The Lallantop

वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल एक अक्टूबर को आएगा; 14 टीमें, 12 वेन्यू और 57 मैच होंगे

ODI वर्ल्ड कप 2027 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. ICC और क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) 1 अक्टूबर को केपटाउन में वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान करेंगे. इसी दिन मैचों के टिकट भी जारी किए जाएंगे.

Advertisement
post-main-image
ICC और क्रिकेट साउथ अफ्रीका जल्द ही वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी करेंगे. (Courtesy: X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और क्रिकेट साउथ अफ्रीका 1 अक्टूबर को केपटाउन में ODI वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा करेंगे, जिसमें मैचों के टिकट भी जारी किए जाएंगे।
  • 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी में 30 सितंबर तक 10 टीमों के नाम फाइनल किए जाएंगे, जिसमें मेजबान देश साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे पहले से क्वालिफाई हो चुके हैं।
  • टूर्नामेंट में क्वालिफायर राउंड शुरू होंगे जिसमें कम रैंकिंग वाली टीमें हिस्सा लेंगी, और अंततः टॉप चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और फाइनल खेलेंगी।

ODI वर्ल्ड कप 2027 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और क्रिकेट साउथ अफ्रीका जल्दी ही ODI वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल की घोषणा करेंगे. क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन अगले साल अक्टूबर और नवंबर में होना है.

Advertisement

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, ICC और क्रिकेट साउथ अफ्रीका 1 अक्टूबर को केपटाउन में 2027 ODI वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान करेंगे. इस दिन से टूर्नामेंट शुरू होने में एक साल बाकी रहने का काउंटडाउन भी शुरू हो जाएगा. कार्यक्रम के दौरान मैचों के टिकट भी जारी किए जाएंगे.

इससे पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत अगले साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन हो सकती है. जबकि, टूर्नामेंट का फाइनल 21 नवंबर को होने की उम्मीद है. 

Advertisement
30 सितंबर तक 10 टीमों के नाम फाइनल 

वर्ल्ड कप 2027 में हिस्सा लेने वाली 14 में से 10 टीमों के नाम 30 सितंबर तक फाइनल हो जाएंगे. यह क्वालिफिकेशन की लास्ट डेट है. मेजबान होने के नाते साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे पहले ही वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं. इसके अलावा बाकी 8 टीमें ICC की ODI रैंकिंग के आधार पर क्वालिफाई करेंगी. वर्ल्ड कप होस्ट नेशन में नामीबिया भी शामिल है. लेकिन, उसका क्वालिफाई करना अभी तय नहीं है. 

बाकी वर्ल्ड कप में भाग लेने वाली 4 टीमों का फैसला क्वालिफायर के जरिए होगा. शेड्यूल में इन्हें क्वालिफायर 1, 2, 3 और 4 के नाम से शामिल किया जाएगा. 

ODI रैंकिंग में भारत नंबर-1

फिलहाल, ICC की ODI रैंकिंग के आधार पर भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने की दौड़ में हैं. ICC की मौजूदा ODI रैंकिंग में, भारत नंबर-1 पर है. न्यूजीलैंड दूसरे और पाकिस्तान चौथे स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया की रैंक 5 और इंग्लैंड की 6 है. श्रीलंका सातवें नंबर पर है, जबकि, अफगानिस्तान आठवें स्थान पर काबिज है. 

Advertisement

बांग्लादेश ICC की करंट ODI रैंकिंग में 9वें नंबर पर है. फिर भी उसकी एंट्री वर्ल्ड कप में हो जाएगी. क्योंकि, नंबर-3 पर मौजूद साउथ अफ्रीका को डायरेक्ट एंट्री मिली है. 

वेस्टइंडीज को वर्ल्ड कप 2027 में जगह बनाने के लिए क्वालिफायर खेलना होगा. विंडीज टीम 50 ओवर्स के वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी बार क्वालिफाई नहीं कर पाई  है. वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैचों का आयोजन अगले साल की शुरुआत में होगा.

ICC की रिलीज के मुताबिक, 2027 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल और फाइनल से पहले तीन राउंड होंगे. टूर्नामेंट की शुरुआत सुपर सीरीज से होगी. इसमें क्वालिफाई करने वाली 14 टीमों में से सबसे कम रैंकिंग वाली 3 टीमें भाग लेंगी. ये सभी टीमें राउंड रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी. इसमें टॉप पर रहने वाली टीम अगले राउंड में एंट्री करेगी. 

दूसरे राउंड में होंगी 12 टीमें

दूसरे राउंड में 12 टीमें भाग लेंगी. इन्हें 6-6 टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा. इस राउंड में कुल 30 मैच होंगे. सभी टीमें अपने ग्रुप में राउंड रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे से खेलेंगी. इसके बाद, हर ग्रुप की टॉप- 3 टीमें और दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों में से बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम सुपर-7 राउंड में पहुंचेगी

ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ चमके 'चाइनामैन', वर्ल्ड कप 2027 के लिए कुलदीप यादव ने ठोक दी दावेदारी

सुपर-7 स्टेज में राउंड रॉबिन फॉर्मेट में 21 मैच खेले जाएंगे. इसमें से टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी. सेमीफाइनल में सुपर-7 की पहले नंबर की टीम चौथे नंबर की टीम से खेलेगी. जबकि, दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम तीसरे नंबर की टीम से भिड़ेगी. 

इसके बाद, सेमीफाइनल की दोनों विनर टीमों के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा. फाइनल जीतने वाली टीम क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 की ट्रॉफी अपने नाम करेगी. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement