Imtiaz Ali और Fahadh Faasil की फिल्म The Idiot of Istanbul क्यों ठंडे बस्ते में चली गई? Ramayana के मेकर्स ने प्रमोशन का कैसा बवंडर शुरू कर दिया? King के मेकर्स Shah Rukh Khan के जन्मदिन पर क्या सरप्राइज़ प्लान कर रहे हैं. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
इम्तियाज़ अली और फहाद फासिल की फिल्म डिब्बाबंद क्यों हो गई?
इम्तियाज़ अली की इस फिल्म से फहाद फासिल अपना हिंदी सिनेमा डेब्यू करने वाले थे.

# क्यों डिब्बाबंद हो गई इम्तियाज़-फहाद की फिल्म?
इम्तियाज़ अली और फहाद फासिल की हिंदी फिल्म 'द इडियट ऑफ इस्तांबुल' ठंडे बस्ते में चली गई है. जागरण फिल्म फेस्टिवल में इम्तियाज़ ने खुद इसकी पुष्टि की. उन्होंने बताया कि फहाद के साथ फिल्म बनाने की कोशिश की थी, लेकिन प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया. 2024 में इम्तियाज़ ने इस फिल्म का ऐलान किया था. चर्चा थी कि फिल्म में फहाद के साथ तृप्ति डिमरी नज़र आ सकती हैं.
# 'मिर्ज़ापुर- द मूवी' का एक्सटेंडेड वर्ज़न प्राइम वीडियो पर आया
'मिर्ज़ापुर: द मूवी' 30 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होनी शुरू हो गई है. OTT पर फिल्म का एक्सटेंडेड कट रिलीज़ किया गया है. गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 336.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस फिल्म में दिव्येंदु, पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, रसिका दुग्गल, जितेंद्र कुमार और श्वेता त्रिपाठी जैसे एक्टर्स ने काम किया है.
# फिल्म 'जंगलीवुड' का ट्रेलर रिलीज़
फिल्म 'जंगलीवुड' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. 'सैयारा' फेम शान आर ग्रोवर इसमें लीड रोल में हैं. चांद मोहम्मद के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक सीक्रेट पार्टी के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां बॉलीवुड के इनसाइडर्स और आउटसाइडर्स के बीच टकराव देखने को मिलेगा. इस फिल्म की रिलीज़ डेट फिलहाल सामने नहीं आई है.
# 'रामायण' के प्रमोशन का बवंडर शुरू हो गया
'रामायण' की स्टारकास्ट ने स्कूली छात्रों के साथ 'हर युग में राम: अ कन्वर्सेशन विद यंग लीडर्स' कार्यक्रम किया. इसमें 18 शहरों के 500 से ज्यादा स्कूलों के करीब 20 हज़ार छात्रों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में छात्रों ने रामायण के असली नायक, राम-सीता-लक्ष्मण के फैसलों, कर्तव्य, साहस, त्याग जैसे मूल्यों पर सवाल पूछे. इसका स्पेशल एपिसोड 1 नवंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा.
# शाहरुख के बर्थडे पर आएगा 'किंग' का पहला गाना!
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर 'किंग' का पहला 'डैडी कूल' गाना रिलीज़ होगा. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस गाने को अरिजीत सिंह और शिल्पा राव अपनी आवाज़ दी है. खुद शाहरुख ने सितंबर में #AskSRK सेशन में बताया था कि अरिजीत इस गाने को परफेक्ट बनाने के लिए फाइनल टच दे रहे हैं. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को रिलीज़ होगी.
# 'द बीस्ट इन मी' के नए सीज़न में होंगे जॉन गुडमैन
नेटफ्लिक्स सीरीज़ 'द बीस्ट इन मी' के दूसरे सीज़न में जॉन गुडमैन की एंट्री हो गई है. वो क्लेयर डेन्स के किरदार एगी विग्स के पिता जैक का रोल करेंगे. जो एक पुराने कॉन आर्टिस्ट यानी ठग रह चुके हैं. फिलहाल दूसरे सीज़न की कहानी और रिलीज़ डेट का खुलासा नहीं हुआ है.
वीडियो: ए.आर. रहमान के साम्प्रदायिक भेदभाव वाले बयान पर इम्तियाज अली ने क्या कहा?










?width=120)
