टीम इंडिया (Team India) के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट (Ryan Ten Doeschate) ने अपना पद छोड़ने की बात कही है. अगर उन्हें BCCI और हेड कोच गौतम गंभीर से हरी झंडी मिल जाती है, तो यह टीम इंडिया के साथ उनका लास्ट वीक होगा. रिपोर्ट के मुताबिक, डेन डोशेट टीम इंडिया से आगे बढ़ने के बारे में सोच रहे हैं. 19 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला लास्ट ODI, टीम इंडिया के साथ उनका आखिरी मैच हो सकता है.
कोच रयान टेन डोशेट छोड़ेंगे टीम इंडिया का साथ: रिपोर्ट
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, रायन टेन डोशेट ने अपने फैसले के बारे में BCCI को पहले ही इन्फॉर्म कर दिया है. वह अपने कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं. उन्होंने बोर्ड से खुद रिलीव करनी की अपील की है.


क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, रायन टेन डोशेट ने अपने फैसले के बारे में BCCI को पहले ही इन्फॉर्म कर दिया है. वह अपने कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं. उन्होंने बोर्ड से खुद रिलीव करनी की अपील की है.
2024 में टीम से जुड़े थे डोशेटनीदरलैंड्स से ताल्लुक रखने वाले रायन टेन डोशेट जुलाई 2024 में टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच बने थे. वह दो साल से इस पद पर हैं. उनका कार्यकाल 12 या 14 जुलाई 2026 तक था. उनका कॉन्ट्रैक्ट 2 साल का था. टेन डोशेट का BCCI के साथ शुरुआती कॉन्ट्रैक्ट पूरा हो चुका है.
टीम इंडिया अभी इंग्लैंड दौरे पर है. इसलिए वह लॉर्ड्स पर तीसरे और आखिरी वनडे के बाद, BCCI से तुरंत रिलीव करने की अपील कर सकते हैं.
क्यों छोड़ना चाहते हैं पद?रयान टेन डोशेट के पद छोड़ने की वजह पर्सनल है. वह अपनी फैमिली के साथ समय बिताना चाहते हैं. उनकी पत्नी और 3 छोटे बेटे हैं, जिन्हें उनकी जरूरत है. टेन डोशेट का परिवार लंदन में रहता है. टीम इंडिया के साथ जुड़े रहने में उन्हें काफी जर्नी करनी पड़ती है. इसलिए वह ऐसा काम तलाश रहे हैं जिसमें उन्हें ज्यादा सफर न करना पड़े.
इस बीच खबर है कि टीम के हेड कोच गौतम गंभीर उन्हें रोक सकते हैं. लेकिन, डोशेट के रुकने की गुंजाइइश कम है. जुलाई 2024 में जब गौतम गंभीर हेड कोच बने थे, तब उन्होंने ही डोशेट का नाम BCCI को सुझाया था.
ये भी पढ़ें: कोहली और गंभीर के बीच ऑल इज नॉट वेल? प्रैक्टिस सेशन में नहीं की एक दूसरे से बात
टीम इंडिया के साथ उनका कार्यकाल उतार-चढ़ाव वाला रहा. उनके रहते टीम इंडिया ने दो ICC ट्रॉफी जीतीं. बाइलेटरल सीरीज जीतीं. लेकिन न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका से टेस्ट सीरीज में हार मिली.
हाल ही में आयरलैंड ने T20 सीरीज में टीम इंडिया को 2-0 से क्लीन स्वीप किया. इसके बाद, इंग्लैंड में भी भारत का शर्मनाक प्रदर्शन जारी रहा. इंग्लिश टीम ने 5 T20 मैचों की सीरीज में भारत को 4-0 से हराया.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले










