The Lallantop

'इस बार जीते तो यूपी में UCC लागू करेंगे', अमित शाह का ऐलान

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी.

Advertisement
post-main-image
अमित शाह ने कहा कि यूपी में फिर सरकार बनी तो यूसीसी लागू करेंगे. (Courtesy: India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत पर समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का वादा किया है।
  • बीजेपी की लंबे समय से UCC लागू करने की योजना है, जो विभिन्न राज्यों में धीरे-धीरे लागू की जा रही है और इसे पार्टी के वैचारिक एजेंडे का हिस्सा माना जाता है।
  • अगर यूपी में बीजेपी सरकार बनती है तो UCC लागू होगा, जिससे व्यक्तिगत मामलों में सभी नागरिकों के लिए समान नियम लागू होंगे और इसका प्रभाव राज्य की सामाजिक व्यवस्था पर होगा।

उत्तर प्रदेश में भी समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी, अगर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी जीत जाए. 10 साल की सत्ता के बाद तीसरे टर्म के लिए बीजेपी ने उत्तर प्रदेश से यही वादा किया है. वादा भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से किया गया है.

Advertisement

UP BJP स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी की मीटिंग में अमित शाह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार बीजेपी सत्ता में आएगी तो उत्तर प्रदेश में UCC लागू किया जाएगा. अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा,

कई राज्यों में ये लागू किया जा चुका है. अगर आप उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाते हैं तो हम उत्तर प्रदेश में UCC लागू करेंगे. 

Advertisement

जिस मीटिंग में अमित शाह ने ये बात कही, वो विधानसभा चुनावों से पहले रोडमैप बनाने के लिए बुलाई गई थी. इस मीटिंग में यूपी सरकार की पूरी कैबिनेट, यूपी बीजेपी के पदाधिकारी, क्षेत्रीय और जिला यूनिट्स के लोग शामिल हुए. अमित शाह चीफ गेस्ट के तौर पर इस मीटिंग में आए थे.

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र की UCC कमिटी में ही सब 'बराबर' नहीं? जस्टिस चव्हाण का इस्तीफा बड़े सवाल खड़े कर गया

बीजेपी का प्रमुख एजेंडा है UCC

समान नागरिक संहिता एक ऐसा कानून है जो धर्म, जाति या समुदाय की परवाह किए बिना देश के सभी नागरिकों पर व्यक्तिगत मामलों में एक जैसे नियम लागू करता है. इनमें मुख्य रूप से विवाह, तलाक, उत्तराधिकार जैसी चीजें शामिल हैं.

Advertisement

ये कानून बीजेपी के वैचारिक एजेंडे का एक अहम हिस्सा है और पार्टी लंबे समय से इस कानून को लागू करवाना चाहती है. राज्यों के रास्ते धीरे-धीरे इस कानून को लागू कराया भी जा रहा है. उत्तराखंड इस सिलसिले में पहला राज्य बना, जहां UCC लागू किया गया. गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी इसकी कवायद चल रही है.

सितंबर 2026 में अमित शाह ने एक इवेंट में ऐलान किया था कि 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले जिन-जिन राज्यों में बीजेपी की सरकारें हैं, वहां पर UCC लागू किया जाएगा. उन्होंने कॉमन सिविल लॉ की मांग को पार्टी के सोशल रिफॉर्म और नेशनल सिक्योरिटी के बड़े एजेंडे से जोड़ा.

वीडियो: 'बहन जी, आप बार-बार…’, आकाश आनंद ने मायावती से क्या सवाल किया?

Advertisement