The Lallantop

IPL 2027 के पहले मैच से सस्पेंड हुए टिम डेविड, अंपायर पर बर्फ फेंकना पड़ा भारी

IPL 2026 में यह Tim David की तीसरी गलती थी. इससे पहले उन्हें टूर्नामेंट के मैच नंबर-20 में एक डिमेरिट पॉइंट मिला था. ऐसा ही कुछ मैच नंबर-54 में हुआ. डेविड को इस मैच में उनकी हरकत के लिए दो डिमेरिट पॉइंट मिले थे.

Advertisement
post-main-image
टिम डेविड ने फाइनल में 24 रन बनाए थे. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टिम डेविड पर IPL 2027 के पहले मैच से बाहर किए जाने का फैसला लिया गया क्योंकि उन्होंने फाइनल मैच के दौरान अंपायर नितिन मेनन की तरफ आइस बैग फेंका था, जो खेल के नियमों का उल्लंघन था।
  • यह कार्रवाई IPL कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.9 के अंतर्गत हुई, जिसमें पहले से डेविड के खाते में 5 डिमेरिट पॉइंट्स होने के कारण उन्हें एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया।
  • टिम डेविड के बैन से RCB को अगले IPL सीजन में उनके बिना खेलना होगा, और यह प्रतिबंध किसी भी फ्रेंचाइजी से खेलने पर भी लागू रहेगा, जिससे टीम की रणनीति प्रभावित हो सकती है।

RCB के टिम डेविड (Tim David) IPL 2027 के पहले मैच से बाहर हो गए हैं. जी हां, अगला सीजन शुरू होने से पहले ही ये बात क्लियर हो गई है. टिम डेविड पर जुर्माना लगाया गया है. यह कार्रवाई 31 मई को GT के खिलाफ हुए फाइनल मैच के बाद की गई. ऑस्ट्रेलियन बैटर ने अंपायर नितिन मेनन (Nitin Menon) की तरफ आइस बैग फेंक दिया था. जिसे खेल की भावना के खिलाफ माना गया.

Advertisement
50 फीसदी फाइन लगा

1 जून को इस मामले पर IPL ने बयान जारी किया. जिसमें बताया गया कि टिम डेविड पर उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. इतना ही नहीं, डेविड को 2 डिमेरिट पॉइंट भी दिए गए हैं. यही वजह है कि वो IPL 2027 का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे. टिम डेविड को IPL कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.9 का दोषी पाया गया.

आर्टिकल 2.9 के मुताबिक, मैच के दौरान किसी प्लेयर, टीम ऑफिशियल, अंपायर, मैच रेफरी या किसी भी व्यक्ति की तरफ कुछ फेंकना खेल की भावना के खिलाफ है. इसे अपराध माना जाता है.

Advertisement
10वें ओवर में हुई थी घटना

यह घटना फाइनल मैच की पहली पारी के 10वें ओवर में हुई. इस ओवर में RCB के फील्डर जॉर्डन कॉक्स ने वॉशिंगटन सुंदर का कैच पकड़ा था. जिसे टीवी अंपायर ने नॉट आउट करार दिया. कैच पूरी तरह कंप्लीट नहीं किया गया था. इसी दौरान टिम डेविड ने फील्ड अंपायर नितिन मेनन की तरफ आइस बैग फेंक दिया. जिसको लेकर कार्रवाई की गई है.

ऑफिशियल बयान के मुताबिक, टिम डेविड ने अंपायर नितिन मेनन की तरफ गुस्से में बर्फ की थैली फेंकी थी. उन्होंने मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ की ओर से दी गई सजा मान ली है.

ये भी पढ़ें: फ्रेंचाइजी क्रिकेट की धमक से सहमा ICC, बाइलेटरल सीरीज बचाने के लिए बनाया प्लान

Advertisement
टिम डेविड पर एक मैच का बैन क्यों लगा?

IPL 2026 में यह टिम डेविड की तीसरी गलती थी. इससे पहले उन्हें टूर्नामेंट के मैच नंबर-20 में एक डिमेरिट पॉइंट मिला था. ऐसा ही कुछ मैच नंबर-54 में हुआ. डेविड को इस मैच में दो डिमेरिट पॉइंट दे दिए गए. 

फाइनल मैच की गलती के बाद, उनके खाते में कुल 5 डिमेरिट पॉइंट हो गए हैं. IPL के रूल्स ये कहते हैं कि अगर किसी प्लेयर को 5 डिमेरिट पॉइंट मिला जाएं, तो उसे एक मैच से सस्पेंड कर दिया जाता है.

यही वजह है कि टिम डेविड IPL 2027 में RCB के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे. अगर वो किसी दूसरी फ्रेंचाइजी की तरफ से भी खेलते हैं, तो भी वो पहला मैच नहीं खेल पाएंगे. 

फाइनल में बनाए 24 रन

टिम डेविड ने GT के खिलाफ IPL के फाइनल में 17 गेंद पर 24 रन बनाए थे. IPL 2026 का सीजन उनके लिए शानदार रहा. उन्होंने मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करते हुए 16 मैचों में 305 रन बनाए.   

वीडियो: RCB के खिताब जीतने के बाद विराट कोहली ने जो कहा, उसे जानकर इमोशनल हो जाएंगे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement