The Lallantop

जोशीले पंत के मुंह से निकली गाली, सेलेक्शन का प्रेशर IPL मैच में दिखा

LSG की करारी हार के तुरंत बाद, Rishabh Pant ने लाइव टीवी पर F-वर्ड बोल दिया. वो अपनी बात रखते हुए कंपोजर खो बैठे.

Advertisement
post-main-image
पंत का कहना है कि रिजल्ट चाहे जैसे भी रहे हों, उनकी टीम शानदार है. (फोटो- PTI)

जयपुर में 19 मई को खेला गया IPL मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) ने जीत लिया. टीम की प्लेऑफ की उम्मीदें अभी बनी हुई हैं. लखनऊ की टीम 7 विकेट से मैच हारी, लेकिन इससे ज्यादा चर्चा उनके कैप्टन ऋषभ पंत (Rishabh Pant ) के एक बयान की हो रही है. जो मैच के बाद उन्होंने लाइव टीवी पर दिया. पंत जोश-जोश में गाली का इस्तेमाल कर बैठे. जो कि अब वायरल है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

LSG की करारी हार के तुरंत बाद, पंत ने लाइव टीवी पर F-वर्ड बोल दिया. उन्होंने कहा कि उनकी टीम अब भी "f***ing good team" है. पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में बोलते हुए पंत ने LSG के ड्रेसिंग रूम की तरफ से सफाई दी. टीम पर बढ़ती आलोचना के बावजूद उन्होंने टीम को बैक किया.

पंत ने कहा,

Advertisement

“हम टीम के तौर पर बहुत प्राउड हैं, भले ही अभी हमारी स्थिति कुछ भी हो. हमारी टीम ऐसी है कि हम कोई भी मैच जीत सकते हैं. चाहे कुछ भी हो, हम टीम के तौर पर, और इंडिविजुअल के रूप में बहुत कॉन्फिडेंट हैं. हमें हमारे मुताबिक रिजल्ट नहीं मिले हैं, ये सबको पता है.”

पंत अपनी बात को आगे बढ़ाते-बढ़ाते अपना कंपोजर खो बैठे. उन्होंने कहा,

“But that doesn’t take away the fact that we are a f***ing good team.”

Advertisement

माने, पंत का कहना है कि रिजल्ट चाहे जैसे भी रहे हों, उनकी टीम शानदार है.

मैच में क्या हुआ?

लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 220 रन बनाए. मिचेल मार्श ने शानदार 96 रन की पारी खेली. जोश इंगलिस ने 29 गेंदों पर 60 रन ठोके. लग रहा था कि लखनऊ इस बार जीत दर्ज कर लेगा.

लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने टारगेट का पीछा करते हुए कमाल कर दिया. यशस्वी जायसवाल ने वैभव सूर्यवंशी के साथ तेज शुरुआत की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 75 रन जोड़े. जायसवाल 23 बॉल्स में 43 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन वैभव डटे रहे. उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों पर 93 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 244 से भी ज्यादा का था.

वैभव और ध्रुव जुरेल ने 45 गेंदों में 105 रनों की पार्टनरशिप की. जुरेल ने नॉट आउट 53 रन बनाए. और राजस्थान ने 5 गेंद पहले मैच जीत लिया.

इस हार के साथ लखनऊ की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंच गई. 13 मैचों में टीम के सिर्फ 8 पॉइंट्स हैं. प्लेऑफ की उम्मीदें अब खत्म हो चुकी हैं.

पंत पर दबाव

ऋषभ पंत इस सीजन में कप्तान के रूप में काफी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी टीम लगातार हार रही है. खुद पंत ने 13 मैचों में सिर्फ 286 रन बनाए हैं. उनकी बैटिंग, कप्तानी और बॉडी लैंग्वेज सब पर सवाल उठ रहे हैं.

मैच के ठीक पहले दिन पंत को भारत की टेस्ट वाइस-कैप्टेंसी भी छोड़नी पड़ी और ODI टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया. ऐसे में ये हार, और ऐसा बयान उन पर कई सवाल खड़े करेगा.

वीडियो: संजीव गोयनका के एक बयान से टेंशन में आए ऋषभ पंत?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement