The Lallantop

‘कोच को तुरंत बाहर कर देता…’, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का गुस्सा कम ही नहीं हो रहा

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने ये तक कह दिया कि उनकी सोच ही नहीं ठीक है. और जो प्लेयर्स माइक हेसन को कोच कह रहे हैं, वो कोई और काम कर सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
मैच में पाकिस्तान की टीम भारत से 61 रनों से हार गई थी. (फोटो- AP)

T20 World Cup में भारत से हार के बाद पाकिस्तान की टीम का सुपर-8 क्वॉलिफिकेशन आखिरी मैच पर टिका है. नामीबिया के खिलाफ अगर टीम ने कोई भी गलती की, तो वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ सकता है. भारत के खिलाफ टीम की परफॉर्मेंस को लेकर कई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने सवाल खड़े किए. पूर्व क्रिकेटर सलमान बट ने टीम तो टीम के कोच माइक हेसन को आड़े हाथों ले लिया. बट ने उन्हें बाहर किए जाने की बात तक कह डाली.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मैच में पाकिस्तान की टीम भारत से 61 रनों से हार गई थी. 176 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए टीम 114 रन पर ही ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग ली थी. सलमान बट ने उनके इस फैसले पर सवाल करते हुए कहा,

“एक तरफ आप कहते हैं कि पिच स्लो है. इंडिया ने अर्शदीप की जगह कुलदीप यादव को खिलाया. वो एक्स्ट्रा स्पिनर खिलाते हैं, क्योंकि पिच स्लो है. तो जब पिच स्लो है, तो गेम के साथ और स्लो होती जाएगी. पिच बात में तेज तो नहीं होगी. और स्लो पिचों के ऊपर आपने क्या तैयारी की? आपने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में तीनों मैचों में टॉस जीता. तीनों मैच में पहले बैटिंग की. 2-0 के बाद भी चेज नहीं किया. नीदरलैंड्स के खिलाफ चेज किया, मर-मर के वो मैच जीते. मैक्स ओ दाऊद ने वो कैच न छोड़ा होता, तो आप वो मैच भी हार गए थे.”

Advertisement

सलमान ने आगे कहा कि पाकिस्तान टीम को ये पता है कि चेज में उनके हालात ठीक नहीं हैं. वो बोले,

“इन सब के बावजूद एक बड़े मैच में, बड़े टीम के खिलाफ आप टॉस जीतते हैं. और सामने वाली टीम को बैटिंग के लिए बुला लेते हैं.”

बॉलिंग यूनिट की आलोचना

पाकिस्तान की बॉलिंग यूनिट की भी सलमान बट ने आलोचना की. उन्होंने कहा,

Advertisement

“ईशान किशन लेग स्पिनर को, पैर की बॉल की बॉल को बहुत आला खेल रहे हैं. पाकिस्तान टीम क्या करती है? स्पिनर्स लगाकर उनके पैर पर बॉलिंग करती है. और स्क्वायर लेग-फाइन लेग 30 यार्ड के अंदर रखा हुआ है. आपका लेग स्पिनर लेग पर पहली बॉल करता है. मिस्ट्री स्पिनर अबरार आता है, वो पैर के बाहर बॉल करता है. शाहीन आता है, वो शॉर्ट बॉल कराता है. दो बॉलरों ने उससे पहली बॉल पर छक्का खाया, और एक ने चौका. आप खराब गेम अवेयरनेस की वजह से अंडर प्रेशर आए हैं.”

कप्तान पर सवाल

कप्तान आगा और उनके फैसलों पर भी सलमान ने सवाल खड़े किए. वो बोले,

“आपका कप्तान वैसे तो खुद बॉलिंग नहीं कराता. भारत के खिलाफ देखा कि 6 लेफ्ट हैंडर्स हैं, तो वो बॉलिंग करने आ गए. अभिषेक शर्मा की विकेट भी मिल गई. अब दो ओवरों में उन्हें 10 रन पड़े हैं, और दो लेफ्ट हैंड बैटर्स क्रीज पर हैं. मुझे बताइए कि उन्होंने बॉलिंग से खुद को क्यों हटाया? क्यों खुद के ओवर्स पूरे नहीं किए, लेग स्पिनर को बीच में ले आए.”

तारिक को लेट क्यों लाए?

उस्मान तारिक को मैच में काफी लेट लाने से भी सलमान बट खुश नहीं दिखे. उन्होंने कहा,

“आपका एक बॉलर, जो इतना चर्चा में है, उसने बॉलिंग कब की. वो आखिरी बंदा था जो बॉलिंग पर आया था.”

कोच को हटा देता

टीम की खराब परफॉर्मेंस को लेकर सलमान बट ने कोच माइक हेसन को भी घेरा. उन्होंने हेसन को बाहर किए जाने की बात तक कर दी. बट ने कहा,

“अगर मैं किसी भी पोजीशन पर होता, तो कोच माइक हेसन का ये आखिरी दिन होता. या वो किसी भी टीम के साथ और नहीं रहते. इससे आगे वो नहीं जाते.”

सलमान बट ने ये तक कह दिया कि उनकी सोच ही ठीक नहीं है. और जो प्लेयर्स माइक हेसन को कोच कह रहे हैं, वो कोई और काम कर सकते हैं.

बता दें कि पाकिस्तान को बुधवार, 18 फरवरी को अपना आखिरी लीग मैच नामीबिया के खिलाफ खेलना है. इस मैच के रिजल्ट पर ही उनका सुपर-8 का क्वॉलिफिकेशन टिका है. अगर टीम ये मैच जीत जाती है, तो वो अगले राउंड के लिए क्वॉलिफाई कर लेगी. हारने पर वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे. अगर मैच बारिश की वजह से वॉश आउट हुआ, तो भी पाकिस्तान क्वॉलिफाई कर जाएगी.

वीडियो: T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मैच में हार के बाद अपने दामाद पर भड़के शाहिद अफरीदी?

Advertisement