The Lallantop

कोहली-गिल के बीच लंबी चर्चा हुई, शुभमन ने 2027 वर्ल्ड कप का जिक्र क्यों किया?

Shubman Gill ने Virat Kohli और Rohit Sharma की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले 10 साल से वो भारतीय बैटिंग का अहम हिस्सा रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
गिल ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में हार का ODI पर कोई असर नहीं पड़ेगा. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया का इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने वाला 3 मैचों का ODI सीरीज पहला मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम की आगामी प्रमुख प्रतिबद्धता है।
  • टीम इंडिया की तैयारी 2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए है, जिसके तहत नए खिलाड़ियों को मौका देने और सही टीम संयोजन पर चर्चा की जा रही है।
  • ODI सीरीज में नए संयोजन और खिलाड़ियों के अनुभव से भविष्य के टूर्नामेंटों में प्रदर्शन सुधारने की उम्मीद है और टीम पूरी तरह ODI फॉर्मेट पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की 3 मैचों की ODI सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई को खेला जाना है. इंडियन क्रिकेट टीम पिछले दो दिनों से बर्मिंघम में प्रैक्टिस कर रही है. कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) का प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट कोहली के साथ बातचीत का एक वीडियो सामने आया था. विराट से हुई लंबी बातचीत किस बारे में थी, गिल ने अब इसका खुलासा किया है. दोनों प्लेयर्स 2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए टीम की तैयारियों और सही कॉम्बिनेशन पर चर्चा कर रहे थे. गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले ODI से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये जानकारी दी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बर्मिंघम में प्रैक्टिस के दौरान विराट कोहली से डिस्कशन पर शुभमन गिल ने कहा,

“हम कॉम्बिनेशन के बारे में बात कर रहे थे. हमारे लिए कौन सा कॉम्बिनेशन सबसे अच्छा रहेगा, कौन से खिलाड़ी अभी टीम में नहीं हैं लेकिन भविष्य में मदद कर सकते हैं. हमने बॉलर्स, ऑलराउंडर्स और स्पिनरों के बारे में भी चर्चा की.”

Advertisement

गिल के मुताबिक, अगले दो सालों में टीम पर भरोसा किया जा सके, ऐसे खिलाड़ियों पर फोकस था. कप्तान का कहना है कि अभी टीम का कोर सेटल्ड है, लेकिन नये खिलाड़ियों को मौके देने की जरूरत है.

T20 हार का ODI पर कोई असर नहीं

रेव्ज स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल की T20 सीरीज में मिली हार को ODI सीरीज से जोड़ने से इनकार किया. उन्होंने कहा,

“मुझे नहीं लगता कि इसका कोई असर पड़ेगा. ये अलग फॉर्मेट है, अलग टीम है और अलग लक्ष्य है. माहौल भी अलग होगा.”

Advertisement

इंग्लैंड में ODI सीरीज को 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है. गिल ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका की विकेट्स यहां की पिचों से काफी मिलती-जुलती हैं. इसलिए ये सीरीज टीम के लिए काफी मायने रखती है. गिल ने बताया,

“हमारा माइंडसेट है कि यहां अलग-अलग कॉम्बिनेशन ट्राई करें.”

युवा खिलाड़ियों को मौका

शुभमन गिल का मानना है कि टीम में अभी कोई बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन वर्ल्ड कप से पहले युवा खिलाड़ियों को प्रेशर वाली स्थितियों में खेलने का अनुभव देना जरूरी है. इससे वो मैच में बेहतर परफॉर्म कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें- स्टीफन फ्लेमिंग अब CSK में नहीं दिखेंगे, 18 साल की पार्टनरशिप खत्म

हालांकि, नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा के चोटिल होने से प्लान थोड़ा तो बिगड़े हैं. गिल ने कहा कि वो चाहते थे कि ये दोनों जितने ज्यादा मैच खेलें, उतना बेहतर होता. इससे वर्ल्ड कप के समय उन्हें आत्मविश्वास मिलता.

विराट-रोहित अभी भी टीम की बैकबोन

गिल ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले 10 साल से वो भारतीय बैटिंग का अहम हिस्सा रहे हैं. उन्होंने बताया,

“विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम का एक जरूरी हिस्सा हैं. उनका अनुभव और स्किल बहुत कीमती है.”

कप्तान के रूप में गिल सीनियर्स से सलाह लेते रहते हैं. वो कहते हैं कि टीम का लक्ष्य 2027 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करना है. इसके लिए सही प्लेयर्स को तैयार करना और सही बैलेंस बनाना जरूरी है.

भारतीय टीम अब ODI फॉर्मेट पर पूरा फोकस कर रही है. T20 के बाद ODI सीरीज में नई शुरुआत की उम्मीद है. 2027 ODI वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका में होना है. इंडियन क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि शुभमन गिल की ये टीम मजबूत कॉम्बिनेशन के साथ वहां शानदार प्रदर्शन करेगी. विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे स्टार्स का साथ मिलने से टीम और मजबूत दिख रही है.

वीडियो: गौतम गंभीर लेंगे वनडे का पूरा कंट्रोल, रोहित-कोहली का क्या होगा?

Advertisement