रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक बार फिर घरेलू क्रिकेट में अपना जलवा बिखरने को तैयार हैं. 'हिटमैन' आगामी विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) में मुंबई की जर्सी में नजर आएंगे. 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन यानी MCA को खबर दे दी है. उन्होंने बताया है कि दिसंबर में होने वाले इस 50-ओवर टूर्नामेंट के लिए वह उपलब्ध रहेंगे.
मिशन वर्ल्ड कप को लेकर रोहित का बड़ा फैसला! लगातार दूसरी बार इस घरेलू टूर्नामेंट में उतरेंगे
Vijay Hazare Trophy 2026-27 : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान Rohit Sharma लगातार दूसरी बार विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते नजर आएंगे. 2027 ODI वर्ल्ड कप की तैयारियों को देखते हुए रोहित ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को अपनी उपलब्धता की जानकारी दे दी है.

अब सवाल है कि अचानक यह फैसला क्यों? दरअसल, नजरें 2027 के ODI वर्ल्ड कप पर हैं. इंडियन टीम मैनेजमेंट चाहता है कि सीनियर प्लेयर्स को डोमेस्टिक क्रिकेट में खेलने के ज्यादा से ज्यादा मौके मिलें. अभी 13 से 19 दिसंबर तक श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज होनी है. उम्मीद है कि यह सीरीज खत्म होते ही रोहित मुंबई की टीम से जुड़ जाएंगे.
MCA ने क्या बताया?अब एक नजर विजय हजारे ट्रॉफी के शेड्यूल पर भी डालते हैं. टूर्नामेंट का लीग स्टेज 14 दिसंबर से शुरू होगा. यह 29 दिसंबर तक चलेगा. यानी 38 साल के रोहित ग्रुप स्टेज के आखिरी हिस्से में टीम के साथ आ सकते हैं. इसके बाद 2 से 8 जनवरी के बीच नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे. हालांकि, रोहित मुंबई के लिए कितने मैच खेलेंगे? ये अभी साफ नहीं है.
इस पूरे मामले पर MCA के एक सूत्र ने जानकारी दी है. उन्होंने कहा,
रोहित ने हमें बता दिया है कि वे विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलेंगे. श्रीलंका के खिलाफ घर पर होने वाली ODI सीरीज के बाद वो उपलब्ध रहेंगे. वो कितने मैच खेलेंगे, इसकी जानकारी बाद में देंगे.
ये भी पढ़ें : श्रेयस की बैटिंग पर कप्तानी का दबाव? 8 मैचों से नहीं लगा पाए हैं एक भी फिफ्टी
रोहित ने 2018 के बाद पिछले सीजन में ही विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी की थी. अब वो लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट में उतरेंगे. पिछले सीजन उन्होंने ने जयपुर में मुंबई के लिए दो मैच खेले थे. पहले मैच में सिक्किम के खिलाफ रोहित का बल्ला जमकर बोला था.
उन्होंने सिर्फ 94 गेंदों पर 155 रन कूट दिए थे. मुंबई को एक धमाकेदार शुरुआत मिली थी. लेकिन अगले ही मैच में कहानी पलट गई. दो दिन बाद उत्तराखंड के खिलाफ मैच था. रोहित पहली ही गेंद पर आउट हो गए. यानी गोल्डन डक का शिकार बने और पवेलियन की राह पकड़ ली.
इन दो मैचों ने दो बड़ी बातें दिखाईं. पहली, रोहित की आक्रामक बैटिंग का कमाल आज भी कायम है. दूसरी, 50-ओवर के फॉर्मेट में लगातार मैच प्रैक्टिस कितनी जरूरी है.
NZ में रोहित पर होंगी नजरेंघरेलू टूर्नामेंट में उतरने से पहले रोहित के सामने एक और बड़ी चुनौती है. वो न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की ODI सीरीज के लिए स्क्वॉड का हिस्सा हैं. इसकी शुरुआत 4 नवंबर को ऑकलैंड में हो रही है. रोहित ने इसके लिए कमर कस ली है. विराट कोहली के साथ वो नेट्स में जमकर पसीना बहाते नजर आए हैं. सामने 2027 का वर्ल्ड कप है. ऐसे में न्यूजीलैंड सीरीज और फिर विजय हजारे ट्रॉफी. रोहित के पास अपनी लय और खेल को और धार देने का ये बढ़िया मौका है.
वीडियो: मनीषा भानवाला ने पूरा किया पिता का सपना, 16 साल के इंतजार के बाद बनीं वर्ल्ड चैंपियन









