The Lallantop

भुवनेश्वर कुमार का करियर खत्म! मोर्कल के भरोसे के वाबजूद चौथे T20I से ड्रॉप

Ind vs NZ T20I Series : भुवनेश्वर कुमार की 1440 दिन बाद टीम इंडिया में वापसी हुई. उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 T20I में चांस मिला. इन सभी मैचों में भुवी इम्पैक्ट नहीं डाल पाए. वह काफी महंगे रहे. अब चौथे मैच की प्लेइंग-11 से वो बाहर हो गए हैं.

Advertisement
post-main-image
मोर्ने मोर्कल ने तीसरे T20I के बाद भुवी को अपने गेम पर फोकस करने को कहा था. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे T20I मैच में भुवनेश्वर कुमार को प्लेइंग-11 से हटा दिया और मयंक यादव को उनकी जगह टीम में शामिल किया।
  • भुवनेश्वर कुमार ने चार साल बाद भारतीय टीम में वापसी की थी, लेकिन लगातार तीन मैचों में महंगे रन देकर कमजोर प्रदर्शन किया, जिससे टीम प्रबंधन ने उन्हें बाहर किया।
  • भुवनेश्वर के बाहर होने के बाद टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने उन्हें धैर्य रखने और अपनी खेल क्षमता पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है, जिससे भविष्य में सुधार की संभावना बनी रह सके।

क्या भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) का T20I करियर खत्म हो गया? क्या उनकी कमबैक सीरीज ही फेयरवेल बन जाएगी? ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जो क्रिकेट फैंस के दिलो-दिमाग में उठ रहे हैं. ये सवाल उठना लाजिमी भी है, क्योंकि भुवी को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे T20I की प्लेइंग-11 से ड्रॉप कर दिया गया. उनकी जगह गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के टीम मैनेजमेंट ने मयंक यादव (Mayank Yadav) पर भरोसा किया. भुवी की यह कमबैक सीरीज थी. वह 4 साल बाद टीम इंडिया में लौटे थे. 

Advertisement
3 मैच में लगातार खेले भुवी

भुवनेश्वर कुमार की 1440 दिन बाद टीम इंडिया में वापसी हुई. उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 T20I में चांस मिला. इन सभी मैचों में भुवी इम्पैक्ट नहीं डाल पाए. वह काफी महंगे रहे. उम्मीद थी कि भुवी को कॉन्फिडेंस देने के लिए लगातार मैचों में मौका मिलेगा. क्योंकि टीम इंडिया सीरीज 3-0 की बढ़ते ले चुकी थी. लेकिन, जब चौथे मैच की प्लेइंग-11 का ऐलान हुआ, तो भुवी बाहर थे. टॉस के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि भुवी की जगह मयंक यादव को टीम में शामिल किया गया है. 

बॉलिंग कोच ने दिलाया था भरोसा

26 अक्टूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा मैच वेलिंगटन में हुआ. इस मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार महंगे रहे. उन्होंने 4 ओवर में 40 रन दिए और विकेट भी नहीं ले पाए. मैच के बाद टीम इंडिया के बॉलिंग मोर्ने मोर्कल ने भुवी को सपोर्ट किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोने मोर्कल ने भुवी को पेशंस रखने और अपने नैचुरल गेम पर फोक करने की सलाह दी. 

Advertisement

मोर्कल ने कहा कि 4 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में कमबैक करने पर भुवनेश्वर से काफी उम्मीदें होंगी. उन्हें इन उम्मीदों को खुद पर हावी नहीं होने देना चाहिए. भुवनेश्वर के पास जरूरी स्किल और एक्सपीरिएंस है. उन्हें कुछ मैचों में अपनी लय हासिल करने का मौका मिलना चाहिए. मोर्ने मोर्कल को यकीन था कि भुवी हर मैच में बेहतर साबित होंगे और अपनी लय हासिल करेंगे.

कंट्रोल नहीं दिखा पाए भुवनेश्वर

लेकिन, भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी बॉलिंग में कंट्रोल नहीं दिखा पाए. उन्होंने 12 ओवर्स की बॉलिंग में 139 रन लुटाए. इस दौरान उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला. भुवी ने पहले T20I में 49 रन दिए थे. इसके बाद, दूसरे मैच में उन्होंने 50 रन खर्च किए. फिर तीसरे T20I में उन्होंने 40 रन दिए. इन आंकड़ों से पता चलता है कि भुवी ने सीरीज में लगातार स्ट्रगल किया है. वह अपनी लाइन-लेंथ मेंटेन करने में नाकाम रहे. 

ये भी पढ़ें: सिराज और नीतीश टेस्ट की तैयारी में जुटेंगे, प्रसिद्ध वनडे सीरीज से बाहर 

Advertisement

टीम मैनेजमेंट को भरोसा था कि भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड टूर पर विकेट लेंगे. क्योंकि, 'कीवीलैंड' की कंडीशन उनके मुताबिक हैं. वह अपनी स्विंग से कीवियों को परेशान करेंगे. लेकिन, बीते 3 मैचों में भुवनेश्वर कुमार अपनी करामात नहीं दिखा पाए. वह विकेट लेने के लिए तरसते रहे. उनकी इस परफॉर्मेंस से लगता है कहीं भुवी की कमबैक सीरीज ही उनका फेयरवेल न बन जाए. 

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement