The Lallantop

'लोगों को गलत साबित करने के लिए...', संजू सैमसन ने आलोचकों को 'घुमाकर' जवाब दिया

भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने पारी के बाद अपने आलोचकों को लेकर भी बात की.

Advertisement
post-main-image
संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली. (Courtsey- PTI)

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की. हाई स्कोरिंग मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजी के हीरो रहे संजू सैमसन. उन्होंने इस 225 रनों के चेज में 67 रनों की पारी खेली. संजू ने 203.03 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. संजू सैमसन ने इस शानदार पारी के बाद अपने आलोचकों को भी जवाब दे दिया. सैमसन ने साफ कहा कि वह दूसरों को गलत साबित करने के लिए नहीं खेल रहे हैं.

Advertisement
सैमसन का आलोचकों को जवाब

टीम इंडिया में सैमसन की जगह को लेकर कई बार सवाल उठाए गए हैं. वह जब भी रन बनाने में संघर्ष करते हैं, तो लोग उनकी आलोचना करने लगते हैं. सैमसन ने कहा कि भारत में क्रिकेट को लेकर हर इंसान की अलग राय होती है. वह किसी की राय पर ध्यान नहीं देते हैं. उन्होंने मैच के बाद कहा,

मुझे नहीं पता कि बाहर लोग क्या बातें कर रहे हैं. सच कहूं तो, आप यह नहीं सोच सकते कि सोशल मीडिया पर क्या कहा जा रहा है या बाकी लोग क्या कह रहे हैं. आपको बस अपने रिएक्शन पर ध्यान देना होता है, एक बिल्कुल अलग माहौल में रहना होता है. भारतीय क्रिकेट के लिए खेलना आसान नहीं है. चारों तरफ बहुत शोर होता है. बहुत से लोगों की अपनी-अपनी राय होती है. लेकिन मैं यह खेल लोगों को गलत साबित करने की सोच के साथ नहीं खेलता.

Advertisement

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया के लिए 225 का टारगेट भी छोटा, बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड को कुचल डाला 

टीम इंडिया की रणनीति

मैच में सैमसन ने काफी अग्रेसिव बल्लेबाजी की. उन्होंने पावरप्ले मेंअभिषेक शर्मा के साथ मिलकर 93 रन जोड़ दिए. सैमसन ने कहा कि अगर टारगेट छोटा भी होता तो भी वह इसी अंदाज में खेलते. उन्होंने कहा,

मुझे नहीं लगता कि हम कुछ अलग तरीके से खेलते. लेकिन मेरा मानना है कि खेल के अलग-अलग चरण होते हैं. जब पावरप्ले में अच्छी शुरुआत मिलती है तो आपकी रणनीति अलग होती है. हम इसे अलग-अलग तरह से देखते हैं. पावरप्ले अलग है, बीच के ओवर अलग हैं और आखिरी ओवरों का चरण अलग है. इसलिए अगर आप 170 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे हैं और आपको तूफानी शुरुआत मिल जाती है तो हम सुनिश्चित करते हैं कि पावरप्ले में ही मैच खत्म कर दें. पिछले कुछ सालों में हम यही बहुत अच्छी तरह कर रहे हैं.

Advertisement

सैमसन ने आगे कहा कि 2024 में टी20 वर्ल्ड  कप जीतने के बाद से टीम सिर्फ इसी अंदाज में खेल रही है. टीम उसी चीज का पालन कर रही है जो उनके लिए काम कर रही है. टीम में सिर्फ कोई एक खिलाड़ी नहीं बल्कि हर कोई इसी अंदाज में खेल रहा है.

वीडियो: मिचेल सैंटनर को भुवनेश्वर कुमार से डर, बोले- ‘कीवी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती’

Advertisement