दिन की शुरुआत अलर्ट रोहित शर्मा के शानदार कैच से
अम्पायर को ज़ूम करके चेक करना पड़ा.
Advertisement

फोटो - thelallantop
इंडिया वर्सेज़ साउथ अफ़्रीका. पहला टेस्ट चल रहा है. सीरीज़ का नाम है फ्रीडम सीरीज़. टेस्ट मैच का तीसरा दिन बारिश से धुल गया. पहले और दूसरे दिन बॉलर्स की चांदी रही. (सबकी चांदी इसलिए रहती है क्यूंकि सोना बेबी डॉल के हिस्से में जाता है.) साउथ अफ़्रीका ने चौथा दिन 2 विकेट खोकर शरू किया. दिन का दूसरा ओवर मोहम्मद शमी कर रहे थे. पहली गेंद पर रबाडा ने कोई रन नहीं बनाया लेकिन दूसरी पर उन्होंने सिंगल लिया. तीसरी गेंद आमला के हिस्से में आई. वो घर में सबसे छोटे होते तो उनके हिस्से में मां आती. फ़िलहाल उन्हें ऑफ स्टंप के बाहर छोटी गेंद आई थी. गेंद उनसे दूर जा रही थी और आमला ने अपनी आदत के विपरीत शरीर से दूर शॉट खेला. लिहाज़ा गेंद कवर्स में जाने की बजाय गली में चली गई जहां रोहित शर्मा मौजूद थे. रोहित के पास जब तक गेंद पहुंची, वो नीचे गिर रही थी. न्यूटन का सेब ठीक उसके सर पर गिरा था लेकिन यहां गेंद रोहित शर्मा के आगे थी. रोहित ने हाथ फैलाकर गेंद गुपचने की कोशिश की. गेंद हाथ में भी आ गई लेकिन संशय की स्थिति बनी रही. गली क्रिकेट होता तो जिसका बल्ला इस्तेमाल हो रहा होता उसका कहा माना जाता. लेकिन यहां कैमरे लगे थे लिहाज़ा थर्ड अम्पायर की मदद ली गई. हांलाकि ऑन-फ़ील्ड अम्पायर ने सॉफ्ट सिग्नल के रूप में आउट ही कहा. टीवी पर रीप्ले के दौरान जो भी दिख रहा था, एकदम क्लियर नहीं था. कैमरे के मेगापिक्सेल बढ़ाए जाने चाहिए. फ़िलहाल थर्ड अम्पायर रैफ़ल ने आमला को आउट दे दिया. वो ऑन-फ़ील्ड अम्पायर के सॉफ्ट सिग्नल के साथ ही गए. रोहित शर्मा का शानदार कैच काम आ गया.
Advertisement
हम तो डूबेंगे ही सनम, DRS भी ले डूबेंगे - रोहित शर्मा
धवन गली क्रिकेट खेल रहे होते तो ऐसा कैच छोड़ने पर घर भगा दिए जाते DRS में फ़ेल होने के बाद विकेट मिलने पर कोहली ने बैट्समैन को दिया भारी सेंड-ऑफ़ जसप्रीत बुमराह ने डिविलियर्स को बोल्ड कर लिया अपना पहला टेस्ट विकेट भुवनेश्वर कुमार का हाहाकार – 3 ओवर और साउथ अफ़्रीका के 3 विकेटAdvertisement













