दिल्ली के विकासपुरी में सड़क निर्माण के निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा का एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया. व्यक्ति की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 के तहत एनसीआर दर्ज की है. आम आदमी पार्टी ने घटना के विरोध में प्रदर्शन कर एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग की. आप नेताओं ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और घटिया काम पर सवाल उठाए, जबकि प्रवेश वर्मा ने अपने बचाव में आप विधायक के दुर्व्यवहार और अपने परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा का आरोप लगाया. देखिए पूरी रिपोर्ट.
परवेश वर्मा के खिलाफ पुलिस का एक्शन, केजरीवाल को क्या चेतावनी दी?
विकासपुरी में सड़क निर्माण के निरीक्षण के दौरान प्रवेश साहिब सिंह वर्मा का एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है. शिकायत के बाद पुलिस ने एनसीआर दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी ने एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)











