The Lallantop

अजीत अगरकर के बाद कौन होगा चीफ सिलेक्टर? ये दो नाम सामने आए

BCCI की Annual General Meeting 18 सितंबर को मुंबई में होगी. इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. इसमें अजीत अगरकर के कॉन्ट्रैक्ट एक्सटेंशन का मुद्दा भी शामिल है.

Advertisement
post-main-image
अजीत अगरकर का कार्यकाल चार अक्टूबर को खत्म हो जाएगा. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अजीत अगरकर का भारतीय क्रिकेट टीम का चीफ सिलेक्टर पद का कार्यकाल 4 अक्टूबर 2023 को समाप्त हो रहा है, और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली श्रृंखला उनके अंतिम चयन का मौका होगी।
  • बीसीसीआई की अगली AGM बैठक में अगरकर के कॉन्ट्रैक्ट विस्तार पर चर्चा होगी क्योंकि बोर्ड ने उनकी जगह नया चीफ सिलेक्टर चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
  • अगरकर का एक्सटेंशन नहीं मिलने की स्थिति में पार्थिव पटेल या प्रज्ञान ओझा में से कोई एक नया चीफ सिलेक्टर नियुक्त किया जाएगा, वहीं अन्य प्रशासनिक निर्णय भी AGM में लिए जाएंगे।

भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को खत्म हो जाएगा. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम चयन उनके कार्यकाल का आखिरी सिलेक्शन हो सकता है. कुछ समय पहले ऐसी अफवाहें थीं कि अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट 2027 वर्ल्ड कप तक बढ़ाया जा सकता है. लेकिन हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बोर्ड अगरकर का रिप्लेसमेंट ढूंढने में लगा है. इस पद के दावदारों में पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल और पूर्व गेंदबाज प्रज्ञान ओझा काम नाम शामिल है.

Advertisement
18 सितंबर को होनी है AGM

BCCI की AGM 18 सितंबर को होने वाली है. इस बैठक में अगरकर के कॉन्ट्रैक्ट पर चर्चा होनी है. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक अगरकर को एक्सटेंशन नहीं मिलेगा. बोर्ड नए चीफ सिलेक्टर के लिए पार्थिव पटेल और ओझा के नाम पर चर्चा कर सकता है. आपको बता दें कि प्रज्ञान ओझा पहले से ही सिलेक्शन कमेटी का हिस्सा हैं. वह साल 2025 से सिलेक्टर के पद पर हैं. लेकिन अब अगरकर की जगह लेने की रेस में शामिल हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा को शामिल किया गया है. जबकि पहले ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि अगरकर के 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में रोहित शर्मा शामिल नहीं हैं. ऐसे में उनकी टीम से छुट्टी हो सकती है. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस बात को भी अगरकर के एक्सटेंशन से जोड़कर देखा जा रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- रिजवान ने खटखटाया लाहौर हाई कोर्ट का दरवाजा, NCCIA की जांच से जुड़ा है मामला 

किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

इसके अलावा बैठक में कुछ और अहम मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 95वीं एजीएम में अंडमान और निकोबार द्वीप क्रिकेट एसोसिएशन को एसोसिएट सदस्यता देने का फैसला हो सकता है. वहीं आईसीसी में BCCI के प्रतिनिधि की नियुक्ति भी एक अहम मुद्दा होगा. बीसीसीआई के अपने सचिव देवजीत सैकिया को प्रतिनिधि बनाए रखने की भी संभावना है. बैठक में लोकपाल और एथिक्स ऑफिसर की नियुक्ति का मुद्दा भी उठाया जाएगा.

आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल के मौजूदा अध्यक्ष अरुण धूमल को इस पद पर दोबारा चुना जाएगा. वहीं  खैरुल मजूमदार को सदस्य के तौर पर चुना जाएगा.  BCCI के इलेक्टोरल अधिकारी ए.के. ज्योति ने पिछले सप्ताह चुनाव के लिए उनके नामांकन को मंजूरी दे दी थी. धूमल और मजूमदार दोनों का निर्विरोध चुना जाना तय है. यह देखना भी होगा कि AGM में जूनियर सिलेक्शन कमेटी की नियुक्ति के मुद्दे पर विचार होता है या नहीं. BCCI ने इस कमेटी में पांच पदों के लिए आवेदन मंगाए थे. आवेदन की अंतिम तारीख पांच सितंबर थी. लेकिन यह तय नहीं है कि यह मुद्दा एजीएम में उठेगा या नहीं. 

Advertisement

वीडियो: ऑपरेशन सिंदूर में S-400 ने पाकिस्तान में 314 किमी घुसकर कैसे साधा निशाना?

Advertisement