The Lallantop

हैरी ब्रूक के दोहरे शतक पर पानी फिरा, श्रीलंका ने 430 रनों का टारगेट चेज कर लिया

हैरी ब्रूक ने 116 गेंदों में 202 रन की विस्फोटक पारी खेली. वह पुरुष वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने इसके लिए शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा.

Advertisement
post-main-image
हैरी ब्रूक का दोहरा शतक टीम को जीत नहीं दिला सके. (Courtsey- PTI)

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड दोहरा शतक लगाया. उनकी इस पारी के दम पर इंग्लैंड ने 429 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. लेकिन श्रीलंका ने ब्रूक के दोहरे शतक पर पानी फेर दिया. श्रीलंकाई टीम ने एक गेंद शेष रहते 430 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया. यह पुरुष वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में श्रीलंका का सबसे बड़ा रन चेज है.

Advertisement
ब्रूक का रिकॉर्ड दोहरा शतक

ब्रूक ने महज 114 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया. इसके साथ ही वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा. गिल ने पिछले महीने गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ 117 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया था. 

ब्रूक वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज भी बने. उन्होंने अपनी पारी में 21 चौके और 10 छक्के लगाए. ब्रूक ने 75 गेंदों में चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया था. इसके बाद उन्होंने सिर्फ 39 गेंदों में अगले 100 रन बना दिए. उनके अलावा इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने 69, विल जैक्स ने नाबाद 66 और टॉम बैंटन ने 50 रन बनाए. इंग्लैंड ने 50 ओवर में चार विकेट पर 429 रन बनाए.

Advertisement

यह भी पढ़ें- पैरा एशियन गेम्स में भारत सौ मेडल जीतने के करीब 

श्रीलंका ने चेज कर लिया 430 रनों का लक्ष्य

430 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही. टीम ने 24 रन के स्कोर तक दो विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद अविष्का फर्नांडो और पवन रत्नायके ने पारी को संभाला. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 166 रन की साझेदारी की. जेमी ओवरटन ने फर्नांडो को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा. फर्नांडो 97 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद दसुन शनाका ने आक्रामक बल्लेबाजी की. उन्होंने 50 गेंदों में छह चौकों और आठ छक्कों की मदद से 97 रन बनाए. रत्नायके ने 130 रन की शानदार पारी खेली. इन दोनों के आउट होने के बाद जनिथ लियानागे ने मोर्चा संभाला. उन्होंने 27 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए और आखिरी ओवर में छक्का लगाकर श्रीलंका को ऐतिहासिक जीत दिला दी. इंग्लैंड की ओर से टंग ने 79 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि सैम कुरेन को 103 रन देकर दो विकेट मिले.

Advertisement

वीडियो: सौरव और आशुतोष को मिली जमानत, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की याचिका क्यों खारिज कर दी?

Advertisement