शाबाश अर्जुन! पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच के बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की कुछ ऐसे तारीफ की (Sachin Tendulkar pens emotional post for Arjun Tendulkar). PBKS के खिलाफ IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में अर्जुन ने लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से सचिन के साथ-साथ युवराज सिंह को भी इंप्रेस किया.
शाबाश अर्जुन! बेटे अर्जुन के लिए सचिन का ये पोस्ट पढ़ इमोशनल हो जाएंगे
PBKS के खिलाफ Arjun Tendulkar ने 4 ओवर बॉलिंग की. उन्होंने 36 रन देकर 1 विकेट लिया. शानदार बैटिंग कर रहे प्रभसिमरन सिंह को अर्जुन ने 69 रन पर आउट किया. उन्होंने सटीक यॉर्कर डाली, जिसे प्रभसिमरन पढ़ नहीं पाए.


मैच के बाद सचिन ने अर्जुन के लिए X पर एक लंब पोस्ट लिखा. उन्होंने अर्जुन के धैर्य की तारीफ की. सचिन ने लिखा,
“शाबाश, अर्जुन. इस पूरे सीजन तुमने जिस तरह से खुद को संभाला है, ये देख कर मुझे तुम पर गर्व है. तुमने हमेशा अपनी काबिलियत पर भरोसा रखा. धैर्य बनाए रखा. चुपचाप कड़ी मेहनत की और आखिरी मैच तक मौका मिलने का इंतजार किया, और खुद को पॉजिटिव रखा. क्रिकेट में स्किल के साथ-साथ धैर्य की भी परीक्षा होती है, और तुमने आज दोनों को बखूबी निभाया. जमीन पर पैर जमाए रखना और हमेशा की तरह इस खेल से प्यार बनाए रखना.”
मैच में अर्जुन ने 4 ओवर बॉलिंग की. उन्होंने 36 रन देकर 1 विकेट भी लिया. शानदार बैटिंग कर रहे प्रभसिमरन सिंह को अर्जुन ने 69 रनों पर आउट किया. उन्होंने सटीक यॉर्कर डाली, जिसे प्रभसिमरन पढ़ नहीं पाए. अंपायर ने उन्हें LBW आउट दे दिया.
युवराज ने बॉलिंग की तारीफ कीअर्जुन ने अपनी लाइन-लेंथ पकड़ कर बॉलिंग कराई. पहले ओवर में उन्होंने सिर्फ 4 रन कंसीड किए. दूसरे ओवर में उन्हें 15 रन पड़े. इसके बाद तीसरे ओवर में उन्होंने 12 रन दिए, लेकिन प्रभसिमरन का विकेट भी निकाला. लास्ट ओवर में अर्जुन ने सिर्फ 5 रन ही दिए.
उनकी बॉलिंग की तारीफ पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी की. युवराज ने लिखा,
“अर्जुन को गेम मिला, ये देखकर अच्छा लगा. उन्होंने एक जरूरी विकेट लिया, और शानदार बॉलिंग की.”
मैच में पहले बैटिंग करते हुए LSG ने 6 विकेट पर 196 रन बनाए थे. जॉस इंग्लिस ने 72 और आयुष बडोनी ने 43 रनों की पारी खेली. पारी के आखिर में अब्दुल समद ने 20 गेंद में 37 रन बनाकर टीम को 196 तक पहुंचाया.
197 के टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम को पहली ही बॉल पर झटका लगा. प्रियांश आर्या बिना खाता खोले आउट हो गए. तीसरे विकेट के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने 76 बॉल्स पर 140 रन जोड़कर पंजाब के लिए मैच बना दिया. अय्यर ने नॉट आउट 101 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी. वो प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे.
वीडियो: अर्जुन तेंदुलकर ने मुकुल चौधरी को लंबी रेस का घोडा बताया!



















