The Lallantop

'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका! रिलीज़ से पहले ही तोड़े RRR, 'पठान'-'जवान' के रिकॉर्ड

अमेरिका में 'रामायण' ने टिकट सेल्स में RRR को भी पीछे छोड़ दिया है.

Advertisement
post-main-image
जल्द ही 'बाहुबली 2' का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी 'रामायण'.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रामायण ने अमेरिका में 4 नवंबर को अपने पेड प्रीव्यू के लिए लगभग 36,800 टिकटें बेचकर 8 लाख 10 हजार डॉलर की कमाई की, जिससे इसने RRR समेत पांच प्रमुख फिल्मों के प्रीमियर रिकॉर्ड तोड़ दिए।
  • अमेरिका में रामायण की टिकट बिक्री तेजी से बढ़ी क्योंकि इससे पहले एनिमल, जवान, पुष्पा 2, पठान और RRR जैसे बड़े प्रीमियर हुए थे, जिनके मुकाबले इसने अधिक टिकटें बेचीं।
  • इन सफलताओं के बाद रामायण 'बाहुबली 2' के बनने वाले रिकॉर्ड को भी पार करने की उम्मीद रखती है, जो 39 हजार टिकट की बिक्री के साथ अग्रणी है।

क्या Ramayana ने रिलीज़ से पहले ही RRR समेत पांच दिग्गज फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं? क्या Sanjay Dutt स्टारर Khalnayak Returns में Salman Khan की एंट्री हो गई है? Akshay Kumar और Priyadarshan की फिल्म में किस हीरोइन की एंट्री हो गई है. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# 'रामायण' ने RRR के रिकॉर्ड्स की धज्जियां उड़ा दीं

अमेरिका में 'रामायण' की टिकट बिक्री ने RRR को भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने 4 नवंबर के पेड प्रीव्यू के लिए करीब 36,800 टिकट बेचकर 8 लाख 10 हजार डॉलर यानी लगभग 7 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. सैकनिल्क के मुताबिक, इसने 'एनिमल', 'जवान', 'पुष्पा 2', 'पठान' और RRR के प्रीमियर टिकट बिक्री के आंकड़े पार कर लिए हैं. अब इसके निशाने पर 'बाहुबली 2' है, जिसकी 39 हज़ार टिकटें बिकी थीं. उम्मीद की जा रही है कि 'रामायण' इस आंकड़े को आज या कल में पार कर जाएगी.

Advertisement

# दिग्गज एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सर पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 साल की उम्र में निधन हो गया. 'स्टार ट्रेक' में कैप्टन पिकार्ड और 'एक्स-मेन' में प्रोफेसर चार्ल्स ज़ेवियर का रोल से उन्होंने दुनियाभर में पहचान बनाई थी. 28 अक्टूबर को लॉस एंजेलिस में अपने घर पर उन्होंने आखिरी सांस ली. उनके प्रवक्ता केली बुश नोवाक ने बताया कि वो अल्जाइमर और डिमेंशिया से जूझ रहे थे. उनके निधन पर ह्यू जैकमैन, विलियम शैटनर और मार्वल स्टूडियोज़ ने श्रद्धांजलि दी है. पैट्रिक आखिरी बार 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में नज़र आएंगे. ये फिल्म भारत में 17 दिसंबर को रिलीज़ होगी.

Advertisement

# 'खलनायक रिटर्न्स' में सलमान की एंट्री!

सलमान खान और संजय दत्त 'खलनायक रिटर्न्स' में स्क्रीन्स शेयर कर सकते हैं. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स सलमान को ध्यान में रखकर एक पुलिसवाले का रोल तैयार कर रहे हैं. ये कैरेक्टर फिल्म के एक अहम सीन में संजय दत्त की मदद करता नज़र आएगा. फिल्म को सुभाष घई की क्रिएटिव निगरानी में बनाया जा रहा है. हालांकि, इसको लेकर अभी तक ऑफिशियली कुछ नहीं कहा गया है.

# श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का ट्रेलर रिलीज़

श्रद्धा कपूर स्टारर 'ईठा' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. श्रद्धा इस फिल्म में महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा और लावणी डांसर विठाबाई नारायणगांवकर का रोल कर रही हैं. इसकी कहानी 1950 से 60 के दशक के दौर में सेट है. जिसमें विठाबाई के संघर्ष, जुनून और कामयाबी की कहानी देखने को मिलेगी. फिल्म में रणदीप हुड्डा और मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब भी अहम रोल्स में हैं. लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज़ होगी.

# चार साल बाद साथ काम करेंगे अक्षय-भूमि

अक्षय कुमार और भूमि पेडणेकर की जोड़ी चार साल बाद साथ काम करने जा रही है. दोनों डायरेक्टर प्रियदर्शन की अगली फिल्म में दिखेंगे. 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' और 'रक्षा बंधन' के बाद दोनों की साथ में ये तीसरी फिल्म है. प्रियदर्शन की ये 99वीं डायरेक्टोरियल फिल्म होगी. फिल्म की शूटिंग नवंबर के आखिरी हफ्ते में शुरू होगी. 

वीडियो: रणबीर कपूर की रामायण ने एडवांस बुकिंग से कितनी कमाई की?

Advertisement