Ranbir Kapoor की Ramayana अगर बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी, तो मेकर्स को मालामाल कर देगी. यही कारण है कि पिछले कई दिनों से डिस्ट्रीब्यूटर्स और एग्जीबिटर्स में इसकी प्रॉफिट शेयरिंग को लेकर विवाद छिड़ा हुआ था. हिंदी पट्टी में 'रामायण' को डिस्ट्रीब्यूट करने वाले Karan Johar ने मुनाफ़े का एक बड़ा फांक मांगा था. लेकिन बाकी लोग उस पर राजी नहीं हुए. इस कारण मूवी की अडवांस बुकिंग पूरी तरह खुल नहीं पाई थी. लेकिन ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो ये मामला अब सुलझ गया है.
10 दिन लगे मगर 'रामायण' की प्रॉफिट शेयरिंग का सबसे बड़ा विवाद फाइनली सुलझ गया!
इस विवाद के कारण कई जगहों पर 'रामायण' की अडवांस बुकिंग शुरू नहीं हो पाई थी.

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन ने 'रामायण' के हिंदी डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीदने के लिए 250 करोड़ रुपए चुकाए हैं. उनकी डिमांड थी कि इस फिल्म के लिए उनके साथ नॉर्मल से अधिक प्रॉफिट शेयर किया जाए. दरअसल, बिग बजट हिंदी फिल्मों के पहले हफ्ते में कमाई का 52.5%, दूसरे हफ्ते का 45% और तीसरे हफ्ते का 37.5% हिस्सा डिस्ट्रीब्यूटर को मिलता है. लेकिन 'रामायण: पार्ट वन' के लिए करण जौहर ने पहले हफ्ते में 60%, दूसरे हफ्ते में 50% और तीसरे हफ्ते में 40% प्रॉफिट की मांग रखी थी.
इसके अलावा करण ने एक दूसरा ऑप्शन भी दिया था. उसके मुताबिक, डिस्ट्रीब्यूटर्स को रिलीज़ के शुरुआती 11 दिनों तक कमाई का 55% हिस्सा मिलना था. वहीं उसके बाद की प्रॉफिट शेयरिंग इंडस्ट्री के पुराने नियमों के हिसाब से होती. लेकिन सिनेमाघरों के मालिक उनका विरोध करने लगे. उनका कहना था कि अगर एक बड़ी फिल्म के लिए प्रॉफिट शेयरिंग के पुराने नियम बदले गए, तो आगे आने वाली दूसरी मूवीज़ के लिए भी ऐसी ही मांगें रखी जाएंगी. इससे एग्जीबिटर्स की कमाई बेहद घट जाएगी.
'रामायण' के एग्जीबिटर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच ये विवाद 19 अक्टूबर से ही चल रहा है. इस कारण 20 अक्टूबर को भारत में फिल्म की अडवांस बुकिंग देरी से शुरू हुई और वो भी लिमिटेड थिएटर्स में. पिछले 10 दिनों से दोनों पक्ष के बीच खींचा-तानी चल रही थी. लेकिन NDTV के मुताबिक, अब उनके बीच का ये मामला सुलझ गया है. हालांकि वो किस डील पर एकमत हुए, इस पर बहुत कुछ नहीं बताया गया.
हालांकि अनुमान है कि एग्जीबिटर्स दूसरी यानी 11 दिनों तक 55 परसेंट प्रॉफिट देने वाली शर्त पर सहमत हो गए हों. वो इसलिए क्योंकि इसमें उन्हें करण के साथ बड़ा प्रॉफिट कम दिनों के लिए शेयर करना पड़ेगा. इस अपडेट के बाद कई अन्य थिएटर्स में 'रामायण' की अडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. आने वाले दिनों में उनमें और इजाफ़ा होगा. जहां तक फिल्म की बात है, 'रामायण' 05 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
वीडियो: 'रामायण' के आगे फीकी पड़ जाएगी 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स'? फिल्म देखकर क्या बोले विदेशी?










