बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद की 28 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच मुकाबला है. कहीं-कहीं निर्दलीयों ने भी जोर लगाया है. बिहार की 8, कर्नाटक की 4, महाराष्ट्र की 5 और उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर मतगणना की जा रही है.
यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के MLC चुनाव के सभी बड़े रुझान एक क्लिक में जान लीजिए
बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद की 28 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. बिहार में 8, यूपी में 11, कर्नाटक में 4 और महाराष्ट्र में 5 सीटों पर मुकाबला है.

स्नातक की पटना, दरभंगा, तिरहुत, कोसी और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण समेत 8 सीटों पर मतगणना हो रही है.
नतीजे/रुझान इस प्रकार हैंः
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र
दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र निर्दलीय बंशीधर ब्रजवासी आगे चल रहे हैं. उन्हें 2,813 वोट मिले हैं. जेडीयू के अभिषेक झा को 1,739 और आरजेडी की डॉ. रश्मि गौतम को 1,407 वोट मिले हैं.
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के प्रत्याशी डॉ. एनके यादव आगे चल रहे हैं. उन्हें अब तक 11,955 वोट मिले हैं. आरजेडी के नितेश कुमार को 8,009 वोट मिले हैं, जबकि जनसुराज के रजनीश रंजन को 7,753 वोट मिले हैं.
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार नवल किशोर ने बढ़त बना ली है. हालांकि, उनकी बढ़त महज 2 वोटों की है. पहले राउंड की गिनती में नवल किशोर को 1,273 वोट मिले हैं, जबकि RJD उम्मीदवार को 1,271 वोट मिले हैं.
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र
पूर्णिया विधान परिषद चुनाव के पांचवें राउंड की गिनती में बीजेपी प्रत्याशी डॉ. एनके यादव आगे चल रहे हैं. उन्हें अब तक 11,955 वोट मिले हैं. आरजेडी के नितेश कुमार को 8,009 वोट मिले हैं, जबकि जनसुराज के रजनीश रंजन को 7,753 वोट मिले हैं. डॉ. एनके यादव, आरजेडी के नितेश कुमार से 3,946 वोटों से आगे हैं.
2. कर्नाटक विधान परिषदयहां 4 सीटें हैं. इनमें 2 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.
यहां बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जनता दल सेक्युलर के कैंडिडेट रंगनाथ ने चुनाव जीत लिया है. वो एनडीए कैंडिडेट थे. कांग्रेस के मौजूदा एमएलसी पुट्टाना चुनाव हार गए.
3. महाराष्ट्र विधान परिषद5 सीटों पर काउंटिंग हो रही है. इनमें 3 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.
नतीजे/ रुझान इस प्रकार हैंः
पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के उम्मीदवार कौस्तुभ गावड़े आगे चल रहे हैं.
अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शिवसेना के आधिकारिक उम्मीदवार किरण सरनाईक 7,237 वोटों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं. शिवसेना के बागी उम्मीदवार श्रीकांत देशपांडे 4 हजार 195 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. कांग्रेस तीसरे नंबर पर है.
पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में एनसीपी (शरद पवार) के उम्मीदवार हर्षदा देशमुख आगे चल रही हैं.
नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत वंजारी बढ़त बनाए हुए हैं. बीजेपी उम्मीदवार सुधाकर कोहले दूसरे नंबर पर हैं.
4. उत्तर प्रदेश विधान परिषदयहां 11 सीटों पर वोटों की गिनती चल रही है. इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.
नतीजे/रुझान इस प्रकार हैंः
लखनऊ डिवीजन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र
वाराणसी डिवीजन स्नातक सीट
आगरा डिवीजन स्नातक सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं. सपा के उम्मीदवार शशांक यादव दूसरे स्थान पर हैं. निर्दलीय उम्मीदवार अंबरीश पाल सिंह भी तीसरे नंबर पर रहकर कड़ी टक्कर दे रहे हैं.
मेरठ डिवीजन स्नातक सीट बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है. यहां पार्टी के उम्मीदवार दिनेश कुमार गोयल चुनाव जीत गए हैं.
इलाहाबाद-झांसी डिवीजन स्नातक सीट पर बीजेपी के अशोक राठौर पीछे हो गए हैं. राठौर को 2225 वोट मिले हैं. पहले नंबर पर सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव को 3359 वोट मिले हैं.
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र मेंलखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सीट से बीजेपी प्रत्याशी उमेश द्विवेदी आगे चल रहे हैं. पहले राउंड में उन्हें 7,189 वोट मिले हैं. समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार 3 हजार वोटों से पीछे हैं.
वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सीट से सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव 514 वोटों से चुनाव जीत गए. बीजेपी प्रत्याशी डॉ प्रमोद मिश्रा चुनाव हार गए हैं.
आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सीट पर सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल आगे हैं. बीजेपी के प्रत्याशी हरिकिशोर तिवारी दूसरे स्थान पर हैं.
मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के श्रीचंद अग्रवाल आगे चल रहे हैं. नितिन कुमार तोमर पीछे हैं.
मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के श्रीचंद अग्रवाल आगे चल रहे हैं, जबकि नितिन कुमार तोमर पीछे हैं. वहीं, मेरठ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के दिनेश गोयल बढ़त बनाए हुए हैं. समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रमेंद्र भाटी पीछे चल रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, प्रमेंद्र भाटी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है.
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है. बस जीत की औपचारिक घोषणा होना बाकी है. उनके करीबी प्रतिद्वंदी हाजी दानिश अख्तर उनसे 12 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं.
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सीट से बीजेपी के ध्रुव कुमार त्रिपाठी आगे चल रहे हैं. निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव दूसरे नंबर पर हैं. समाजवादी पार्टी के संजय त्रिपाठी तीसरे नंबर पर हैं.
वीडियो: नेतानगरी: क्या BJP ने CJP पर शिकंजा कस दिया है? क्या ओवैसी से डर गए अखिलेश?













