The Lallantop

दीपक चाहर के बैट हुए चोरी, वीडियो शेयर कर बोले- 'बहुत महंगे हैं, प्लीज वापस दे दो'

Deepak Chahar के लाखों रुपये के तीन बैट चोरी हो गए हैं. यह चोरी उस वक्त हुई, जब वह ग्राउंड पर प्रैक्टिस कर रहे थे. इस घटना की जानकारी खुद दीपक ने सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने ये भी बताया कि ये तीनों बल्ले कितने के हैं. हालांकि पैसे से ज्यादा उन्हें इस बात का गम है कि उनके तीन बेहतरीन क्वालिटी के बल्ले चोरी हो गए.

Advertisement
post-main-image
दीपक चाहर IPL में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने प्रैक्टिस के दौरान अपने तीन महंगे बैट चोरी होने की जानकारी दी और बताया कि उनकी कुल कीमत डेढ़ लाख रुपये है।
  • दीपक चाहर पिछले लगभग तीन वर्षों से टीम इंडिया से बाहर हैं और बार-बार चोटिल होने की वजह से राष्ट्रीय टीम में वापसी नहीं कर पाए।
  • बैट चोरी की घटना के बाद दीपक चाहर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर घटना की शिकायत दर्ज कराने की बात कही और चोरी हुए बैट वापस लौटाने का अनुरोध किया।

दीपक चाहर भारतीय तेज गेंदबाज. इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए करीब 3 साल से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. दीपक टीम में कमबैक करने के लिए पसीना बहा रहे हैं. इस बीच उनसे जुड़ी एक खबर सामने आई है. ग्राउंड पर प्रैक्टिस के दौरान उनके लाखों रुपये के 3 बैट चोरी हो गए. बैट चोरी होने की जानकारी खुद दीपक चाहर ने एक वीडियो संदेश के जरिए दी है. इस दौरान उन्होंने अपने तीनों बैट की कीमत भी बताई.

Advertisement
दीपक बोले- ‘योगी जी के पास जाऊं या मोदी जी के पास’

बैट चोरी होने के बाद दीपक चाहर काफी निराश दिखे. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर नाराजगी जताई. उनके मुताबिक, चोरी करने वाले व्यक्ति को बैट की कीमत नहीं पता होगी. वह तीनों बैट को औने-पौने दाम में बेच देगा. दीपक ने वीडियो कहा,

‘कल शाम को प्रैक्टिस ग्राउंड से मेरे तीन बैट चोरी हो गए. तीनों बैट बहुत अच्छे और काफी महंगे थे. लेकिन, जिसने चोरी की है उसे यह पता नहीं होगा कि बैट कितने महंगे थे.’

Advertisement

दीपक के मुताबिक,

‘तीनों बैट की कीमत डेढ़ लाख रुपये है. चोरी करने वाला व्यक्ति नॉर्मली बेच देगा या फिर टेनिस बॉल खेलेगा. भाई मुझसे ही कुछ पैसे ले लेता. मैं दे देता.’

इसके बाद दीपक ने वीडियो में मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके पास शिकायत दर्ज करने के कुछ ऑप्शन हैं. या तो वह पुलिस में शिकायत दर्ज करें, या फिर यूपी के मुख्यमंत्री योगी जी के पास जाएं या प्रधानमंत्री मोदी जी के पास जाएं. भाई, जो बैट चुराकर ले गया है वो वापस कर दे. वह उसे पैसे दे देंगे.

Advertisement

2023 में खेले थे आखिरी इंटरनेशनल मैच

दीपक चाहर ने जुलाई 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. लेकिन, बार-बार इंजर्ड होने की वजह से वो टीम इंडिया के लिए लगातार नहीं खेल पाए. उन्होंने भारत के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच 1 दिसंबर 2023 को खेला था. तब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रायपुर में T20 मुकाबले में खेले थे. इसके बाद से उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया. दीपक ने भारत के लिए 13 ODI और 25 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. 

ये भी पढें: वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल एक अक्टूबर को आएगा; 14 टीमें, 12 वेन्यू और 57 मैच होंगे

करीब तीन साल से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे दीपक चाहर IPL और डोमेस्टिक क्रिकेट में खेलते हैं. करंट टाइम में वह इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं. 2024 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 9 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा था. 

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement