दिल्ली के आयुष बडोनी ने 27 अक्तूबर को रणजी ट्रॉफी में लगातार दूसरा दोहरा शतक लगा दिया. गुजरात के खिलाफ 217 रन की पारी खेलने के बाद बडोनी ने झारखंड के खिलाफ भी यही कमाल किया. आयुष की पारी के दम पर दिल्ली ने मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगातार दो दोहरे शतक लगाकर उन्होंने विराट कोहली और गौतम गंभीर की बराबरी कर ली है. कोहली औऱ गंभीर ने भी दिल्ली के फर्स्ट क्लास में बैक टू बैक दोहरे शतक लगाए हैं. बडोनी यह उपलब्धि हासिल करने वाले 21वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
रणजी खेल रहे आयुष बडोनी ने विराट कोहली और गौतम गंभीर की बराबरी की
दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने रणजी ट्रॉफी 2026 में लगातार दूसरा दोहरा शतक लगाया. गुजरात के खिलाफ 217 रन की पारी के बाद उन्होंने झारखंड के खिलाफ 210 रन बनाए.

झारखंड के खिलाफ पहली पारी में बडोनी 228 गेंदों पर 210 रन बनाकर नाबाद रहे. उनकी इस पारी की बदौलत दिल्ली ने पांच विकेट पर 515 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी. उनके अलावा सुमित माथुर ने 150 रन बनाए. दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 344 रनों की साझेदारी हुई.
इसके जवाब में झारखंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने चार विकेट पर 131 रन बना लिए थे. टीम के लिए फिलहाल उत्कर्ष सिंह सबसे बड़ी उम्मीद हैं. वह 53 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. उनके साथ शुभ शर्मा छह रन बनाकर खेल रहे हैं. दिल्ली की ओर से देव लाकरा, अमन चौधरी, ऋतिक शौकीन और आयुष बडोनी ने एक-एक विकेट लिया.
मध्य प्रदेश ने ग्रुप मुकाबले में बिहार को मैच के दूसरे ही दिन पारी और 174 रन से हरा दिया. बिहार ने अपनी पहली पारी में 99 रन बनाए थे. इसके जवाब में मध्य प्रदेश ने 407 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी. टीम के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने 109 रन की शानदार पारी खेली. इसके बाद बिहार की दूसरी पारी 134 रन पर सिमट गई. मध्य प्रदेश की ओर से सारांश जैन ने सबसे ज्यादा विकेट लिए. उन्होंने पहली पारी में 14 रन देकर आठ और दूसरी पारी में 49 रन देकर छह विकेट लिए. इस तरह उन्होंने मैच में कुल 14 विकेट हासिल किए. यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 71 रन देकर नौ विकेट लेना था.
यह भी पढ़ें- वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में छा गई छोरियां, पहली बार दो भारतीय फाइनल में
बंगाल बनाम केरलबंगाल की टीम भी जीत के करीब पहुंच गई है. ग्रुप सी के मुकाबले में उसका सामना केरल से था. बंगाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 350 रन बनाए. टीम के लिए शहबाज अहमद ने 121 और अंकुल पॉल ने 66 रन की पारी खेली. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक केरल ने 35 ओवर में छह विकेट पर 101 रन बना लिए थे. बंगाल की ओर से मोहम्मद शमी एक बार फिर चमके. उन्होंने 20 रन देकर तीन विकेट झटके.
वीडियो: रणबीर कपूर की 'रामायण' के फर्स्ट रिव्यू का पूरा सच! क्यों डिलीट हुई सोशल मीडिया पोस्ट?













