The Lallantop

एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत, इंजरी से उबरीं श्रेयंका पाटिल

श्रेयंका के कोच अरुण देव ने एशियन गेम्स के कुछ दिन पहले उनके बारे में पॉजिटिव अपडेट दी. एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा जून में हुई थी. सिलेक्टर्स ने 15 मेंबर्स वाली टीम में श्रेयंका पाटिल को शामिल किया था. लेकिन, उनके नाम के आगे सब्जेक्ट टू फिटनेस का डिस्क्लेमर लगा था.

Advertisement
post-main-image
श्रेयंका पाटिल टीम इंडिया में वापसी करने को तैयार हैं. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल ने टखने की चोट से उबरकर एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम में स्थान प्राप्त किया है और वह वापसी के लिए तैयार हैं।
  • विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान श्रेयंका के दाहिने पैर के टखने में हुई चोट के कारण वह एशिया कप और अन्य टूर्नामेंटों से बाहर रह गई थीं।
  • श्रेयंका की वापसी से टीम इंडिया को एशियन गेम्स में खेल रणनीति और प्रदर्शन में सुधार की संभावना है और टीम में उनका फिटनेस स्तर निगरानी में रखा जाएगा।

इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल टखने की चोट (Ankle Injury) से उबर चुकी हैं. वह जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में वापसी करने को तैयार हैं. श्रेयंका चोट के बाद फुल फिटनेस पर काम कर रही हैं. वह इंजरी की वजह से एशिया कप में भी नहीं खेल पाई थीं. विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान श्रेयंका के दाहिने पैर के टखने में चोट लग गई थी. 

Advertisement

श्रेयंका के कोच अरुण देव ने एशियन गेम्स के कुछ दिन पहले उनके बारे में पॉजिटिव अपडेट दी. एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा जून में हुई थी. सिलेक्टर्स ने 15 मेंबर्स वाली टीम में श्रेयंका पाटिल को शामिल किया था. लेकिन, उनके नाम के आगे सब्जेक्ट टू फिटनेस का डिस्क्लेमर लगा था.

इंडिया टुडे से बात करते हुए श्रेयंका के कोच अरुण देव ने कहा, “हां वह जापान जा रही हैं.”

Advertisement
श्रेयंका कब हुई थीं चोटिल?

श्रेयंका पाटिल विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान इंजर्ड हुई थीं. 17 जून को ग्रुप A में भारत और नीदरलैंड्स की महिला टीमों के बीच मुकाबला हुआ. यह मैच हेडिंग्ल में खेला गया. फील्डिंग के दौरान उनके दाहिने पैर का टखना (Ankle) मुड़ गया. इसके बाद वह सही से खड़ी नहीं हो पाईं. उन्हें स्ट्रेचर पर ग्राउंड से बाहर ले जाया गया. एंकल इंजरी के बाद, वह T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थीं. BCCI ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर प्रेमा रावत को टीम मे शामिल किया था.

एंकल इंजरी की वजह से श्रेयंका पाटिल हाल ही में विमेंस एशिया कप में भी नहीं खेल पाईं. अगस्त में विमेंस एशिया कप के लिए टीम की घोषणा हुई थी. इस टीम में श्रेयंका को जगह नहीं मिली. वह एशियन गेम्स में शामिल इकलौती प्लेयर थीं, जिन्हें एशिया कप के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया. उनकी जगह प्रेमा रावत को टीम में बरकरार रखा गया था.

ये भी पढें: आकिब नबी ने फिर दिखाई अपनी धार, बनाया ऐसा रिकॉर्ड कि सिलेक्टर्स अब नहीं कर पाएंगे नजरअंदाज!

Advertisement
श्रेयंका की वापसी मजबूत होगी टीम इंडिया

एशियन गेम्स में श्रेयंका पाटिल की वापसी से टीम इंडिया को मजबूती मिलेगी. वह ऑलराउंडर के तौर पर खेलती हैं. श्रेयंका ऑफ स्पिन बॉलिंग करने के अलावा, लोअर ऑर्डर में तेज-तर्तार बैटिंग भी करती हैं. उनकी यह काबिलियत एशियन गेम्स में टीम के लिए वैल्यू ऐड करेगी. श्रेयंका भारत के लिए अब तक 24 T20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं. जिनमें उन्होंने 29 विकेट लिए हैं.

वीडियो: ‘ट्रॉफी चोर’ टैग पर घिरे मोहसिन नकवी, फैंस ने जमकर किया रोस्ट

Advertisement