The Lallantop

फुटबॉल और टेबल-टेनिस का संगम! क्या है Teqball, जिसमें भारत जीतने वाला है पहला मेडल?

Asian Games 2026 : भारत 20 सितंबर को टेकबॉल में दो ब्रॉन्ज मेडल की दावेदारी पेश करेगा. Quimcy Dsouza विमेंस सिंगल्स में पेश करेंगी दावेदारी. मिक्स्ड डबल्स में क्विम्सी का साथ Mohamed Anas Imran Baig भी देते दिखेंगे.

Advertisement
post-main-image
क्विम्सी डीसूजा विमेंस सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल मैच में उतरेंगी. (Courtesy : AINAGOC)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एशियन खेल 2026 का उद्घाटन 19 सितंबर को जापान के आइची नागोया में हुआ, जहां भारतीय दल की अगुवाई शूटर मनु भाकर और कबड्डी रेडर पवन सेहरावत ने की।
  • टेकबॉल एक नया खेल है जो हंगरी में शुरू हुआ और फुटबॉल व टेबल टेनिस का संयोजन है, जिसमें खिलाड़ी बॉल को हाथ से छूए बिना पैर और शरीर के अन्य भागों से खेलते हैं।
  • 20 सितंबर को टेकबॉल में भारतीय खिलाड़ी क्विम्सी डीसूजा और मोहम्मद अनस इमरान बेग ब्रॉन्ज मेडल मुकाबलों में उतरेंगे, जिसका परिणाम उनकी एशियन खेलों में पहली पदक जीत निर्धारित करेगा।

एश‍ियन गेम्स 2026 का बिगुल बज चुका है. 19 सितंबर को जापान के आइची नागोया में इसका रंगारंग आगाज हुआ. भारतीय दल की अगुवाई शूटर मनु भाकर और कबड्डी रेडर पवन सेहरावत ने की. लेकिन, क्या आपको उस गेम के बारे में पता है, जिसमें भारत पहला मेडल जीतने से सिर्फ एक जीत दूर है. हम बात कर रहे हैं इसी साल एश‍ियन गेम्स में शामिल हुए टेकबॉल की.

Advertisement

20 सितंबर को इस खेल में इंडियन प्लेयर्स दो ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में उतरेंगे. क्विम्सी डीसूजा विमेंस सिंगल्स और मोहम्मद अनस इमरान बेग के साथ मिक्स्ड डबल्स में कांसा जीतने के इरादे से उतरेंगी. विमेंस सिंगल्स में क्विम्सी के सामने एक बार फिर जापान की यूइना सकामोटो होंगी. इससे पहले, ग्रुप चरण में क्विम्सी ने जापान की इस वर्ल्ड नंबर 7 प्लेयर को हरा दिया था. वहीं, मिक्स्ड डबल्स में भारतीय जोड़ी के सामने वियतनाम की होआंग मिन्ह टैन नगुएन और जिया न्गी त्रिन्ह की चुनौती होगी.  

कैसे खेला जाता है टेकबॉल?

अब आते हैं कि कैसे ये खेल खेला जाता है? हंगरी में शुरू हुए इस खेल का नाम और अंदाज नया है. लेकिन, दुनिया के सबसे प्रसिद्ध खेल फुटबॉल और टेबल टेनिस का इसे संगम कहें तो गलत नहीं होगा. टेकबॉल में एक खास तरह की मुड़ी हुई टेबल होती है. ये देखने में टेबल टेनिस के टेबल जैसी ही लगती है. लेकिन, इसमें कोई रैकेट या पैडल का इस्तेमाल नहीं होता. उसकी जगह फुटबॉल से इसे खेला जाता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें : एश‍ियन गेम्स : जापान रवाना होना है, मेंस क्रिकेट टीम को सही किट ही नहीं मिली!

फुटबॉल की तरह इस खेल में भी बॉल को प्लेयर हाथ से नहीं छू सकता. इस बॉल को वापस करने के लिए प्लेयर्स फुटबॉल की तरह ही अपने पैर, घुटने, जांघ, छाती और सिर का प्रयोग कर सकते हैं. लेकिन, टेबल मुड़ी हुई होने के कारण बॉल की ट्रैजेक्टरी बदल जाती है. माने ड्रिबलिंग स्किल्स के साथ इसमें रिफलेक्स की भी परीक्षा हो जाती है.

क्या हैं टेकबॉल के नियम?

अब आते हैं इस खेल के नियमों पर. सिंगल्स और डबल्स फॉर्मेट में ये खेल खेला जाता है. लेकिन, टेनिस की तरह ही इसमें कुल 5 डिसिप्लिन हैं. मेंस‍ सिंगल्स, विमेंस सिंगल्स, मेंस डबल्स, विमेंस डबल्स और मिक्स्ड डबल्स. पॉइंट जीतने के लिए बॉल को विपक्षी प्लेयर के पास इस तरह भेजना होता है कि वो इसे वापस न कर सके. एक प्लेयर को बॉल को कंट्रोल करने और वापस भेजने के लिए अध‍िकतम 3 टच मिलते हैं.  

Advertisement

आम तौर पर एक गेम 12 पॉइंट्स का होता है. मुकाबला बेस्ट ऑफ थ्री फॉर्मेट में खेला जाता है. माने 12-12 के कुल 3 सेट होते हैं. डबल्स में खेल और भी दिलचस्प हो जाता है, क्योंकि दोनों प्लेयर्स को अपने टच को बारी-बारी से इस्तेमाल करना होता है. ऐसे में इंडिविजुअल स्किल्स के साथ-साथ टीम की टाइमिंग और स्ट्रैटजी भी अहम हो जाती है.

वीडियो: श्रेयस अय्यर की टीम ने यह गलती नहीं सुधारी तो मुश्किलें बढ़ना तय!

Advertisement