भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के करीब है. भारत पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है. हालांकि, अब टीम को एक बड़ी चुनौती का सामना करना है. भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मॉर्केल ने खिलाड़ियों को वेलिंगटन के मौसम को लेकर चेताया है. उन्होंने कहा कि यहां की तेज हवाएं खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती होंगी. इसी मैदान पर टीम इंडिया को बाद में टेस्ट मैच भी खेलना है. इससे निपटने के लिए उन्होंने खिलाड़ियों को एक अनोखा तरीका भी बताया है.
'बहुत तेज पंखे की हवा के सामने चलो', कोच मॉर्केल टीम इंडिया को ये क्या सिखा रहे?
न्यूजीलैंड के शहर वेलिंगटन में बहुत तेज हवाएं चलती हैं. ऐसी परिस्थितियों में गेंदबाजी करना आसान नहीं होता. भारत को इन कंडीशंस में ही टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेलना है.

वेलिंगटन में बहुत तेज हवाएं चलती हैं. ऐसी परिस्थितियों में गेंदबाजी करना आसान नहीं होता. मॉर्केल ने बताया कि उन्होंने भारत में मौजूद कुछ टेस्ट खिलाड़ियों से बात की थी. इन खिलाड़ियों ने उनसे वेलिंगटन की परिस्थितियों के बारे में पूछा था. मॉर्केल ने कहा,
मैंने भारत में मौजूद कुछ खिलाड़ियों से बात की थी. उन्होंने मुझसे पूछा कि वेलिंगटन की परिस्थितियां कैसी हैं. मैंने उनसे कहा कि घर में एक बहुत तेज पंखा लगाओ और उसके सामने चलने की कोशिश करो. इससे तुम्हें अंदाजा हो जाएगा कि यहां किस तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा.
टीम इंडिया वेलिंगटन पहुंच चुकी है. मॉर्केल ने बताया कि यहां की हवाएं बिल्कुल अलग तरह की चुनौती पेश करती हैं. सुबह होटल में बैठकर उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था, जैसे तेज हवा से पूरी बिल्डिंग हिल रही हो. खिलाड़ियों के लिए इतनी तेज हवाओं में खेलना बहुत मुश्किल होने वाला है. हवा का असर बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों पर पड़ सकता है. खिलाड़ियों को अपनी तकनीक और संतुलन बनाए रखने में परेशानी हो सकती है.
मॉर्केल के मुताबिक जब वह न्यूजीलैंड में खेलते थे तो उन्हें कंडीशंस से सहज होने में काफी समय लगा. भारतीय खिलाड़ियों के लिए महज दो-चार दिनों में ऐसी परिस्थितियों के मुताबिक खुद को ढालना आसान नहीं है.
यह भी पढ़ें- देवदत्त पडिक्कल डबल सेंचुरी से चूके, लेकिन टीम को हार के मुंह से निकालकर जीत के करीब ले आए
मॉर्केल के मुताबिक खिलाड़ियों को इन परिस्थितियों को चुनौती के तौर पर लेना होगा. खासकर गेंदबाजों को हवा के विपरीत दिशा में गेंदबाजी करने के लिए तैयार रहना होगा. उन्होंने कहा,
उम्मीद है कि हम खिलाड़ियों को मानसिक तौर पर इस चुनौती के लिए तैयार कर पाएंगे. आखिरकार, किसी न किसी गेंदबाज को आगे आकर हवा के विपरीत गेंदबाजी करने की जिम्मेदारी लेनी होगी. हम सभी चार गेंदबाजों से हवा की दिशा में ही गेंदबाजी नहीं करा सकते.
वेलिंगटन टी20 में भारत कुछ बदलावों के साथ उतर सकता है. ईशान किशन इस टी20 में टीम का हिस्सा नहीं होंगे. वह फिलहाल चोट के कारण बाहर हैं. वहीं भुवनेश्वर कुमार के खेलने पर भी सस्पेंस है.
वीडियो: सेहत: बेवजह वज़न घटना किन बीमारियों का संकेत?












