The Lallantop

शुभमन गिल के ओवरसीज रिकॉर्ड देख छूटेगा पसीना, वर्ल्ड कप में कहीं टीम की कमजोर कड़ी तो नहीं?

टीम इंडिया के कप्तान Shubman Gill की बेहतरीन फॉर्म देख फैंस वर्ल्ड कप 2027 के लिए उनसे काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं. हालांकि, बेहतरीन फॉर्म में चल रहे प्रिंस के लिए साउथ अफ्रीका में बड़ी चुनौती होगी. ओवरसीज में उनका ODI रिकॉर्ड भी इसकी गवाही देता है.

Advertisement
post-main-image
शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शतक लगाया था. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने तिरुवनंतपुरम वनडे में 110 रन बनाए, जो भारतीय सरजमीं पर उनका लगातार दूसरा ODI शतक है, और वर्तमान में वह वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल रहे हैं।
  • शुभमन गिल का विदेशी मैदानों पर ODI प्रदर्शन भारत की तुलना में कम प्रभावशाली रहा है, जहां उन्होंने 35 मैचों में 1511 रन बनाए हैं, जबकि भारत में उनके आंकड़े बेहतर हैं।
  • अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले 50 ओवरों के वर्ल्ड कप में शुभमन को अपने विदेशी रिकॉर्ड को सुधारना होगा, क्योंकि वहां की पिचें भारतीय मैदानों से अलग हैं।

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में हैं. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज खेल रहे हैं. तिरुवनंतपुरम वनडे में उन्होंने 110 रन बनाए थे. भारतीय सरजमीं पर यह उनका लगातार दूसरा ODI शतक है. इससे पहले उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी. उनकी बेहतरीन फॉर्म टीम इंडिया के लिए अच्छा संकेत है. 

Advertisement

भारतीय टीम उम्मीद करेगी कि उनकी यही फॉर्म वर्ल्ड कप में भी बरकरार रहे. कप्तान और बैटर के तौर पर वर्ल्ड कप में शुभमन का रोल बहुत इंपोर्टेंट है. अगले साल 50 ओवर्स का वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा. 

शुभमन गिल का जब बैट चलता है, तो टीम मैनेजमेंट सहित क्रिकेट फैंस को भी सुकून मिलता है. वह फ्यूचर के बैटिंग स्टार हैं. उन्हें विराट कोहली का उत्तराधिकारी माना जाता है. लेकिन, फिलहाल उनके लिए कुछ बड़ी चुनौतियां भी हैं. शुभमन भारत में शानदार बैटिंग करते हैं और उनके बल्ले से खूब रन भी बनते हैं. हालांकि, उनका ओवरसीज ODI रिकॉर्ड ज्यादा दमदार नहीं हैं. 

Advertisement

ऐसा भी नहीं कि शुभमन ने विदेशी धरती पर भारतीय सरजमीं के मुकाबले कम ODI खेले हैं. आंकड़ों पर नजर डालें, तो उन्होंने भारत की अपेक्षा विदेशों में 2 वनडे ज्यादा खेले हैं. वर्ल्ड कप में फैंस और टीम मैनेजमेंट को उनसे काफी उम्मीदें हैं. उनका ओवरसीज रिकॉर्ड थोड़ा परेशान करने वाला तो है ही. 

शुभमन गिल के लिए ओवरसीज में रिकॉर्ड सुधारना चुनौती 

शुभमन गिल ने अब तक कुल 68 ODI खेल चुके हैं. इन 68 वनडे में से उन्होंने 35 मैच विदेशी धरती पर खेले हैं. बाकी 33 मुकाबले शुभमन ने अपने होम ग्राउंड यानी भारत में खेले हैं. अब जरा रिकॉर्ड पर नजर डालिए. शुभमन ने विदेशों में जो 35 ODI खेले हैं, उनमें 1511 रन बनाए हैं. विदेशी धरती पर 3 शतक उनके नाम हैं. दो बांग्लादेश के खिलाफ और एक जिम्बाब्वे के विरुद्ध. शुभमन अभी सेना कंट्री के खिलाफ उनके ग्राउंड पर शतक नहीं लगा पाए हैं. 

अगर भारतीय सरजमीं पर देखें, तो शुभमन के ODI आंकड़े बेहतर हैं. उन्होंने भारत में 33 ODI की 32 इनिंग्स में 1978 रन स्कोर किए हैं. इनमें 7 सेंचुरी शामिल हैं. भारत में उनका हाईएस्ट स्कोर 208 रन है. यानी फर्क साफ है कि शुभमन अपने होम ग्राउंड्स पर ज्यादा असरदार हैं. 

Advertisement
शुभमन की पिछली 11 ओवरसीज इनिंग्स 

शुभमन गिल विदेशी सरजमीं पर स्ट्रगल करते हैं ये फैक्ट है. उनकी पिछली 11 ओवरसीज ODI इनिंग्स पर नजर डालें, तो उन्होंने 419 रन बनाए हैं. इनमें एक सेंचुरी भी शामिल है. यह शतक बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में आया था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने स्ट्रगल किया था. हालांकि, इस साल इंग्लैंड में उनके आंकड़े बेहतर रहे. इंग्लिश टीम के खिलाफ उन्होंने ODI सीरीज में दो हाफ सेंचुरी लगाई थीं. 

ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है एशियन गेम्स का फाइनल, दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

साउथ अफ्रीका में साबित करना होगा

शुभमन गिल बेहतरीन बैटर हैं. लेकिन, ओवरसीज ODI आंकड़े उतने आकर्षक नहीं हैं. 50 ओवर्स के वर्ल्ड कप के लिए एक साल बचा है. जो अगले साल अक्टूबर-और नवंबर में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा. मुख्य मेजबान देश होने के नाते साउथ अफ्रीका में सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप मैच खेले जाएंगे. शुभमन ने अभी साउथ अफ्रीका में एक भी ODI नहीं खेला है. 

यह हकीकत है कि साउथ अफ्रीका में भारत जैसे बैटिंग ट्रैक नहीं होंगे. वहां पर चुनौतियां अलग होंगी. दक्षिण अफ्रीका की ज्यादातर पिचों पर पेस और बाउंस मिलता है. कंडीशन पेस बॉलिंग के लिए अनुकूल रहती हैं. ऐसे में शुभमन को रन बनाने में दिक्कत हो सकती है. वर्ल्ड कप में टीम के प्रदर्शन के साथ ही शुभमन के लिए अपना रिकॉर्ड बेहतर करना भी चुनौती होगा.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement