The Lallantop

श्रेयस अय्यर पहले शतक से ही टी20 के टॉप 10 बल्लेबाजों में शामिल

भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में शतक लगाया था. उन्होंने 43 गेंदों में 10 चौके और छह छक्के लगाए. इस पारी से अय्यर को बड़ा फायदा हुआ है.

Advertisement
post-main-image
श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में शतक लगाया था. (Photo-pti)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टी20 के कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में 102 रन का शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई और टी20 रैंकिंग में सातवें स्थान पर पहुंचे।
  • अय्यर ने इस शतक से पहले 43 गेंदों में 10 चौके और छह छक्के लगाए, जबकि यह उनका पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक था, जिसने उनकी रैंकिंग को बड़ा फायदा पहुँचाया।
  • अय्यर की यह प्रदर्शन उन्हें भारत के टॉप तीन बल्लेबाजों में शामिल कराता है, और उनकी इस रैंकिंग सुधार के बाद टी20 क्रिकेट में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा बढ़ा है।

टी20 के कप्तान श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में शतक लगाया. यह अय्यर के करियर का पहला टी20 इंटरनेशनल शतक है. अय्यर ने इस शतक से न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई, बल्कि रैंकिंग में भी बड़ी छलांग लगाई है. भारतीय कप्तान अब T20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं.  

Advertisement
अय्यर करियर की बेस्ट रैंकिंग पर पहुंचे 

श्रेयस अय्यर ने 102 रन की पारी खेली. 43 गेंदों में उन्होंने 10 चौके और छह छक्के लगाए. इस पारी से अय्यर ने 18 पायदान की छलांग लगाई  और पहली बार टॉप 10 में एंट्री की. रैंकिंग के लिहाज से वह भारत के तीसरे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बन गए हैं. आपको बता दें कि टॉप-10 में चार भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं. ईशान किशन पहले और अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर हैं. वहीं, तिलक वर्मा 10वें स्थान पर हैं. वैभव सूर्यवंशी को भी एशियन गेम्स में अपने शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. वह आठ पायदान के फायदे के साथ 46वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

अबरार अहमद को बड़ा नुकसान

गेंदबाजों की बात करें तो यहां पाकिस्तानी गेंदबाज अबरार अहमद को बड़ा झटका लगा है. अहमद से टी20 रैंकिंग में नंबर वन का ताज छिन गया है. अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने टॉप रैंक हासिल किया है. वह आठवीं बार नंबर वन बने हैं. अबरार अहमद एशियन गेम्स में केवल एक ही विकेट ले पाए थे. इसी कारण वह अपना टॉप स्पॉट बचा नहीं पाए. भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो यहां अक्षर पटेल को बड़ा फायदा हुआ है. वो 16 पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- 'इतिहास उदार रहेगा...' अजीत आगरकर की विदाई पर भावुक हुए कोच गंभीर 

शुभमन गिल रैंकिंग में टॉप पर काबिज

टी20 की तरह वनडे रैंकिंग में भी भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा है. कप्तान शुभमन गिल इस समय रैंकिंग में नंबर वन हैं. गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी वनडे में नाबाद 223 रन बनाए थे. इसी पारी से उनका पहली रैंकिंग और मजबूत हो गई. इस दोहरे शतक से उन्हें 25 रेटिंग अंक मिले. गिल ने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 841 रेटिंग अंकों की बराबरी कर ली है.

वहीं, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को जरूर नुकसान हुआ है. वह वनडे रैंकिंग में दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार शतक के बाद केएल राहुल सात पायदान की छलांग लगाकर टॉप-10 में एंट्री कर चुके हैं. 

Advertisement

वीडियो: एशियन गेम्स के 7 वें दिन शूटिंग में भारत को एक और मेडल, एथलेटिक्स में पदकों की भरमार

Advertisement