विमेंस प्रीमियर लीग यानी WPL 2027 के ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियन कप्तान सोफी मोलिन्यू (Sophie Molineux) का जलवा रहा. वो इस नीलामी की सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं. वहीं, 15 साल की उमा काशवी (Uma Kashvi) ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. 28 अक्टूबर को कोच्चि के ग्रैंड हयात में ऑक्शन हुआ. यहां दिल्ली कैपिटल्स ने उमा को अपने खेमे में शामिल कर लिया.
WPL 2027 Auction: सोफी मोलिन्यू पर बरसा छप्परफाड़ पैसा, 15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास!
WPL 2027 Auction : कोच्चि में हुए ऑक्शन में कुल 25 खिलाड़ी बिकीं. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान Sophie Molineux सबसे महंगी रहीं. उन्हें UP Warriorz ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा. वहीं, Delhi Capitals ने महज 15 साल की Uma Kashvi को 10 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल कर सबको चौंकाया.

इस ऑक्शन में कुल 25 खिलाड़ियों पर बोली लगी. पांचों फ्रेंचाइजी नए सीजन से पहले अपनी टीम को तगड़ा करना चाहती थीं. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मोलिन्यू के लिए तो गजब की खींचतान दिखी. यूपी वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच उन्हें खरीदने की होड़ मच गई. आखिर में बाजी यूपी वॉरियर्स ने मारी. यूपी ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया.
मोलिन्यू साल 2024 में खिताब जीतने वाली RCB टीम का हिस्सा थीं. हाल ही में वो ऑस्ट्रेलिया की कप्तान भी बनी हैं. ऑक्शन में उन्होंने 50 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ एंट्री मारी थी.
किरण नवगिरे के नाम भी बड़ी बोली लगी. दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 75 लाख रुपये में खरीदा. गुजरात जायंट्स ने विकेटकीपर-बैटर जी.कमलिनी पर 40 लाख रुपये खर्च किए. वहीं, RCB ने भी ठीक इतनी ही रकम में दांव खेला. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई लेफ्ट आर्म स्पिनर जेस जोनासन को 40 लाख में अपनी टीम से जोड़ा.
उमा काशवी ने अपनी छाप छोड़ीयुवा भारतीय खिलाड़ियों के लिए भी यह नीलामी कमाल का मौका रही. दिल्ली कैपिटल्स ने सिर्फ 15 साल की उमा काशवी को 10 लाख रुपये में साइन किया. उनके सिलेक्शन से साफ है कि WPL उभरते हुए सितारों को कितना बड़ा मंच देता है. यहां उन्हें दुनिया के बड़े इंटरनेशनल स्टार्स के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका मिलता है.
दिल्ली ने स्कॉटलैंड की स्पिनर किर्स्टी गॉर्डन को भी खरीदा. साथ ही अनकैप्ड ऑलराउंडर नजमा खान को भी टीम में लिया. इन दोनों को 10-10 लाख रुपये मिले. उधर, गुजरात जायंट्स ने आयरलैंड की ऑलराउंडर ओर्ला प्रेंडरगास्ट को 30 लाख रुपये में लपका. हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स ने एक चौंकाने वाला काम किया. लिजेल ली को रिलीज करने के बाद भी उन्होंने कोई नया विकेटकीपर नहीं खरीदा. अब उनके पास विकेटकीपर के तौर पर सिर्फ ममता मदीवाला का ही विकल्प बचा है.
ये भी पढ़ें : अभिषेक शर्मा ने ईशान किशन से 'नंबर वन' का ताज छीना, टी20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे
IPL 2027 के लिए फाइनल स्क्वॉडनवगिरे और कमलिनी भी शामिलऑक्शन टेबल पर यूपी वॉरियर्स सबसे ज्यादा एक्टिव दिखी. उन्होंने कुल आठ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया. मोलिन्यू के अलावा उन्होंने भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा को खरीदा. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस और विकेटकीपर-बैटर सुषमा वर्मा को भी अपने साथ जोड़ा. इन तीनों को 30-30 लाख रुपये में टीम में शामिल किया गया. स्कॉटलैंड की ऑलराउंडर कैथरीन ब्राइस, मनाली दक्षिणी और सहाना पवार 10-10 लाख रुपये में टीम से जुड़ीं. जबकि आशा शोभना को 30 लाख रुपये में साइन किया गया.
मुंबई इंडियंस का पूरा फोकस अपने भारतीय कोर को मजबूत करने पर रहा. उन्होंने दिशा कसाट, लतिका इनामदार और भारती रावल को खरीदा. साथ ही सानिका चलके और अक्षिता भगत को भी साइन किया. इन सभी खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपये मिले. मुंबई ने श्वेता सहरावत को भी 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया.
RCB ने अपनी टीम को और तगड़ा किया. जोनासन के अलावा उन्होंने तेजल हसबनीस और साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर क्लो ट्रायॉन को 30-30 लाख रुपये में जोड़ा. वहीं, वृंदा दिनेश 10 लाख रुपये में टीम के साथ जुड़ीं. गुजरात जायंट्स ने भी कमलिनी को 40 लाख रुपये और प्रेंडरगास्ट को 30 लाख रुपये में खरीदा. जबकि समायरा राघवन को 10 लाख रुपये में साइन किया गया.
वीडियो: स्मृति मंधाना का कप्तानी डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ संभालेंगी टीम की कमान













