Ajay Devgn की Dhamaal 4 ने पहले मंडे को कितनी कमाई की? Pralay के लिए हॉलीवुड की टीम लाएंगे Ranveer Singh? और मीडिया पर क्यों भड़क गईं Zareen Khan? सिनेमा से जुड़ी ऐसी और खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
"मेरे साथ फाल्तूगिरी नहीं", पैपराज़ी की घटिया हरकत पर भड़कीं ज़रीन खान
पैपराज़ी ज़रीन खान से उनके सामने कपड़े बदलने को कह रहा था. ज़रीन ने हड़का दिया.


# मंडे टेस्ट में अजय की 'धमाल 4' ने फोड़ दिया
अजय देवगन की 'धमाल 4' ने पहले चार दिनों में वर्ल्डवाइड 102.83 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. इसमें से 88.33 करोड़ रुपए इंडिया से आए हैं. इस फिल्म की कमाई हर बीतते दिन के साथ बढ़ी है. सैकनिल्क डॉट कॉम के मुताबिक 16.80 करोड़ रुपए से खुलने वाली इस फिल्म ने शनिवार को 27 करोड़ और रविवार को 34.20 करोड़ रुपए कलेक्ट किए. ऐसे में हर किसी की नज़र इस बात पर थी कि मंडे टेस्ट में फिल्म कितने नंबर लाती है. मगर 'धमाल 4' ने सबको चौंकाते हुए पहले सोमवार को 10.33 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिसे एक अच्छे होल्ड के तौर पर देखा जा रहा है.
# 'प्रलय' के लिए हॉलीवुड प्रोस्थेटिक टीम लाएंगे रणवीर!
रणवीर सिंह सितंबर से अपनी अगली फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं. ये एक ज़ॉम्बी थ्रिलर फिल्म है. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए मेकर्स ने डैनी बॉयल की हॉरर फिल्म '28 डेज़ लेटर' की प्रॉस्थेटिक टीम से संपर्क किया है. लिज़ा क्रॉली, एड्रियन गेटली, बैरियर गावर और केट हिल ने इस फिल्म के लिए एक्टर्स के प्रॉस्थेटिक लुक्स तैयार किए थे. 'प्रलय' के लिए उनसे बातचीत जारी है. इस फिल्म को जय मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं.
# 'जन नायगन' में विजय का टाइटल कार्ड बदलेगा!
थलपति विजय के करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' 24 जुलाई को रिलीज़ होनी है. अब तक उनकी फिल्मों के क्रेडिट कार्ड पर 'थलपति विजय' लिखकर आता था. मगर बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 'जन नायगन' के क्रेडिट कार्ड पर उन्हें 'ऑनरेबल चीफ मिनिस्टर ऑफ तमिलनाडु C जॉसफ विजय' नाम से संबोधित किया जाएगा. इस फिल्म को एच विनोद ने डायरेक्ट किया है.
# टॉम क्रूज़ की 'डिगर' में काम करने वाले थे फहाद!
13 जुलाई को टॉम क्रूज़ की फिल्म 'डिगर' का ट्रेलर आया. उसके बाद फहाद फासिल के इंटरव्यू की एक क्लिप वायरल हो रही है. इसमें फहाद बता रहे हैं कि उन्होंने एक हॉलीवुड फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था. मगर एक्सेंट की वजह से उन्हें फिल्म में कास्ट नहीं किया गया. इसे फैन्स 'डिगर' से जोड़कर देख रहे हैं. लोगों का कहना है कि जिस रोल में रिज़ अहमद को कास्ट किया गया है, वो रोल पहले फाहद फासिल करने वाले थे. हालांकि मेकर्स या फहाद ने आधिराकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है.
# SVC63 से सलमान खान का नया लुक लीक!
सलमान खान इन दिनों वामशी पैडिपली की SVC 63 की शूटिंग कर रहे हैं. पिछले दिनों उन्हें एयरपोर्ट पर एक नए लुक में देखा गया. जिसमें वो हल्की दाढ़ी और टोपी लगाए नज़र आ रहे हैं. फैन्स का मानना है कि ये भी उसी फिल्म से सलमान का लुक है. जिसे छुपाने के लिए उन्होंने टोपी पहनी हुई है. SVC63 में सलमान के अपोजिट नयनतारा नज़र आएंग. ये फिल्म ईद 2027 पर रिलीज़ होगी.
12. मीडिया पर भड़कीं ज़रीन, कहा- "फाल्तूगिरी नहीं"
सोशल मीडिया पर ज़रीन खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वो मीडिया को हड़काती नज़र आ रही हैं. ज़रीन एक क्लोदिंग ब्रांड के नए कलेक्शन को पैपराज़ी के सामने लॉन्च कर रही थीं. तभी एक कैमरापर्सन ने उनसे कहा- "ट्राय करके दिखाइए ना!" इस बात से ज़रीन नारज़ा हो गईं. उन्होंने कहा- “क्या, तुम्हारे सामने? वो ना हो रहा है. फाल्तूगिरी की बातें नहीं करना मेरे साथ. क्योंकि मैं तुम्हारी ये सब बकवास हरकतें नहीं बर्दाश्त करूंगी.”
वीडियो: बार-बार पोस्टपोन, फिर भी IMDb पर नंबर 1 बनी 'टॉक्सिक'










