The Lallantop

90 प्रतिशत कस्टमर कम हो गए... प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद कनॉट प्लेस के दुकानदार क्या बोले?

Jantar Mantar after CJP protest: कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन ख़त्म हो गया है. लेकिन, CP के दुकानदारों का कहना है कि इस दौरान उनके करीब 90 प्रतिशत कस्टमर कम हो गए.

Advertisement
post-main-image
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट ख़त्म होने के बाद CP की स्थिति सामान्य हो गई है. (फाइल फोटो)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर 37 दिनों तक चला 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन 25 जुलाई को पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद समाप्त हुआ और कनॉट प्लेस का मार्केट फिर से खुल गया।
  • प्रदर्शन के दौरान राजीव चौक मेट्रो स्टेशन समेत करीब 16 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे, इंटरनेट सेवाएं बंद हो गई थीं और दुकानदार केवल 25 प्रतिशत व्यापार कर पा रहे थे।
  • प्रदर्शन समाप्त होने के बाद 25 जुलाई से मेट्रो स्टेशन और इंटरनेट सेवाएं पुनः चालू कर दी गई हैं, जबकि दुकानदारों का अनुमान है कि व्यवसाय की स्थिति सामान्य होने में लगभग 30 दिन लगेंगे।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 37 दिनों तक चला ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन अब थम चुका है. 25 जुलाई को पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लुटियंस दिल्ली की स्थिति अब सामान्य हो गई है. और इसी के साथ कनॉट प्लेस (CP) का मार्केट भी खुल गया है. CP से लगभग 650 मीटर की दूरी पर प्रोटेस्ट चल रहा था, लेकिन उसका असर पूरे CP पर रहा. अब दुकानदारों का कहना है कि मार्केट की स्थिति सुधरने में 30 दिन लगेंगे. 

Advertisement

इंडिया टुडे की टीम ने CP के कुछ दुकानदारों से बात की. मार्केट का जायजा लिया. रिपोर्ट के मुताबिक, वहां करीब 1400 रिटेल शॉप और 1000 कॉर्पोरेट ऑफिस हैं. CP का मार्केट राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के ऊपर स्थित है, जिसे प्रदर्शन के दौरान बंद कर दिया गया था. इससे कई रेस्टोरेंट और ऑफिस प्रभावित हुए और उन्हें नुकसान झेलना पड़ा. 

इंटरनेट, मेट्रो और UPI बंद

प्रोटेस्ट के दौरान इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं. कई दिनों पर दुकानें जल्दी बंद करने का आदेश दिया गया. एक शाम 6:30 बजे ही सभी दुकानें बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया. CP के आसपास करीब 16 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे. इसमें राजीव चौक भी शामिल था, जो दिल्ली मेट्रो का सबसे बिजी मेट्रो स्टेशन माना जाता है. इंटरनेट बंद होने के कारण UPI भी ठीक से नहीं चल रहा था. इसके कारण यातायात प्रभावित हुआ.

Advertisement
PROTEST
प्रोटेस्ट के दौरन जंतर-मंतर. 

जो CP हर शाम लोगों से गुलज़ार रहता था अब वहां पहुंचने का रास्ता ही बंद कर दिया गया था. कई दफ्तर और रेस्टोरेंट प्रभावित हुए. रिपोर्ट के मुताबिक, दुकानदारों का कहना है कि वो केवल 25 प्रतिशत ही बिज़नेस कर पा रहे थे. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली के कनॉट प्लेस में कुछ बड़ा होने वाला है? शाम तक सारी दुकानें बंद करने के निर्देश

दुकानदारों का क्या कहना है?

परवेश बर्डी CP में बेकरी की एक दुकान चलाते हैं. उन्होंने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया,

Advertisement

‘हमारे ज्यादातर कस्टमर ऑफिस जाने वाले लोग ही थे. प्रोटेस्ट के दौरान उनका आना बिल्कुल ही कम हो गया. इंटरनेट सेवा बंद हो गई थी, जिसकी वजह से UPI पेमेंट में भी दिक्कत आ रही थी. वैसे भी आजकल कोई कैश कहां रखता है.’   

मद्रास कॉफ़ी हाउस के मैनेजर कुमेश ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान करीब 90 प्रतिशत कस्टमर आने कम हो गए. उन्होंने आगे कहा कि हालत ऐसी हो गई कि कई बार खाना फेंकना पड़ जाता था. उन्होंने ये भी बताया कि आंसू गैस का एक गोला उनके रेस्टोरेंट के आगे गिरा था. 

25 जुलाई को सभी मेट्रो स्टेशन खोल दिए गए और इंटरनेट सेवाएं भी चालू कर दी गईं. अब दुकानदारों का कहना है कि उनका नुकसान हुआ है, लेकिन कुछ दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी. 

वीडियो: जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट वाली जगह क्या शुरू हुआ?

Advertisement