ऑस्ट्रेलिया का साउथ अफ्रीका की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने का सपना फिर अधूरा रह गया. केपटाउन में खेले गए आखिरी और निर्णायक टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने कंगारुओं को 176 रनों से हराया. इस जीत के साथ प्रोटियाज ने 3 टेस्ट मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. साउथ अफ्रीका की जीत के ‘हीरो’ ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर रहे. उन्होंने मैच में 10 विकेट लिए.
हार्मर की फिरकी में फंसी ऑस्ट्रेलिया, 10 साल बाद टेस्ट में नंबर-1 बना साउथ अफ्रीका
ऑस्ट्रेलिया को तीसरे मैच में हराने के बाद साउथ अफ्रीका टेस्ट क्रिकेट का नया बॉस बन गया. प्रोटियाज टीम अब ICC की टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंच गई है. आंकड़ों पर गौर करें, तो साउथ अफ्रीका ने 10 साल बाद टेस्ट में नंबर-1 पोजीशन हासिल की है. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका 2016 में ICC की टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचा था.

यह ऑस्ट्रेलिया की साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज में लगातार दूसरी हार है. दक्षिण अफ्रीका के लिए यह जीत बहुत खास रही. इस जीत के बाद उसने ICC की टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया. दक्षिण अफ्रीका की टीम 10 साल बाद टेस्ट में नंबर-1 टीम बनी है.
हार्मर ने कंगारुओं को नचायाऑस्ट्रेलिया को केपटाउन टेस्ट जीतने के लिए 288 रनों का टारगेट मिला था. सीरीज पर कब्जा करने के लिए यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम था. 288 रनों का लक्ष्य हासिल करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत खराब रही. कगिसो रबाडा ने कातिलाना बॉलिंग करके उसके टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया. उन्होंने मैच की तीसरी ही गेंद पर मैट रेनशॉ को पवेलियन भेजा. इसके बाद रबाडा ने ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन को भी आउट कर दिया. 22 रन पर 3 विकेट गिर जाने के बाद कंगारू टीम प्रेशर में गई. इसके बाद साइमन हार्मर ऑस्ट्रेलियाई टीम पर कहर बनकर टूट पड़े.
हार्मर की ऑफ स्पिन बॉलिंग का ऑस्ट्रेलिया के बैटर्स पास जवाब नहीं था. उन्होंने अपनी फ्लाइट, ड्रिफ्ट और टर्न लेती गेंदों से कंगारुओं को खूब परेशान किया. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उनकी काट नहीं ढूंढ पाए. हार्मर ने कूपर कोनोली, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी और हेजलवुड को फ्लाइटेड बॉल पर आउट किया. पैट कमिंस को टर्न लेती गेंद पर चलता किया. जबकि, मिचेल स्टार्क उनकी फुल लेंथ डिलीवरी पर चूक गए. हार्मर ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 16 रन देकर 6 विकेट लिए.
साउथ अफ्रीका को तीसरा टेस्ट जिताने में साइमन हार्मर का अहम रोल रहा. वह इस मुकाबले के मैच विनर रहे. पूरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई बैटर्स ने उनके आगे सरेंडर कर दिया. हार्मर ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 4 विकेट लिए. फिर दूसरी इनिंग्स में विकेट्स का ‘छक्का’ लगाया. इस तरह उन्होंने तीसरे टेस्ट में 10 कुल विकेट हासिल किए.
साउथ अफ्रीका के कामयाब बॉलरऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में साइमन हार्मर प्रोटियाज के सबसे कामयाब बॉलर रहे. यह उनकी बॉलिंग का कमाल था, जिसके चलते साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज 2-1 से जीती. हार्मर ने सीरीज में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 14 विकेट निकाले. तीसरे मुकाबले में उन्हें जबर्दस्त बॉलिंग करने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड दिया गया.
तीसरे टेस्ट में हार साथ ही ऑस्ट्रेलिया का साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना फिर टूट गया. कंगारू टीम पिछले 12 सालों से दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है. ऑस्ट्रेलिया ने साल 2014 में आखिरी बार प्रोटियाज की धरती पर टेस्ट सीरीज जीती थी. इसके बाद से उसे लगातार 2 टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका में हार मिली है.
ये भी पढ़ें: श्रेयस की बैटिंग पर कप्तानी का दबाव? 8 मैचों से नहीं लगा पाए हैं एक भी फिफ्टी
ICC की टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 साउथ अफ्रीकाऑस्ट्रेलिया को तीसरे मैच में हराने के बाद साउथ अफ्रीका टेस्ट क्रिकेट का नया बॉस बन गया. प्रोटियाज टीम अब ICC की टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंच गई है. आंकड़ों पर गौर करें, तो साउथ अफ्रीका ने 10 साल बाद टेस्ट में नंबर-1 पोजीशन हासिल की है. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका 2016 में ICC की टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचा था.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले









