काउंटी क्लब लेस्टरशर पर खराब पिच के कारण 5000 पाउंड का जुर्माना लगा है. इतना ही नहीं, काउंटी चैंपियनशिप में उनके खाते से 27 अंक भी काट लिए गए हैं. लेस्टरशर के चीफ ग्राउंड्समैन कैलम लेविन ने सफाई में सौरव गांगुली की बायोपिक शूटिंग का जिक्र किया है. इन दोनों में क्या कनेक्शन है, हम बताते हैं.
सौरव गांगुली की बायोपिक 'शूटिंग' के कारण इंग्लैंड काउंटी क्लब को मिली सजा?
लेस्टरशर के चीफ ग्राउंड्समैन कैलम लेविन ने सफाई में सौरव गांगुली की बायोपिक शूटिंग का जिक्र किया है. इन दोनों में क्या कनेक्शन है, हम बताते हैं.

20 अगस्त को लेस्टरशर का सामना ग्लेमोर्गन से था. यह मैच ग्रेस रोड मैदान पर खेला गया. मैदान की पिच को लेकर काफी शिकायतें की गईं. उस पर बहुत ज्यादा बाउंस देखने को मिला. यह पिच की दरारों के कारण हुआ था. मैच रेफरी इयान रैमेज ने अपनी रिपोर्ट में बाउंस के 43 उदाहरण दर्ज किए. इसके बाद यह निष्कर्ष निकाला कि लेस्टरशर ने जानबूझकर खराब पिच तैयार नहीं की थी, लेकिन पिच तैयार करने का उसका तरीका अनुचित था. इस पिच को अंपायर ने 'खराब पिच' माना था. इस पर फिर क्लब से सफाई मांगी गई.
ग्राउंड्समैन की सफाईलेस्टरशर के चीफ ग्राउंड्समैन कैलम लेविन ने सफाई देते हुए फिल्म शूटिंग का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यह शूट अचानक हुआ, उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं थी. लेविन ने बताया,
मैच से पहले कई ऐसी परिस्थितियां थीं जो मेरे नियंत्रण से बाहर थीं, जैसे तापमान 35 डिग्री था. मैच (ग्लेमोर्गन के खिलाफ) से चार दिन पहले हमारे यहां बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग भी हुई थी. शूटिंग के दौरान मुझे पिच पर काम करने की अनुमति नहीं थी. मुझे इसे ढकने की भी अनुमति नहीं थी.
डिसिप्लिन पैनल ने इस दलील को खारिज कर दिया. पैनल ने कहा कि ग्रेस रोड में शूटिंग केवल एक दिन हुई थी. ऐसे में पिच को ठीक किया जा सकता था.
पैनल ने सजा सुनाते हुए क्लब के 27 अंक काट लिए और जुर्माना भी लगाया. लेस्टरशर के पास इस फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 10 दिन हैं. इस फैसले के बाद क्लब डिवीजन ‘रेलिगेशन’ (निचली लीग में खिसकना) के खतरे के करीब पहुंच गया है.
यह भी पढ़ें- रिजवान ने खटखटाया लाहौर हाई कोर्ट का दरवाजा, NCCIA की जांच से जुड़ा है मामला
सजा का बड़ा नुकसानइस सजा से लेस्टरशर को बड़ा नुकसान हुआ है. 27 अंकों की कटौती के बाद अब उनके 12 मैचों में 89 अंक हैं. वह फिलहाल नौवें स्थान पर हैं. टॉप काउंटी डिविजन में बने रहने के लिए उसे मौजूदा डिवीजन-1 मुकाबले में हैम्पशर को हराना होगा. अगर वह ऐसा नहीं करता है तो पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर आ जाएगा. इस तरह वह अगले सीजन में लीग का हिस्सा नहीं होगा. वह निचली लीग में खेलेगा.
वीडियो: घर के बाहर कार पार्किंग पर ₹25 हजार टैक्स? जानिए पूरा नियम













