The Lallantop

शेयर बाजार के 'अच्छे दिन' लौट आए? इस हफ्ते की 'B पॉजिटिव' कहानी पर एक्सपर्ट क्या बोले?

अक्टूबर में भारतीय शेयर बाजार में दो महीने की गिरावट का सिलसिला टूट गया. इस महीने सेंसेक्स करीब 3% और निफ्टी करीब 2% चढ़ा है. सितंबर में निफ्टी 6% से ज्यादा लुढ़का था.

Advertisement
post-main-image
इंडोनेशिया को छोड़ दें तो इस साल दुनिया के प्रमुख शेयर बाजारों में भारत का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है (Courtesy: Aaj Tak)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 30 अक्टूबर को सेंसेक्स ने लगभग 300 अंकों की तेजी के साथ सप्ताह पूरा करते हुए कुल मिलाकर पूरे सप्ताह करीब 1200 अंकों की बढ़त दर्ज की, जबकि निफ्टी में भी लगभग 580 अंकों का सुधार हुआ।
  • सितंबर में निफ्टी लगभग 6% गिर चुका था, लेकिन बेहतर दूसरी तिमाही के नतीजों, IT सेक्टर की अच्छी परफॉर्मेंस और LTCG टैक्स में संभावित राहत ने अक्टूबर में बाजार की गिरावट को रोककर तेजी का रुझान बनाया।
  • घरेलू संस्थागत निवेशकों ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में भारतीय शेयर बाजार में 17.7 अरब डॉलर का निवेश किया है, जबकि क्रूड ऑयल की ऊंची कीमतें और मैक्रोइकॉनॉमिक अनिश्चितताएं आगे बाजार पर प्रभाव डाल सकती हैं।

इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 30 अक्टूबर को शेयर बाजार 300 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ. लेकिन ये सिर्फ एक दिन आई तेजी भर नहीं थी. इस पूरे हफ्ते सेंसेक्स करीब 1200 अंक उछल कर बंद हुआ. निफ्टी में भी करीब 580 अंकों की तेजी देखने को मिली है. इस तेजी ने शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले निवेशकों के बीच जोश पैदा कर दिया है. निवेशकों ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि क्या भारतीय शेयर बाजार में फिर से रौनक लौटने लगी है?

Advertisement

जानकारों की मदद से समझते हैं कि सेंसेक्स और निफ्टी में आई हालिया तेजी किस बात का संकेत है. पहले आंकड़े जान लेते हैं. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक अक्टूबर में भारतीय शेयर बाजार में दो महीने की गिरावट का सिलसिला टूट गया. इस महीने सेंसेक्स करीब 3% और निफ्टी करीब 2% चढ़ा है. ये तेजी इसलिए मायने रखती है क्योंकि सितंबर में निफ्टी 6% से ज्यादा लुढ़का था.  

बाजार की तेजी कितनी टिकाऊ?

IT स्टॉक्स में जोरदार तेजी, कंपनियों की अच्छी कमाई और लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स में राहत की उम्मीदों से भारतीय शेयर बाजार में तेजी लौटी है. इस महीने 16 बड़े सेक्टर में से नौ सेक्टर में तेजी आई. इसमें IT इंडेक्स भी शामिल है. 6 साल में पहली बार एक महीने में आईटी इंडेक्स ने सबसे शानदार परफॉर्मेंस दिया है. इस दौरान आईटी इंडेक्स करीब 18% उछल गया है. भारत की सबसे बड़ी IT कंपनियों के शेयर जैसे कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, एचसीएलटेक, टेक महिंद्रा के शेयरों में 16% से 22% के बीच उछाल आया है.

Advertisement

वीके वेल्थवाइज के रिसर्च एनालिस्ट सीए वत्सल खेमका ने लल्लनटॉप से बातचीत में कहा कि कंपनियों के दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे काफी शानदार रहे हैं. खासतौर से ट्रेंट और इंडिगो वगैरा के. इसके अलावा ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि सरकार लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स में कटौती करने पर विचार कर रही है. इस खबर से निवेशक उत्साहित हैं. एलटीसीजी साल 2004 में खत्म किया गया था. यह टैक्स साल 2018 में 10% की दर से फिर से लागू किया गया और 2024 में इसे और बढ़ाकर 12.5% ​​कर दिया गया था.

सेबी रजिस्टर्ड फर्म इंटेलीसिस वेंचर्स के फाउंडर अमित सुरेश जैन ने लल्लनटॉप से कहा कि घरेलू संस्थागत निवेशक शेयर बाजार में खूब पैसा निवेश कर रहे हैं. चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के दौरान, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने भारतीय शेयर बाजार में 17.7 अरब डॉलर (1.68 लाख करोड़ रुपये) का निवेश किया है. इसके अलावा, अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में फिलहाल बढ़ोतरी नहीं करने के फैसले ने भी भारतीय शेयर बाजार को कुछ राहत दी है.

ये भी पढ़ें: LPG से GST तक 1 नवंबर से बदल रहे ये 5 नियम, किचन से लेकर बजट तक पर होगा असर

Advertisement
आगे कुछ परेशानी की वजहें भी हैं

हालांकि, वीके वेल्थवाइज के रिसर्च एनालिस्ट वत्सल खेमका आगे भारतीय शेयर बाजार की दिशा को लेकर कुछ दिक्कतें भी गिनाते हैं. वे आगे कहते हैं कि क्रूड ऑयल के दाम काफी ऊपर चल रहे हैं. ब्रेंट क्रूड 115 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है. इसके अलावा मैक्रोइकॉनॉमिक अनिश्चितता जैसी चिंताओं से शेयर मार्केट पर आगे दबाव भी दिख सकता है.

इस साल अब तक निफ्टी में करीब 12% की गिरावट आई है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया को छोड़ दें तो इस साल दुनिया के प्रमुख शेयर बाजारों में भारत का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है.

वीडियो: IDBI Bank: राहुल गांधी ने बैंक एम्प्लॉईज को लिखी चिट्ठी, मोदी सरकार पर क्या कहा?

Advertisement