The Lallantop

वर्ल्ड कप में नितीश करेंगे हार्दिक को रिप्लेस? कोच गंभीर ने बताई पूरी प्लानिंग

Gambhir on Nitish and Hardik : टीम इंडिया के ऑलराउंडर Hardik Pandya लंबे समय से चोटिल हैं. वहीं, Nitish Kumar Reddy ने अफगानिस्तान के ख‍िलाफ जबरदस्त बॉलिंग कर सबको खूब प्रभावित किया. ऐसे में 2027 ODI वर्ल्ड कप में दोनों को लेकर कोच Gautam Gambhir ने अपनी पूरी प्लानिंग बताई है.

Advertisement
post-main-image
हार्दिक पंड्या और नितीश रेड्डी को लेकर कोच गंभीर ने फ्यूचर की पूरी प्लानिंग बताई. (Courtesy : AP/PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की T20I सीरीज में नितीश कुमार रेड्डी ने 6 विकेट लेकर सबसे अच्छा प्रदर्शन किया और कोच गौतम गंभीर ने उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज के लिए स्कवॉड में शामिल किया।
  • हार्दिक पंड्या चोटिल थे और लंबी अवधि से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं, इसलिए उनकी फिटनेस और फॉर्म जांचने के लिए उन्हें इंडिया ए की टीम में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज में शामिल किया गया है।
  • कोच गंभीर ने कहा कि 2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए नितीश और हार्दिक दोनों को प्लान में रखा गया है और वे हार्दिक की फिटनेस पर नजर रखते हुए दोनों खिलाड़ियों को कभी-कभी एक साथ प्लेइंग XI में खेलाना चाहते हैं।

अफगानिस्तान सीरीज में ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी ने बतौर बॉलर खूब इंप्रेस किया. उन्हें 3 मैचों की सीरीज में सबसे ज़्यादा 6 विकेट मिले. उनके इस दमदार प्रदर्शन से कोच गौतम गंभीर काफी इंप्रेस्ड हैं. उन्होंने नितीश को एश‍ियन गेम्स की टीम से रिलीज करवा दिया है. इस दरम्यान भारत में वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ होने वाले 3 मैचों की ODI सीरीज के लिए उन्हें स्कवॉड में शामिल करवाया है.

Advertisement

वहीं, दूसरी तरफ टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या लंबे समय से चोटिल हैं. ऐसे में अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं कि 2027 ODI वर्ल्ड कप में नितीश हार्दिक को रिप्लेस कर देंगे. लेकिन, कोच गंभीर ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है.साथ ही उन्होंने आगामी ODI वर्ल्ड कप को लेकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं.

कोच गंभीर के मुताबिक, उन्हें पूरा भरोसा है कि हार्दिक की टीम इंडिया के वाइट बॉल सेटअप में फिर वापसी होगी. हालांकि, उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी से पहले उन्हें अपनी फिटनेस और फॉर्म दोनों साबित करनी होगी. लेकिन, कोच ने ये भी आश्वस्त किया कि नितीश उनके 2027 ODI वर्ल्ड कप के प्लान का हिस्सा जरूर होंगे.

Advertisement
गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?

अफगानिस्तान के ख‍िलाफ 3 मैचों की T20I सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद कोच गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने साफ कर दिया कि वो लॉन्ग टर्म प्ला‍न के बारे में सोच रहे हैं. इस दौरान उन्होंने नितीश और हार्दिक को लेकर अपने प्लान्स पर भी बात की. गंभीर ने कहा,  

हम नितीश और हार्दिक दोनों को भी कभी-कभी एक साथ प्लेइंग XI में रखेंगे. लेकिन, बड़ी समस्या अभी ये है कि हार्दिक 10 ओवर्स बॉलिंग नहीं कर सकते. IPL के बाद से उन्होंने ज़्यादा क्रिकेट नहीं खेली है. हम उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में पुश नहीं करना चाहते. क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट शरीर के लिए कई बार काफी टफ होता है. इंडिया ए के लिए खेलते हुए उन्हें बढ़‍िया गेम टाइम मिल सकता है.

हार्दिक पंड्या को ऑस्ट्रेलिया ए के ख‍िलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज के लिए इंडिया ए की टीम में शामिल किया गया है. ये मुकाबले पुड्डुचेरी में 6 से 11 अक्टूबर के बीच खेले जाने हैं. हालांकि, हार्दिक को इस सीरीज के लिए सब्जेक्ट टू फिटनेस रखा गया है. माने अगर वो फिट होंगे तभी इस सीरीज में खेलेंगे. उन्हें इससे पहले, वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ होने वाली 3 मैचों की ODI सीरीज के लिए वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखकर टीम में जगह नहीं दी गई है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें : अभि‍षेक की रिकॉर्डतोड़ सेंचुरी के पीछे युवराज सिंह का था हाथ!

गंभीर दोनों को साथ ख‍िलाना चाहते हैं

वहीं, 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर टीम इंडिया की प्लानिंग अभी से ही शुरू हो चुकी है. ये टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामिबिया में खेला जाना है. यहां सीमर्स के लिए कंडिशंस बहुत आदर्श होती है. ऐसे में टीम इंडिया के प्लान में दो सीम बॉलिंग ऑलराउंडर्स फिट बैठेंगे. गंभीर ने भी ये साफ कर दिया. उनके मुताबिक, वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ होने वाली ODI सीरीज में नितीश को अपनी बॉलिंग पर काम करने का मौका मिलेगा.  

गंभीर ने आगे कहा, 

नितीश के पॉइंट ऑफ व्यू से ये अच्छा है कि उन्हें T20 फॉर्मेट से हटाया गया है. उन्हें वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ गेम टाइम से काफी मदद मिलेगी. हमें पता है कि साउथ अफ्रीका में सीम बॉलिंग ऑलराउंडर कितने अहम होंगे. हार्दिक की जब वापसी होगी, वो हमारे लिए काफी मददगार ही होगी. 

टीम इंडिया के मौजूदा ODI स्क्वॉड में फिलहाल सिर्फ नितीश कुमार रेड्डी शामिल हैं. हार्दिक को टीम में जगह बनाने के लिए इंडिया ए के लिए प्रदर्शन करना होगा. हालांकि, अगर दोनों साथ खेले तो ये साउथ अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी अच्छा होगा.

हार्दिक लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं. इसी साल हुए T20 वर्ल्ड कप के बाद से वो इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले हैं. वहीं, 50 ओवर फॉर्मेट में वो पिछले साल हुए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद से नहीं खेले हैं. ऐसे में गंभीर के मुताबिक, उन्हाेंने हार्दिक को साफ-साफ बता दिया है कि इंडिया ए वाली सीरीज उनके लिए वाइट बॉल सेटअप में वापसी का रास्ता खोल देगी. 

वीडियो: क्या हार्दिक पंड्या से आगे बढ़ चुकी है BCCI, इंग्लैंड सीरीज में टीम का हिस्सा क्यों नहीं?

Advertisement