यानिक सिनर, टेनिस के वर्ल्ड नंबर वन. साल में एक ग्रैंडस्लैम नहीं जीतें, ऐसा हो नहीं सकता. पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में हार्टब्रेक, फिर फ्रेंच ओपन के सेकेंड राउंड में अपसेट. वर्ल्ड नंबर वन के लिए ये साल बहुत खास नहीं रहा है. लेकिन, ग्रासकोर्ट पर एक बार फिर जैसे ही मेजर टूर्नामेंट में वो लौटे. उनकी फॉर्म, क्लास सब वापस आ गई. विंबलडन 2025 के चैंपियन ने लगातार दूसरे साल ये खिताब अपने नाम कर लिया है.
Wimbledon Final 2026: यानिक सिनर ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर जीता खिताब
Wimbledon 2026 : इटली के वर्ल्ड नंबर वन प्लेयर Jannik Sinner ने विंबलडन के मेंस सिंगल्स के फाइनल में Alexander Zverev को हराया. इसी के साथ गत चैंपियन सिनर अपना खिताब बचाने में सफल रहे. ज्वेरेव ने पिछले महीने फ्रेंच ओपन खिताब जीता था.


मेंस सिंगल्स के फाइनल में इटली के स्टार प्लेयर ने जर्मनी के वर्ल्ड नंबर 3 अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया. 4 सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में पहला सेट ज्वेरेव ने अपने नाम किया था. लेकिन, इसके बाद सिनर ने लगातार 3 सेट जीतकर मैच भी अपने नाम कर लिया. उन्होंने ये मुकाबला 6-7(7), 7-6(2), 6-3, 6-4 से अपने नाम किया. पहले दोनों सेट टाईब्रेकर में गए. लेकिन, इसके बाद अंतिम दो सेट में एकतरफा अंदाज में सिनर ने बाजी मार ली.
सिनर का पलड़ा ज्वेरेव पर हमेशा से भारीहेड-टू-हेड मुकाबले में ये सिनर की ज्वेरेव पर लगातार 9वीं जीत है. इसी के साथ इटालियन चैंपियन ने अपने करियर का 5वां ग्रैंडस्लैम अपने नाम कर लिया. अपने राइवल कार्लोस अल्कराज से वो अब सिर्फ दो मेजर खिताब दूर हैं. स्पेनिश वर्ल्ड नंबर 2 प्लेयर्स के नाम कुल 7 ग्रैंडस्लैम खिताब हैं. हालांकि, पिछले दो मेजर टूर्नामेंट्स (फ्रेंच ओपन, विंबलडन्) में अल्कराज इंजरी के कारण शामिल नहीं हो सके. पिछले बार के फाइनलिस्ट अल्कराज की कलाई में चोट है.
क्ले कोर्ट पर इस साल सिनर का परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रहा था. रोलां गैरो के दूसरे राउंड में ही उन्हें युआन मैनुअल सेरुंडोलो के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी. वहीं, विंबलडन के फाइनल में पहली बार जगह बनाने वाले जर्मन वर्ल्ड नंबर 3 ज्वेरेव इस टूर्नामेंट के सेकेंड सीड थे. अल्कराज की इंजरी के कारण वो इस टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता लेकर उतरे थे. उनके पास इतिहास रचने का मौका था. 1968 के बाद प्रोफेशनल एरा में वो पहला ग्रैंडस्लैम जीतने के बाद लगातार दूसरा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पहले प्लेयर बनने की कगार पर थे. लेकिन, वो बड़ा मौका गंवा बैठे.
ये भी पढ़ें : लॉर्ड्स टेस्ट में सेंचुरी! क्रांति के बाद यास्तिका ने भी ऑनर बोर्ड पर लिखवाया नाम
ज्वेरेव ने दिया अपना बेस्टज्वेरेव मैच के दौरान दूसरा सेट गंवाने के बाद पिछड़ते ही दिखे. हालांकि, ये उनका ग्रास कोर्ट मेजर में बेस्ट परफॉर्मेंस है. इससे पहले, वो तीन बार विंबलडन के चौथे राउंड से आगे नहीं बढ़ पाए थे. लेकिन, इस बार उन्होंने क्वार्टर फाइनल के बाद सेमीफाइनल और फिर फाइनल में भी जगह बनाई. सेमीफाइनल में ज्वेरेव ने ब्रिटिश वाइल्ड कार्ड धारक आर्थर फेरी को एकतरफा अंदाज में 7-6(0), 6-2, 6-4 से हराया. वो 1995 में बोरिस बेकर के बाद विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाले पहले जर्मन प्लेयर हैं.
वहीं, वर्ल्ड नंबर वन सिनर ने सेमीफाइनल में अनुभवी नोवाक जोकोविच को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. उन्होंने सीधे सेटों में जोकोविच को 6-4, 6-4, 6-4 से हराया. इससे पहले, ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में उन्हें जोकोविच के खिलाफ ही हार का सामना करना पड़ा था. जोकोविच की ये पिछले 6 ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में 5वीं हार थी. मार्गरेट कोर्ट के 24 ग्रैंडस्लैम की बराबरी कर चुके जोकोविच पिछले 3 साल से अपने 25वें ग्रैंडस्लैम की तलाश में हैं. आखिरी बार उन्होंने 2023 यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया था.
वीडियो: कार्लोस अल्कराज को मात देकर विंबलडन चैंपियन बने यानिक सिनर








