The Lallantop

नितीश रेड्डी ने साबित कर दी फिटनेस, ODI सीरीज में होंगे हार्दिक का विकल्प

नितीश कुमार रेड्डी ने ढाई महीने बाद टीम इंडिया में वापसी की है. 20 जून 2026 को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में उन्हें पैर में चोट लगी थी. वह लगभग ढाई महीने तक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे थे.

Advertisement
post-main-image
नितीश रेड्डी ने अफगानिस्तान के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की. (Photo-pti)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मैच में 127 रन से हराते हुए तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली, जिसमें अभिषेक शर्मा ने 108 रन की पारी खेली।
  • नितीश कुमार रेड्डी लगभग ढाई महीने तक चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी किए और फिटनेस टेस्ट पास कर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने के लिए चुने गए।
  • रेड्डी ने टी20 सीरीज में सबसे अधिक विकेट लेकर टीम में अपनी जगह मजबूत की है और हार्दिक पंड्या के विकल्प के रूप में आगे बढ़ रहे हैं।

भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 में 127 रन से हराया. इसके साथ ही सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है. इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने शानदार शतक जमाया. उनके अलावा नितीश कुमार रेड्डी ने भी जीत में अहम योगदान दिया. रेड्डी बल्ले से तो कुछ नहीं कर सके. लेकिन उन्होंने सारी कसर गेंदबाजी से पूरी कर दी. 

Advertisement

भारत ने अफगानिस्तान की पारी का पहला ओवर ऑलराउंडर नीतिश कुमार रेड्डी को दिया, उन्होंने 15 रन दे दिए. लेकिन बाद में तीन विकेट लेकर वापसी की. रेड्डी अब मैनेजमेंट को भी हार्दिक पंड्या के विकल्प के तौर पर नजर आ रहे हैं.

रेड्डी ने ढाई महीने बाद की वापसी

नितीश कुमार रेड्डी ने ढाई महीने बाद टीम इंडिया में वापसी की है. 20 जून 2026 को अफगानिस्तान के वनडे खिलाफ मैच में उन्हें पैर में चोट लगी थी. इसके बाद बोर्ड ने रिहैब करने की सलाह दी. रेड्डी इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं खेल सके. वह लगभग ढाई महीने तक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे थे. 9 सितंबर को उन्होंने अपना फिटनेस टेस्ट पास किया. इसके बाद BCCI ने उन्हें मौका दिया.

Advertisement

रेड्डी ने अपनी वापसी में पूरा दम दिखाया. वह सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी रहे हैं. उन्होंने तीन मैचों में तीन विकेट लिए. उन्होंने पहले टी20 में एक, दूसरे टी20 में दो और तीसरे टी20 में तीन विकेट हासिल किए. रेड्डी को केवल तीसरे ही टी20 में बल्लेबाजी का मौका मिला. वह यहां कुछ खास नहीं कर पाए.

वनडे सीरीज के लिए तैयार रेड्डी

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में नितीश ने साबित किया कि वह पूरी तरह फिट हैं. इसी कारण बोर्ड ने उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में मौका दिया. रेड्डी को पहले एशियन गेम्स के लिए चुना गया था. उनको इस सीरीज में हार्दिक पंड्या के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है. ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि हार्दिक इस वनडे सीरीज से वापसी करेंगे. हालांकि वह अब भी पूरी तरह फिट नहीं है. इसी कारण रेड्डी को एशियन गेम्स  से बाहर करके वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया. आपको बता दें कि एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज एक ही समय पर खेली जाएगी. 

यह भी पढ़ें- 30 गेंदों में शतक ठोका, भारत में अब अभिषेक शर्मा से तेज हिटर कोई नहीं 

Advertisement

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मैच की बात करें तो भारत ने यह मुकाबला एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया. अभिषेक ने 34 गेंदों में 108 रन की पारी खेली. उनकी पारी के दम पर भारत ने सात विकेट पर 221 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई.

वीडियो: सेहत: क्या आप भी अपनी छींक रोकते हैं?

Advertisement