कुलदीप यादव टीम इंडिया के मंझे हुए गेंदबाज हैं. वह 10 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव हैं. वह अपनी विकेट टेकिंग एबिलिटी के लिए जाने जाते हैं. लेकिन, कुछ समय से वह वाइट बॉल क्रिकेट में टीम मैनेजमेंट की फर्स्ट चॉइस नहीं रहे हैं. इसके कुछ कारण भी हो सकते हैं. जैसे, कुलदीप का फॉर्म में न होना. टीम का प्लेइंग कॉम्बिनेशन और जिन कंडीशन में भारतीय टीम खेल रही है.
कुलदीप को कम मौके मिलते हैं! पूर्व ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर ने बताया दुनिया का बेस्ट स्पिनर
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन Michael Clarke का मानना है कि मौजूद समय में जितने स्पिनर्स खेल रहे हैं. उनमें Kuldeep Yadav बेस्ट हैं. इसके बावजूद उन्होंने Team India में पर्याप्त मौके नहीं मिलते हैं.

कई पूर्व क्रिकेटर्स का मानना है कि इन सभी कारणों के बावजूद, रिस्ट स्पिनर कुलदीप को टीम में बनाए रखना चाहिए. वह विकेट टेकर बॉलर हैं. वहीं, अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने भी कुलदीप यादव का स्पोर्ट किया है. उन्होंने कुलदीप यादव को करंट टाइम का बेस्ट स्पिनर बताया.
कुलदीप ऑल फॉर्मेट बेस्ट स्पिनरऑस्ट्रेलिया के पूर्व वर्ल्ड कप विनर कैप्टन माइकल क्लार्क का मानना है कि मौजूद समय में जितने स्पिनर्स खेल रहे हैं. उनमें कुलदीप यादव बेस्ट हैं. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल बियॉन्ड 23 क्रिकेट पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा,
अंदर बाहर होते रहे कुलदीपबहुत कम स्पिनर्स हैं, जो तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं. मुझे लगता है कि कुलदीप यादव इस समय दुनिया के बेस्ट ऑल फॉर्मेट स्पिनर हैं. वह शॉर्ट फॉर्मेट के बहुत अच्छे गेंदाबाज हैं. लेकिन, उन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिल रहे हैं. हालांकि, मुझे लगता है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए खेलेंगे.
श्रीलंका टूर पर कुलदीप यादव को सिर्फ एक टेस्ट खेलने का मौका मिला. वह गॉल टेस्ट में खेले थे. इसके बाद, उन्हें कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 से ड्रॉप कर दिया गया. कुलदीप को हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में टीम में शामिल नहीं किया गया. वह एशियन गेम्स में भी भारत की T20 टीम का हिस्सा नहीं हैं.
टीम से बाहर होने के बाद कुलदीप ने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने का फैसला किया. वहां उन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सफलता मिली. इस महीने की शुरुआत में उन्होंने हेडिंग्ले में यॉर्कशर की तरफ से खेलते हुए एसेक्स के खिलाफ मैच में 10 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने करियर बेस्ट बॉलिंग भी की. यॉर्कशर ने यह मुकाबला एक पारी और 106 रनों से जीता था.
बीते साल टीम इंडिया ने इंग्लैंड का टूर किया. इस दौरान भारत ने 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली. कुलदीप भारत की टीम में शामिल थे. लेकिन, उन्हें एक भी मैच की प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया. जब यॉर्कशर के लिए मैच में 10 विकेट लेने वाले कुलदीप से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने टॉक स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा,
कभी-कभी आपको टीम कॉम्बिनेशन या स्ट्रैटेजी के हिसाब से चलना पड़ता है, दुर्भाग्य से या सौभाग्य से. निश्चित रूप से जब आप नहीं खेल रहे होते हैं तो आपको अपने लिए खराब लगता है.
कुलदीप ने आगे बताया कि जब वो स्क्वॉड में होते हैं, तो वो खेलना चाहते हैं. लेकिन, कभी-कभी टीम मैनेजमेंट जो सोचता है, उसकी वजह से ऐसा नहीं हो पाता. पिछले साल उन्हें उम्मीद थी कि कुछ मैचों में मौका मिलेगा. लेकिन, नहीं मिला. उन्हें उम्मीद है कि आगे मौके मिलेंगे.
ये भी पढ़ें: कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ तोड़ेंगे सचिन के ये दो खास रिकॉर्ड!
ODI टीम का हिस्सा हैं कुलदीपफिलहाल, कुलदीप यादव वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं. विंडीज टीम के खिलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज 27 सितंबर, रविवार से शुरू हो रही है. इस सीरीज के पहले मैच में कुलदीप यादव को टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले









