The Lallantop

श्रीचरणी, शेफाली का कहर! जापान को 5 ओवर में रौंदकर भारत सेमीफाइनल में

Asian Games 2026 : टीम इंडिया ने जापान के ख‍िलाफ 5 ओवर में मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पहले Shree Charani ने बॉल से कमाल किया. फिर ओपनर Shafali Verma ने बल्ले से खूब इंप्रेस किया.

Advertisement
post-main-image
शेफाली वर्मा ने एश‍ियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान के ख‍िलाफ 40 रन बनाए. (फोटो-BCCI Women/X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में मेजबान जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है, जहां वे 20 सितंबर को बांग्लादेश से मुकाबला करेंगी।
  • भारतीय टीम की जीत का कारण मजबूत गेंदबाजी और शीर्ष प्रदर्शन था, जिसमें स्पिनर श्री चरणी ने 4 विकेट लिए और ऑलराउंडर शेफाली वर्मा ने 40 रन बनाते हुए 2 विकेट लिए।
  • सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के बाद विजेता टीम फाइनल में पहुँचेगी, जबकि हारने वाली टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेगी, जिससे पदक विजेताओं का निर्धारण होगा।

भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने एश‍ियन गेम्स में दमदार शुरुआत की. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने मेजबान जापान को 8 विकेट से रौंद दिया. इसी के साथ टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली. अब सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना 20 सितंबर को बांग्लादेश से होगा. भारत की इस जीत की स्टार रहीं ऑलराउंडर शेफाली वर्मा और स्पिनर श्री चरणी. श्रीचरणी ने जहां जापान के 4 विकेट झटके. शेफाली ने 2 विकेट झटकने के अलावा 40 रन भी बनाए.

Advertisement

टॉस जीतकर भारतीय टीम ने बॉलिंग का फैसला किया. इस दौरान भारतीय बॉलर्स काफी किफायती रहे. उन्होंने जापान को महज 3 बाउंड्रीज कंसीड कीं. पावरप्ले में जापान की टीम महज 24 रन बना सकीं. वहीं, भारतीय स्पिनर्स ने जापानी बैटर्स की एक नहीं चलने दी. श्रीचरणी ने जहां 4 विकेट झटके. शेफाली को भी दो सफलताएं मिलीं. जापान की पूरी टीम 19.5 ओवर्स में 57 रन पर सिमट गई.

कमलिनी, फूलमाली ने गंवाया मौका

महज 58 रन के टारगेट को चेज करने के लिए ओपनर शेफाली, जी कमलिनी के साथ उतरीं. कमलिनी के पास बढ़ि‍या मौका था. लेकिन, खराब शॉट सेलेक्शन के कारण वो खाता भी नहीं खोल सकीं. यासुमोतो की बॉल पर दूसरे ही ओवर में उन्होंने अहिल्या चंडेल को आसान कैच थमा दिया. 

Advertisement

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने भारती फूलमाली को भी प्रमोट कर मौका भुनाने का अवसर दिया. लेकिन, वो भी कुछ खास नहीं कर सकीं. अयाका स्टैफर्ड के ख‍िलाफ घटिया शॉट खेलकर उन्होंने भी मिले मौके को खराब कर दिया.

ये भी पढ़ें : Asian Games 2026 : ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर और तजिंदर तूर के हाथों में होगा तिरंगा

शेफाली की टॉप क्लास बैटिंग जारी

दूसरी तरफ, शेफाली ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करती रहीं. उन्होंने महज 15 गेंदों में 40 रन ठोक दिए. इस दौरान शेफाली ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए. शेफाली इन दिनों टॉप फॉर्म में हैं. अभी हाल ही में खत्म हुए एशि‍या कप में भी शेफाली ने जबरदस्त बैटिंग की थी. इस दौरान वो टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर रही थीं.

Advertisement

अब भारतीय टीम को 20 सितंबर को बांग्लादेश से सेमीफाइनल में भ‍िड़ना है. वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका के ख‍िलाफ पाकिस्तान की चुनौती होगी. दोनों मुकाबले जीतने वाली टीम गोल्ड मेडल मैच में भ‍िड़ेगी. वहीं, हारने वाली टीम ब्रॉन्ज मेडल के लिए दावेदारी पेश करेगी. 

वीडियो: स्मृति मंधाना का धमाकेदार शतक, महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर बनी

Advertisement