों के मुताबिक, Hardik Pandya का कप्तानी से हटना और ट्रेड होना लगभग तय है. ऐसे में IPL 2027 के लिए Rohit Sharma और Tilak Varma के रूप में दो विकल्प मौजूद हैं.

वैसे टीम में दो और बड़े दिग्गज मौजूद हैं. T20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav). हालांकि, सूर्या अब अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं. दूसरे यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah). वो कमाल के खिलाड़ी हैं. लेकिन, क्रिकेट के जानकारों का मानना है कि बुमराह पर कप्तानी का एक्स्ट्रा बोझ नहीं डालना चाहिए.
अब बात हार्दिक पांड्या की. हार्दिक पिछले तीन सीजन से टीम की कमान संभाल रहे हैं. मुंबई ने अभी तक उनके किसी ट्रेड ऑफर की पुष्टि नहीं की है. लेकिन अंदर की खबर कुछ और ही है. बड़ौदा का यह ऑलराउंडर अगर टीम में रुकता भी है, तो भी कप्तानी मिलना मुश्किल है. यानी IPL की सबसे सफल फ्रेंचाइजीज में से एक की कप्तानी से हार्दिक का पत्ता साफ समझो.
IPL 2027 के बाद मेगा-ऑक्शन होना है. इस ऑक्शन में लगभग हर टीम नए सिरे से अपना स्क्वॉड तैयार करेगी. टीमें अगले 5 से 7 सालों का प्लान बनाकर उतरेंगी. लेकिन अगले सीजन के लिए फैसला अभी करना है.
टीम के मालिक आकाश अंबानी, बड़े अधिकारी राहुल संघवी और नए हेड कोच कीरोन पोलार्ड सिर जोड़कर बैठे हैं. टीम के सारे बड़े फैसले यही तिकड़ी लेती है. इन्हें तय करना है कि क्या एक आखिरी बार 5 बार के चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा पर भरोसा जताया जाए? या फिर भारत के T20 उप-कप्तान तिलक वर्मा के साथ नई शुरुआत की जाए.
रोहित सबसे सुरक्षित विकल्पअगले साल IPL के बीच में ही रोहित 40 साल के हो जाएंगे. लॉजिक के हिसाब से देखें, तो 2027 का IPL मुंबई की जर्सी में उनका आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है. वो फिलहाल 2027 के ODI वर्ल्ड कप की तैयारी में पूरी ताकत झोंक रहे हैं. इसके बाद, वो क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं.
मैदान पर कप्तानी और शातिर दिमाग के मामले में रोहित का कोई तोड़ नहीं है. हालांकि, अब फ्रेंचाइजी के काम करने का तरीका बहुत बदल चुका है. अब डेटा और एनालिटिक्स का बोलबाला है. फैसले भविष्य की बड़ी तस्वीर देखकर लिए जाते हैं.
मुंबई की टीम अभी बदलाव के दौर से गुजर रही है. ऐसे में मेगा-ऑक्शन से पहले एक साल के लिए टीम को संभालने के लिए रोहित से बेहतर कोई नहीं है. पिछले कुछ सीजन में रोहित ज्यादातर 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर खेले हैं.
लेकिन अगर वो फिर से कप्तान बनते हैं, तो कहानी बदलेगी. वो पूरे टाइम मैदान पर रहेंगे. इससे मुंबई को मैच की जरूरत के हिसाब से किसी दूसरे खिलाड़ी को इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट बनाने की छूट मिल जाएगी.
उधर, तिलक वर्मा को भविष्य के कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है. वो पूरी तरह से मुंबई इंडियंस के ही तैयार किए हुए खिलाड़ी हैं. कप्तानी संभालने से पहले वो एक सीजन रोहित की छत्रछाया में रहकर गुर सीख सकते हैं. इसके बाद वो कम से कम अगले पांच सालों के लिए टीम के परमानेंट कप्तान बन सकते हैं.
ये भी पढ़ें : NZ के दो मैच विनर T20I सीरीज से बाहर! ऑकलैंड में वैभव को रिप्लेस करेंगे ईशान?
पोलार्ड की सोच रहेगी अहमरोहित ने मुंबई इंडियंस को पांच खिताब जिताए हैं. इन पांचों जीत में कीरोन पोलार्ड उनका दायां हाथ रहे हैं. पोलार्ड उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं, जिन्होंने रोहित की कप्तानी का हर दौर करीब से देखा है. शुरुआत से लेकर उनके पीक तक, और फिर ढलान तक.
मुंबई के ड्रेसिंग रूम में पोलार्ड को प्यार से पॉली काका बुलाया जाता है. रोहित को पॉली काका से बेहतर कोई नहीं समझता. इन दोनों की जोड़ी ने कई सीजन में मुंबई को हारे हुए मैचों में गजब की जीत दिलाई है.
एक बात और है. IPL 2027 में मुंबई अपनी टीम के ढांचे में बहुत ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करेगी. इसलिए मौजूदा खिलाड़ियों से बेस्ट निकलवाने के लिए रोहित ही सबसे मुफीद कप्तान साबित होंगे.
वहीं, अगर तिलक को अभी कमान मिलती है, तो वो अपने हिसाब से नई शुरुआत चाहेंगे. वो मेगा-ऑक्शन में खिलाड़ियों को चुनने में भी अपनी राय रखना चाहेंगे.
अब हार्दिक का क्या होगा?हार्दिक पांड्या के करीबियों की मानें, तो कहानी लगभग तय है. 90 फीसदी से ज्यादा चांस हैं कि देर-सवेर उनका ट्रेड हो ही जाएगा. यानी वो किसी दूसरी टीम में चले जाएंगे. IPL के एक सूत्र ने एक न्यूज एजेंसी को अंदर की बात बताई है. सूत्र ने कहा,
हार्दिक झगड़ालू किस्म के इंसान नहीं हैं. अगर मुंबई को उनके लिए कोई सही ट्रेड डील नहीं मिलती है, तो भी वो पक्का एक साल और रुकेंगे. वो मैदान पर अपना 110 से 120 प्रतिशत देंगे. वो कप्तान रहें या न रहें, उनके कमिटमेंट में रत्ती भर भी कमी नहीं आएगी.
सूत्र के मुताबिक, ट्रेड हार्दिक के हाथ में नहीं है. यह पूरी तरह से मुंबई इंडियंस के मालिकों पर निर्भर करता है. वही किसी भी ट्रेड ऑफर के फायदे और नुकसान देखकर आखिरी मुहर लगाएंगे. फिलहाल हार्दिक चोट के कारण IPL के बाद से ही एक्टिव क्रिकेट से दूर हैं. उनकी वापसी पर सबकी निगाहें हैं. हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो सीधे IPL 2027 में ही वापसी कर पाएंगे. ऐसे में उनके ट्रेड की संभावना थोड़ी कम है. लेकिन, कप्तानी से उनका पत्ता साफ है. ये लगभग तय हो चुका है.
वीडियो: क्या हार्दिक पंड्या से आगे बढ़ चुकी है BCCI, इंग्लैंड सीरीज में टीम का हिस्सा क्यों नहीं?













