पाकिस्तान की क्रिकेट टीम 18 साल बाद ट्राई नेशन ODI सीरीज जीतने में सफल हुई. 31 अक्टूबर को लाहौर में खेले गए फाइनल में उसने श्रीलंका को 3 विकेट से हराया. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने रन चेज के मामले में भारत के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की. श्रीलंका ने पाकिस्तान को फाइनल जीतने के लिए 326 रनों का टारगेट दिया था. इसे मेजबान टीम ने 9 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया.
पाकिस्तान का बड़ा कारनामा! रन चेज में टीम इंडिया के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी की
पाकिस्तान ने इस जीत के साथ ही ODI टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे बड़े टारगेट का पीछा करके भारत के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. टीम इंडिया ने यह रिकॉर्ड 2002 में बनाया था. तब भारतीय टीम ने लॉर्ड्स पर इंग्लैंड के खिलाफ 326 रनों का टारगेट हासिल किया था.

पाकिस्तान को ट्राई नेशन ODI सीरीज का फाइनल जिताने में फखर जमां का अहम रोल रहा. उन्होंने 127 रन बनाए. इसके अलावा, साद बेग और अराफात मिन्हास ने भी शानदार बैटिंग की. साद बेग ने 74 और अराफात मिन्हास ने 61 रनों की पारी खेली.
पाकिस्तान ने की भारत के रिकॉर्ड की बराबरीइस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने ODI टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे बड़े टारगेट का पीछा करके भारत के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. टीम इंडिया ने यह रिकॉर्ड 2002 में बनाया था. तब भारतीय टीम ने लॉर्ड्स पर इंग्लैंड के खिलाफ 326 रनों का टारगेट हासिल किया था. पाकिस्तान ने 24 साल बाद भारत के इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.
पाकिस्तान के लिए यह जीता काफी मायने रखती है. उसने 18 साल बाद ट्राई नेशन ODI सीरीज का फाइनल जीता है. इससे पहले, पाकिस्तान ने 2008 में बांग्लादेश में ट्राई नेशन ODI सीरीज का खिताब जीता था. तब पाकिस्तान ने किटप्लाई कप के फाइनल में भारत को फाइनल में 25 रनों से हराया था. इसके बाद से पाकिस्तान की टीम ट्राई नेशन ODI सीरीज जीतने में नाकाम रही थी.
ये भी पढ़ें: पंत इंडिया-ए से बाहर! न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जुरेल मार ले जाएंगे बाजी?
ODI फाइनल में सबसे बड़ा रन चेजपाकिस्तान का ODI फाइनल में यह संयुक्त रूप से सबसे बड़ा रन चेज है. इससे पहले, 2002 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 326 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया था. भारत सिर्फ दुनिया की इकलौती टीम है, जिसने फाइनल ODI में दो बार 300 प्लस टारगेट हासिल किया है. सबसे पहले भारतीय टीम ने 1998 में ढाका में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल ODI में 315 रनों का टारगेट हासिल किया था.
फाइनल ODI में हाईएस्ट रन चेज की लिस्ट में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड की टीमें भी शामिल हैं. साल 1993 में वेस्टइंडीज ने शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ 285 रनों का टारगेट हासिल किया था. जबकि, 2005 में न्यूजीलैंड ने हरारे में भारत के खिलाफ फाइनल ODI में 277 रनों का पीछा सफलतापूर्वक किया.
मैच में क्या हुआ?गद्दाफी स्टेडियम में हुए ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 325 रन बनाए. टॉप स्कोरर कमिंदु मेंडिस रहे. उन्होंने 128 बॉल्स पर 131 रन बनाए. उनके अलावा, पवन रत्नायके ने 77 रनों की पारी खेली.
पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 326 रनों का टारगेट मिला. मेजबान टीम की शुरुआत खराब रही. उसके 14 रनों पर 2 विकेट गिर गए थे. इसके बाद, फखर जमां और साद बेग ने मोर्चा संभाला. दोनों ने 149 रनों की पार्टनरशिप की. इस साझेदारी के चलते पाकिस्तान ने मैच में कमबैक किया.
फखर जमां ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए 99 बॉल्स पर 127 रन मारे. उन्होंने अपनी इनिंग्स में 11 चौके और 6 छ्क्के उड़ाए. साद बेग ने 75 बॉल्स पर 74 रन बनाए. इन दोनों के आउट होने के बाद अराफात मिन्हास ने जिम्मेदारी से बैटिंग की. उन्होंने हसन नवाज के साथ 94 रनों की पार्टनरशिप करके पाकिस्तान को जीत तक पहुंचा दिया.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले









