IPL की शुरुआत से पहले ही मुंबई इंडियंस की टीम के लिए बुरी खबर है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम के स्टार प्लेयर सूर्यकुमार यादव टूर्नामेंट के शुरुआती लेग से बाहर हो सकते हैं (Suryakumar Yadav IPL). सूर्या को इंजरी के बाद NCA से फिटनेस क्लेयरेंस नहीं मिला है.
IPL से पहले सूर्यकुमार यादव पर बड़ी अपडेट, मुंबई इंडियंस में वापसी होगी या नहीं?
दरअसल, चोट से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव का 19 मार्च को फिटनेस टेस्ट होना था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेशनल क्रिकेट एकेडमी यानी NCA ने सूर्या को फिटनेस क्लेयरेंस नहीं दिया है.

दरअसल, चोट से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव का 19 मार्च को फिटनेस टेस्ट होना था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेशनल क्रिकेट एकेडमी यानी NCA ने सूर्या को फिटनेस क्लेयरेंस नहीं दिया है. माने SKY अभी खेलने के लिए फिट नहीं हैं. ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि IPL 2024 के आधे मुकाबलों से वो बाहर हो सकते हैं.
सूर्यकुमार यादव ने 19 मार्च की शाम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी भी शेयर की. जिसका इशारा भी कुछ ऐसा ही था. सूर्या ने जो स्टोरी लगाई थी उसमें टूटे हुए दिल का इमोजी बना हुआ था. जिसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे कि वो IPL नहीं खेल पाएंगे. सूर्या ने ये मैसेज देने की कोशिश की थी कि वो फिटनेस टेस्ट में फेल होने के कारण निराश हैं.
क्रिकबज़ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सूर्या मुंबई के पहले मैच से बाहर हो गए हैं. मुंबई का पहला मैच गुजरात के साथ 24 मार्च को अहमदाबाद में होना है. रिपोर्ट के अनुसार टी20 स्पेशलिस्ट बैटर का अगला फिटनेस टेस्ट 21 मार्च को होगा. उधर मुंबई इंडियंस का कैंप सूर्या के कमबैक को लेकर आश्वस्त है. टीम मैनेजमेंट सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होने वाले दूसरे मैच में सूर्या की वापसी को तय मान रहा है.
इससे पहले 18 मार्च को मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने मीडिया को बताया था कि वो BCCI से सूर्या के बारे में अपडेट का इंतजार कर रहे हैं.
बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के साथ हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी की थी. जिसके बाद उनके टखने की सर्जरी हुई थी. सर्जरी के बाद से सूर्या NCA में रिहैब कर रहे थे. जहां 21 मार्च को दोबारा उनका फिटनेस टेस्ट होगा. इसके बाद ही उनके मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ने का रास्ता साफ हो पाएगा.
वीडियो: Suryakumar Yadav T20 में ऐसा खेले, ICC से इनाम दिए बिना नहीं रहा गया!









