Ranbir Kapoor की Ramayana 05 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो जाएगी. इसलिए मेकर्स ने पिछले दिनों इसे सेंसर बोर्ड (CBFC) के पास जमा किया था. वहां से फिल्म को अब हरी झंडी मिल चुकी है. पर रोचक बात ये है कि सेंसर वालों ने इस पर एक भी कट नहीं लगाया. कट लगाना तो दूर, उन्होंने इसमें रत्तीभर बदलाव नहीं किया. CBFC के हालिया ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए ये काफी रेयर अचीवमेंट है.
'रामायण' के हिस्से आई ऐसी रेयर उपलब्धि, जिसके लिए मेकर्स तरस जाते हैं
'रामायण' को सेंसर बोर्ड की तरफ़ से U सर्टिफिकेट भी मिल गया है.

'रामायण' में कई बड़े वॉर सीक्वेंस हैं. उनमें काफी हिंसा भी होगी. इसलिए जब मेकर्स ने इसे सेंसर बोर्ड के पास भेजा, तो सबके मन में ये सवाल था कि फिल्म में क्या कुछ बदलेगा. मगर बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड की जांच कमिटी ने 'रामायण' में एक भी कट लगाने या ऑडियो-वीडियो में किसी तरह का बदलाव करने को नहीं कहा. आमतौर पर सेंसर बोर्ड, मेकर्स से फिल्म का टाइटल और क्रेडिट उसी भाषा में लिखने को कहता है, जिसमें फिल्म बनाई गई हो. साथ ही मूवी की शुरुआत या इंटरवल में नशे के खिलाफ ऐड या मैसेज दिखाने के लिए भी कहा जाता है. लेकिन रोचक बात ये है कि 'रामायण' के केस में सेंसर बोर्ड ने ऐसा कोई भी चेंज करने को नहीं कहा.
पिछले कुछ सालों में सेंसर बोर्ड की कैंची से बहुत कम फिल्में ही बच पाई हैं. हाल-फिलहाल की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' और अजय देवगन की 'दृश्यम 3' में कोई कट नहीं लगाया गया था. मगर वो दोनों U/A 16+ कैटेगरी की मूवीज़ थीं. यानी 16 साल से कम उम्र के दर्शक उन्हें केवल तभी देख सकते थे, जब उनके साथ कोई गार्जियन मौजूद हो. लेकिन 'रामायण' का केस इससे अलग है. सेंसर बोर्ड ने इसे यूनिवर्सल (U) सर्टिफिकेट दिया है. यानी इसे हर उम्र का दर्शक देख सकता है. ऐसी सिचुएशन में फिल्म पर कट्स लगने के चांस बढ़ जाते हैं. लेकिन 'रामायण' के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ.

30 अक्टूबर को सेंसर बोर्ड की तरफ़ से मेकर्स को रिलीज़ सर्टिफिकेट दे दिया गया. उसके मुताबिक, फिल्म का टोटल रनटाइम 195 मिनट्स है. दूसरे शब्दों में कहें तो ये मूवी 3 घंटे 15 मिनट लंबी है. हिंदी वर्जन के लिए भारत और विदेश में 'रामायण' की ओरिजिनल लेंथ यही है. जबकि मेकर्स ने इंग्लिश वर्जन से 30 मिनट का फुटेज उड़ा दिया है. इस दौरान अंग्रेजी दर्शकों की सुविधा के लिए फिल्म के गानों में कटौती की गई. इससे 'रामायण' के इंग्लिश वर्जन की लंबाई 2 घंटे 45 मिनट के आसपास रह गई है.
वीडियो: 'रामायण' के आगे फीकी पड़ जाएगी 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स'? फिल्म देखकर क्या बोले विदेशी?










?width=120)