भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे ODI में सचिन तेंदुलकर का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. 92 रनों की पारी खेलकर न सिर्फ रोहित शर्मा भारतीय टीम के खेवनहार बने बल्कि एक ऐसा कीर्तिमान अपने नाम किया, जो अब तक कोई नहीं कर पाया था. रोहित के बल्ले से ये पारी भी ऐसे वक्त निकली, जब टीम इंडिया के 2 विकेट सिर्फ 4 रनों पर गिर गए थे. उनकी पारी के बदौलत ही भारतीय टीम 300 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही. भारत की ओर से मैच में 7 विकेट पर 351 रन बने.
2 रन बनाते ही रोहित शर्मा ने सचिन का 22 साल पुराना कौन सा रिकॉर्ड तोड़ दिया?
रोहित ने मैच में जैसे ही 2 रन बनाए, तो उन्होंने ODI में बतौर ओपनर 10 हजार रन पूरे कर लिए. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे ODI से पहले हिटमैन के नाम ओपनर के तौर पर 9998 रन दर्ज थे. रोहित वनडे में एक ओपनर के तौर पर 10 हजार रन पूरे करने वाले चौथे बैटर हैं. उनसे पहले यह करिश्मा, सचिन तेंदुलकर, क्रिस गेल और सनथ जयसूर्या ने किया था.

रोहित शर्मा जब न्यू चंडीगढ़ में बैटिंग करने उतरे तो पिच पेसर्स का फेवर कर रही थी. वेस्टइंडीज के बॉलर जेडन सील्स ने कहर बरपाते हुए 4 रनों पर भारत के 2 विकेट गिरा दिए. पिछले मैच के ‘दोहरे शतकवीर’ शुभमन गिल एक रन बनाकर आउट हुए जबकि, विराट कोहली खाता भी नहीं खोल पाए. ऐसे में रोहित पर जिम्मेदारी थी कि वह भारतीय पारी को संभालें और आगे बढ़ाएं. हिटमैन ने ऐसा ही किया. शुरुआत में रोहित बहुत संभलकर खेले. उनके ऊपर प्रेशर साफ दिखाई दे रहा था लेकिन, जैसे-जैसे कंडीशन बैटिंग के मुताबिक हुई, रोहित ने हाथ खोलने शुरू कर दिए.
दूसरी तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ ने रोहित का साथ दिया. इन दोनों बैटर्स ने टीम इंडिया को शुरुआती झटकों से उबारा. रोहित और ऋतुराज ने 137 रनों की पार्टनरशिप की. यह साझेदारी 132 गेंदों पर आई. ऋतुराज 69 गेंदों पर 57 रन बनाकर आउट हुए. जबकि, रोहित शर्मा ने 85 बॉल्स पर 92 रनों की पारी खेली. हिटमैन ने अपनी इनिंग्स में 10 चौके और 3 छक्के मारे.
रोहित ने मैच में जैसे ही 2 रन बनाए, उन्होंने ODI में बतौर ओपनर 10 हजार रन पूरे कर लिए. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे ODI से पहले हिटमैन के नाम ओपनर के तौर पर 9998 रन दर्ज थे. रोहित वनडे में एक ओपनर के तौर पर 10 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के चौथे बैटर हैं. उनसे पहले यह करिश्मा सचिन तेंदुलकर, क्रिस गेल और सनथ जयसूर्या ने किया था. रोहित शर्मा ने ओपनर के तौर पर वनडे में सबसे तेज 10 हजार रन पूरे करने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया.
ये भी पढ़ें: 7 साल में पहली बार 'गोल्डन डक' हुए विराट कोहली, जीरो पर आउट किसने किया?
सचिन तेंदुलकर ने 22 साल पहले 18 जनवरी 2004 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में बतौर ओपनर 10 हजार रन पूरे किए थे. एक ओपनर के तौर पर सचिन ने ये 10 हजार रन 214 वनडे इनिंग्स में पूरे किए थे. लेकिन, रोहित ने बतौर ओपनर वनडे में 10 हजार रन 202 पारियों में कंप्लीट किए. हिटमैन ने सचिन से 12 इनिंग्स कम खेली हैं. रोहित बतौर ओपनर वनडे में सबसे तेज 10 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं.
रोहित और सचिन के बाद वनडे में ओपनर के तौर पर सबसे तेज 10 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है. वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. गेल ने 268 वनडे पारियों में 10 हजार रन पूरे किए थे. श्रीलंका के पूर्व बैट्समैन सनत जयसूर्या चौथे नंबर पर हैं. जयसूर्या ने ओपनर के रूप में 303 ODI पारियों में 10 हजार रन कंप्लीट किए थे.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया












